पिथौरागढ़। बुधवार को खराब मौसम के चलते मुन्स्यारी में केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बुधवार को जिस हेलिकॉप्टर में केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे शामिल थे, उसकी इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बुधवार को केंद्रीय चुनाव आयुक्त और हिमालयी क्षेत्र मिलम में मौसम में खराबी के चलते पॉयलट के लिए हेलिकॉप्टर को आगे ले जाना मुश्किल हुआ। ऐसे में हेलिकॉप्टर की मिलम से पहले रालम में इमरजेंसी लैडिंग…
Blog
पांच दिन बाद भी फरार कैदियों को कोई सुराग नही
हरिद्वार। शुक्रवार रात रोशनाबाद जेल से फरार हुए दो कैदियों का पांच दिन बाद पुलिस कोई सुराग पुलिस के हाथ नही लग सका है। हालांकि इस दौरान पुलिस ने उनको फरार होने के बाद आश्रय देने के आरोप में शुटर पंकज के मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि त्यौहारी सीजन में रोशनाबाद जेल में रामलीला का मंचन किया जा रहा था। दशहरे से एक दिन पूर्व रामलीला के दौरान आजीवन कारावास की सजा काट रहा प्रवीण वाल्मिकी गैंग का शूटर पकंज और अपहरण फिरौती का आरोपी…
गरजी जेसीबी, 3 राजस्व ग्रामों की भूमि से हटाए अवैध कब्जे
हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने जनपद अन्तर्गत राजकीय एवं ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के अभियान के तहत कार्रवाई की। जिलाधिकारी के आदेश के बाद उपजिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह के दिशा-निर्देशन में तहसील हरिद्वार प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की कड़ी निगरानी की जा रही है। उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, तहसीलदार प्रियंका रानी, नायब तहसीलदार वेदपाल सैनी, राजस्व निरीक्षक रमेश चन्द, राजस्व निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह व राजस्व उपनिरीक्षक सुभाष , सुन्दर सिंह तोमर की टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्रवाई…
पूजा अर्चना को बदरीनाथ पहुंचे एयर मार्शल
चमोली। बुधवार सुबह एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने यहां भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने एयर मार्शल को भगवान बदरीनाथ का अंगवस्त्र प्रसाद भेंट किया। इस दौरान एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर समस्त देश की खुशहाली की प्रार्थना की और दर्शन कर मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की प्रशंसा भी की।
भाजपा की जीत सुनिश्चत, केदारनाथ की जनता को पीएम मोदी की नीतियों पर पूरा भरोसाः सीएम धामी
हल्द्वानी। केदारनाथ उपचुनाव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि वहां की विधायक शैलारानी का निधन हो गया जो काफी दुखद रहा है। सीएम ने कहा कि केदारनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफी लगाव है। नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, बाबा केदार की नगरी में लगातार विकास का कार्य कर रहे हैं। भव्य और दिव्या केदार का निर्माण भी हुआ है। केदारनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय के निकट है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब वो केदारनाथ गए थे तो कहा था…
बड़ा हादसा टलाः ब्रेक फेल होने केे बाद बस ने तीन वाहनों को टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त
ऋषिकेश। शहर में त्रिवेणी घाट क्षेत्र में उत्तराखंड परिवहन निगम हरिद्वार डिपो की बस के ब्रेक फेल हो गए। जिसके बाद बेकाबू बस ने घाट पर अवैध रूप से सवारी भरने के लिए खड़े तीन मैक्स वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। रोडवेज की टक्कर से तीनों मैक्स वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों के बाहर खड़े चालकों ने किसी तरह दूर भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि वाहनों में कोई सवारी नहीं बैठी थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। दुर्घटना के दौरान बस में 12 से ज्यादा…
केदारनाथ उप विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू,20 नवंबर को होगी वोटिंग
देहरादून। उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। जिसके बाद आचार संहिता लागू हो गई है। यह सीट केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद खाली हो गई थी। अब इस सीट उपचुनाव होना है। केदारनाथ सीट को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। केदारनाथ उपचुनाव के लिए तारीख की घोषणा हो गई है। इसके तहत 20 नवंबर को मतदान होगा तो 23 नवंबर को मतगणना होगी। उधर, केदारनाथ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही मैदान में उतरकर माहौल…
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कानूनगो नौकरी से निलंबित
श्रीनगर। जमीन के सीमांकन के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ कानूनगो निलंबित हो गया है। जिलाधिकारी पौड़ी ने कानूनगो का निलंबन आदेश जारी किया है। डीएम ने प्रकरण की विस्तृत जांच एसडीएम श्रीनगर को सौंपी है और जल्द रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए हैं। तहसील पौड़ी के अगरोड़ा क्षेत्र के एक ग्रामीण ने विजिलेंस को एक शिकायत भेजी थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनके पैतृक गांव में पिता की सहखातेदारों के साथ भूमि दर्ज होनी थी। इसके लिए राजस्व विभाग को…
फायरिंग की घटना की एसएसपी खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग
उधमसिंहनगर। दिनेशपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने गम्भीरता से लिया है। उन्होनें देर रात थाना दिनेशपुर पहुंच कर खुद घटना की जानकारी ली और घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये है। विदित हो कि बीते शनिवार आधी रात को दिनेशपुर स्थित जाफरपुर में दो पक्ष आमनेकृसामने आ गये। इस दौरान मौके पर लगभग 50 राउंड से अधिक फायरिंग की गयी। जिसकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके…
केदारनाथ उपचुनाव आचार संहिता से ठीक पहले शासन ने स्वीकृत किए 13.89 करोड़ रुपए
देहरादून। उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर तिथि का ऐलान होने से पहले केदारनाथ धाम के लिए प्रस्तावित तमाम विकास कार्यों से संबंधित वित्तीय स्वीकृति शासन जारी कर रहा है। ताकि, रुद्रप्रयाग जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले तमाम विकास कार्यों से संबंधित बजट स्वीकृति जारी कर दिया जाए। जिससे आदर्श आचार संहिता के दौरान भी विकास कार्यों को किया जा सके। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर केदार घाटी में तमाम कार्यों के लिए शासन ने 13 करोड़ 89…
