रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को किच्छा पहुंचे। यहां उन्होंने पहले खुरपिया फार्म में निर्माणाधीन एम्स के कार्यों का किया निरीक्षण। इसके बाद वह नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में थूक जिहाद नहीं चलेगा। ऐसे लोगों के लिए समाज को आगे आने की जरूरत है। ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लैंड माफिया पर कड़ी कार्यवाई कर रहे हैं। उन्होंने यूसीसी पर कहा कि यह हम पक्षपात नहीं समानता के लिए लागू करने जा रहे हैं। सीएम ने पंतनगर में डा.…
Blog
अपनी मां से मिलने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
देहरादून। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी माता सावित्री देवी (80) से मुलाकात की और काफी देर तक बात की।सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर देहरादून एयरपोर्ट से लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसी का पहरा रहा। उनके साथ पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी साथ में मौजूद रहे। बता दें कि सीएम योगी की मां सावित्री देवी को शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था। जहां उनकी…
चंडीघाट बस्ती में लगी भीषण आग, कई झोपड़ियां जलकर राख
हरिद्वार। रविवार को चंडीघाट स्थित झुग्गी-बस्ती में भीषण आग लग गई। जिसके चलते कई झोपड़ियां जलकर राख हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। भीषण अग्निकांड की सूचना के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी व श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा समेत कई अधिकारी मौके पर स्थिति का जायेजा लेने पहुंचे। अपनी अपनी टीमों को दोनों ने आग बुझाने के लिए निर्देशित किया। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करते हुए जनहानि रोकने में लगी। इसी के साथ कई स्थानीय लोग भी…
ट्रैक्टर से बाइक सवार को रौंदा, चार साल की मासूम की मौत,पति-पत्नी और बच्चा गंभीर
खटीमा। सितारगंज में एनएच 125 पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार 4 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं बाइक सवार पति-पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज लाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इकरार अहमद निवासी पटिया अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सितारगंज…
तोताघाटी के पास सड़क पर पलटा पिकअप, 13 घायल
ऋषिकेश। रविवार तड़के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के समीप एक पिकअप वाहन सड़क पर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उसमें सवार 13 लोग घायल हो गए। जिनमें चार को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। शेष 9 घायलों का राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। देवप्रयाग के थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के अनुसार रविवार सुबह करीब 4.45 बजे कंट्रोल रूम पुलिस को सूचना मिली कि कोडियाला से 4 किलोमीटर पहले देवप्रयाग की ओर एक लोडर वहां पलट गया है। सूचना पर पुलिस स्टेशन बछेलीखाल…
रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर, मंच हड़कंप, पुलिस और जीआरपी कर रही जांच
रुड़की। छावनी के पास ढंडेरा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक एलपीजी गैस सिलेंडर मिलने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन ट्रैक से नहीं गुजरी। आनन-फानन में स्टेशन मास्टर ने सिलेंडर को कब्जे में ले लिया और मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी, सूचना पर लक्सर रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर को कब्जे में लिया, फिलहाल जीआरपी और कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। बीसीएन मालगाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे सुरक्षा बल को जानकारी…
मकान के ऊपरी मंजिल में लगी आग,सारा सामान जलकर राख
देहरादून। शनिवार देर रात महंत रोड स्थित एक मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल व पुलिस टीम ने आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात महंत रोड स्थित ज्ञान सिंह गोयल के मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। नमकीन के भरे पैकेटों की पेटियों में आग लगने से आग ने भयानक रूप ले लिया। आनन-फानन में पीड़ित ज्ञान सिंह ने पुलिस…
उत्तराखण्ड को सौगात, 9 परियोजनाओं का रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण
देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सीमा सड़क संगठन की ओर से बनाए गए 75 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। इन सभी परियोजनाओं में कुल नौ परियोजनाएं उत्तराखंड की भी शामिल हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण करने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। उत्तराखंड में जिन नौ परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है, उनमें गढ़वाल क्षेत्र में करछा पुल, मींग गधेरा पुल, घस्तोली पुल,…
दशहरा, असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक पर्व: धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड देहरादून में दशहरा मोहत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में लोगों का अभिनंदन करते हुए हुए दशहरे की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दशहरा, असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक पर्व है।दशहरे हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अमूल्य हिस्सा है। उन्होंने कहा यह पर्व रावण जैसे अहंकारी और अधर्मी के अंत और भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन के गुणों का स्मरण कराता…
जेल से दो कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
हरिद्वार। बीती रात जिला कारागार हरिद्वार से दो कैदियों के भागने से हड़कंप मच गया है। उनके भागने का तब पता चला जब रात को कैदियों की गिनती की गयी। दोनों कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पुलिस दोनों कैदियों की तलाश कर रही है। इसकी जानकारी देते हुए हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि वह अवकाश पर थे। उन्होंने बताया कि जिला कारागार में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे…
