नई दिल्ली। थाइलैंड में स्कूल बस में आग लगने से 25 बच्चे व टीचर्स जिंदा जल गए हैं। बताया जा रहा है कि राजधानी बैंकॉक के उपनगरीय इलाके में मंगलवार को बस विद्यार्थियों और टीचर्स को लेकर जा रही थी। अचानक आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार हादसे में 25 विद्यार्थी और टीचर जिंदा जल गए हैं। हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। जिसके बाद रेस्क्यू किया गया। थाईलैंड के परिवहन मंत्री सूरिया जुंगरुंगरुएंगकित ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बस…
Blog
सीएम धामी ने पूर्व सीएम मे.ज. भुवन चंद्र खंडूरी को दी जन्मदिवस की बधाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को खंडूरी के जन्मदिन के अवसर पर उनके वसंत विहार स्थित आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और राजसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल श्री भुवन चंद्र खंडूरी से भेंट कर उनको जन्मदिवस की बधाई दी।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
देहरादून । उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने शनिवार की सुबह 11 बजे ऋषिकेश में उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया और उन्होंने वहां सभी चिकित्सकों के कक्ष में जाकर जानकारी ली साथ ही प्रसूति कक्ष सहित जांच इत्यादि की मशीनों की स्तिथि का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार आज बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे रही है, मरीजों की जांच नई व आधुनिक मशीनों से हो रही है। उन्होंने प्रसूति गृह में वहां उपस्थित चिकित्सकों से महिलाओं को मिलने वाले उपचार व सुविधाओं की जानकारी ली तथा…
त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच, गिरफ्तार
देहरादून। पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढाये जाने की मांग को लेकर त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। जहां से उनको गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को यहां त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के बैनर तले पंचायत प्रतिनिधि परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। उनका कहना था कि वह उस जनता की लड़ाई लड़ रहे है, जिसने हमें 5 साल कार्य करने के लिए चुना था। उन्होंने कहा…
विस्थापन व ट्रीटमेंट का काम शुरू
आंदोलन पर राजनीतिक रंग नहीं चढ़ने देंगे जोशीमठ। भू-धसाव की जद में आए ऐतिहासिक महत्व के शहर जोशीमठ की उपेक्षा और आपदा प्रबंधन के उचित प्रयास न किए जाने से आक्रोशित पीड़ित लोग जब आंदोलन पर उतर आए तथा आर पार की लड़ाई का ऐलान करते दिखे तो अब शासन-प्रशासन की नींद भी टूट गई। प्रभावित क्षेत्रों में जो सीवर और पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो चुकी थी आज से उनकी मरम्मत और ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। पेयजल और सीवर लाइनों की स्थिति का जायजा लेने…
स्वास्थ्य विभाग की अस्पतालों में छापेमारी, एक अस्पताल और लैब सील
हरिद्वार। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कई अस्पतालों में छापामारी करते हुए कारवाई की गयी। स्वास्थ्य विभाग की इस कारवाई के दौरान निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। वहीं खामियां मिलने पर दो अस्पतालों पर जुर्माना लगाया और एक अस्पताल और लैब को सील किया गया। बता दें कि रुड़की क्षेत्र में कई अस्पतालों को लेकर सवाल उठते रहे हैं, बीती रात गुलाब नगर में महिला की मौत के बाद यह सवाल और बुलंद हो गया। लोगों ने अस्पतालों की जांच के साथ फर्जी और झोलाछाप डॉक्टरों पर कारवाई…
गुलदार की खाल के साथ वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार। वन विभाग की टीम ने गुलदार की खाल सहित एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीती शाम उप प्रभागीय वनाधिकारी हरिद्वार को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई वन्य जीव तस्कर गुलदार की खाल सहित आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए उन्होने हरिद्वार एंव श्यामपुर रेंज की एक संयुक्त टीम का गठन किया जिसे वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी दी गयी। संयुक्त टीम द्वारा बताये गये स्थान श्यामपुर…
एसडीआरएफ की तत्परता ने फिर से बचाई जान
देहरादून: SDRF उत्तराखंड पुलिस के प्रयास से एक व्यक्ति की जान बच गई। दरअसल आज जनपद रुद्रप्रयाग की सोनप्रयाग कोतवाली से सूचना प्राप्त हुई कि सोनप्रयाग पावर हाउस के पास गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति घोड़े से साइड लगने के कारण नदी में गिर गया था। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली सोनप्रयाग से संपर्क किया गया और घटना की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक श्री कर्ण सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम को रवाना किया गया। टीम मौके पर पहुंचते ही तेजी से बचाव कार्य में जुट…
भू-कानून के मुद्दे का समाधान भी हमारी सरकार ही करेगी: मुख्यमंत्री
भू-कानून के मुद्दे का समाधान भी हमारी सरकार ही करेगी: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले बजट सत्र में वृहद भू-कानून लाने हेतु प्रयासरत मुख्यमंत्री ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में उत्तराखण्ड में नगर निकाय क्षेत्र से बाहर ढाई सौ वर्ग मीटर भूमि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति खरीद सकता है, परंतु ऐसा संज्ञान में आया है कि एक ही परिवार में अलग-अलग नामों से भूमि क्रय करके उक्त प्राविधानों का उल्लंघन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा…
बुके की जगह बुक करें भेंट
ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती जहां से भी ज्ञान अर्जित हो सके मनुष्य को करना चाहिए इसकी सबसे अच्छी दोस्त किताबें होती हैं। नेशनल बुक ट्रस्ट, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिले के चारों विकास खण्डों में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 04 अक्टूबर 2024 से किया जा रहा है। इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए आदर्श चम्पावत के जिला समन्वयक इंद्रेश लोहनी ने बताया की जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आगामी 4 और 5…
