Blog

डीएम आशीष भटगांई ने किया नामांकन केंद्र का निरीक्षण…

निकाय चुनावों के सफल संपादन के लिए रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बागेश्वर के अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों के लिए बनाए गए नामांकन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां अधिकारियों से नामांकन और नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री आदि के साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर आवयश्क दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी प्रक्रियाएं निष्पक्ष एवं पारदर्शी होनी चाहिए। चुनाव एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए इस महत्वपूर्ण कार्य में सभी सावधानी एवं त्रुटिरहित कार्य संपादित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने…

भाजपा ने जारी की मेयर प्रत्याशियों की सूची, देखिए लिस्ट…

देहरादून: भाजपा ने मेयर पद के लिए 6 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि अन्य सीटों पर आज ही घोषणा कर दी जायेगी। पार्टी की ओर से नगर पालिका, नगर पंचायत और निगमों मे सभासदों की सूची जारी कर दी गयी है। उत्तराखंड भाजपा द्वारा जारी मेयर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में हरिद्वार, श्रीनगर, कोटद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और रुद्रपुर के मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। उत्तराखंड भाजपा ने हरिद्वार से ओबीसी महिला प्रत्याशी के रूप में किरण जैसल, श्रीनगर…

बर्फ से ढके खरसाली-मुखवा गांव, सामान्य दिनों की तरह खुली रही सड़कें…

जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी सहित जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में आज दिनभर हल्की वर्षा तथा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी जारी रहने से गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित यमुना जी के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली एवं गंगा जी के शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव सहित जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित अनेक गांव बर्फ से ढक गए हैं। हिमाच्छादित क्षेत्रों की सड़कों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए मशीनों एवं श्रमिकों की तैनाती के फलस्वरूप जिले की अधिकांश सड़कें बर्फबारी के बावजूद सामान्य दिनों…

बारिश-बर्फबारी के चलते लगातार उत्तराखंड का रुख कर रहे पर्यटक…

उत्तराखंड में पखवाड़े भर से हो रही बारिश-बर्फबारी ने लोगों में नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह को चौथे आसमान पर पहुँचा दिया है। उत्तराखंड में लगातार उमड़ रही सैलानियों की भीड़ के मद्देनजर अब उत्तराखंड सरकार भी सैलानियों के जश्न को लेकर पूरी तरह से तैयारियों के मूड में है। यही वजह है कि 31 दिसंबर की देर रात तक सैलानियों को जश्न मनाने के लिए विशेष छूट प्रदान करने की तैयारी की जा रही है। 31 दिसंबर और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों…

राज्य में आकांक्षी ब्लॉकों का पहला आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्वालिटी सर्टिफाइड…

उत्तरकाशी: जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी0एस0 रावत द्वारा जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधीन N.Q.A.S कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के आकांक्षी ब्लॉक मोरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर ठडियार को एन0एच0एस0आर0सी0 की ओर से क्वालिटी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि हासिल करने वाला आयुष्मान आरोग्य मंदिर ठडियार उत्तराखण्ड राज्य के आकांक्षी ब्लॉकों का पहला आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन गया है। उनके द्वारा बताया गया कि 14 दिसम्बर को एन0एच0एस0आर0सी0 की ओर से नामित दो सदस्यीय टीम द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर ठडियार में वर्चुअल के माध्यम से…

क्षेत्र वासियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए डीएम ने दिए थे निर्देश, यहां सेना नहीं लगाएगी गेट…

देहरादून: गत दिवस को मोथारोवाला कैंट क्षेत्र के स्थानीय लोगों द्वारा जिलाधिकारी सविन बंसल को शिकायत पत्र के माध्यम से अवगत किया कि मोथरोवाला कैंट क्षेत्र, कैंट रोड पर सेना द्वारा गेट लगाया जा रहा हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन की समस्या उत्पन्न होगी। उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी को संयुक्त टीम गठित कर स्थालीय निरिक्षण की कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के अनुपालन में आज उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी द्वारा टीम गठित कर उक्त स्थल का सयुंक्त निरीक्षण कराया गया। इस दौरान…

हल्द्वानी : रोडवेज बस की जोरदार टक्कर में चालक की हुई मौत,कई यात्री हुए घायल…

उत्तराखंड रोडवेज की एक और बस हादसे का शिकार हुई है आज सुबह यूपी से दुखद खबर सामने आ रही है। दिल्ली से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस UK04- PA- 2187 बिलासपुर में थाने के सामने एक चावल से भरी ट्राली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह लगभग 5ः30 बजे हुआ, जब बस चालक को नींद आ गई और उसने नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बस के कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।…

मौसम विभाग के अपडेट, इस जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा दिनांक 27.12.2024 को सांय 6:30 बजे जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, 28.12.2024 को उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ जनपद नैनीताल के कुछ क्षेत्रों में, विशेषकर 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अतिरिक्त, कुछ स्थानों पर शीत दिवस भी रहने की आशंका है। इस गंभीर मौसम परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, छात्रों और छात्राओं की सुरक्षा के उद्देश्य से भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून…

परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 42 वाहनों के चालान व 04 वाहन सीज

आज परिवहन विभाग के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 42 वाहनों के चालान किए गए और 04 वाहनों को सीज किए गए । सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री जितेंद्र सांगवान के द्वारा हल्द्वानी -भीमताल -अल्मोड़ा एवं परिवहम कर अधिकारी गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी -रुद्रपुर मार्ग पर चैंकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग, नो पार्किंग, सीट बेल्ट, हेलमेट, रिफ्लेक्टर, फिटनेस , परमिट शर्तो के उल्लंघन आदि के अभियोग में ई-रिक्शा, टैक्सी, मैक्सी, बस, ऑटो आदि वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई । प्रपत्र प्रस्तुत न करने…

बागेश्वर: मौसम विभाग की चेतावनी के मध्यनजर, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश…

भारत मौसम विज्ञान विभाग,मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पांच दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के तहत जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। अध्यक्ष आपदा प्रबंधन/ जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आईआरएस (इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम) से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए, जिलाधिकारी ने किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने एन०एच०,लो०नि०वि०,पी०एम०जी०एस०वाई०,आदि कार्यदायी संस्थाओं के अंर्तगत किसी भी मोटर मार्ग के बाधित…