Blog

उत्तराखंड में निर्मित 13 दवाइओं के सैंपल फेल

देहरादून। उत्तराखंड में मौजूद फार्मा कंपनियों में बनी दवाओं के सैंपल फेल होने का सिलसिला जारी है। बावजूद इसके अभी तक इन फार्मा कंपनियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है। जिससे कि इनपर शिकंजा कसा जा सके। देश भर में मौजूद फार्मा कंपनियों की ओर से बनाई जा रही दवाओं की गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन  लगातार दवाइयों का सैंपल लेकर जांच कर रहा है। इसी क्रम में जुलाई महीने में केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन ने तमाम फार्मा कंपनियों में बनी दवाइयों का सैंपल…

रात को महिलाओं से छेड़खानी मामले में चार मनचले गिरफ्तार

नैनीताल। रात को महिलाओं से छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने चार मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो कारे भी बरामद की गयी है। घटना का वीडियों वायरल होने पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इन मनचलों को गिरफ्तार किया है। इन दिनों देश के कई हिस्सों से महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला जनपद नैनीताल में सामने आया है। जिसका वीडियों वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों की…

कालेज परिसर में दो गुलदारों को देखे जाने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत

हरिद्वार। रुड़की स्थित एक कॉलेज में दो गुलदार आपस में अठखेलियां करते हुए कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। जिसके बाद कॉलेज समेत आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गयी है। कॉलेज प्रबंधक ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी गांव के पास जस्सावाला रोड के समीप एक कॉलेज में गुलदार का एक जोड़ा दिखाई देने से हड़कंप मच गया। कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों गुलदार अठखेलियां करते हुए कैद हुए हैं। वीडियो के मुताबिक,…

कोटद्वार से करोड़ों रुपए लेकर फरार कमेटी संचालक यूपी से गिरफ्तार

पौड़ी। कोटद्वार के कौड़िया से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हुए कमेटी संचालक को पुलिस ने यूपी के खुर्जा से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटद्वार के कौड़िया निवासी मनोज कंसल उर्फ सोनू चार माह पूर्व लोगों से कमेटी के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया था। सोनू के फरार होने के मामले में लोगों द्वारा हंगामा काटा गया था। बताया जा रहा है बीते बुधवार को कपड़ा व्यापारी मनोज कंसल…

बीएचईएल में एक करोड़ के सामान चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

हरिद्वार। महारत्न कंपनी बीएचईएल में एक करोड़ के सामान चोरी होने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुराया गया सामान भी बरामद हुआ है। आरोपियों में से एक बीए पास तो दूसरा आठवीं तथा दो अनपढ़ बताये जा रहे है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीती 22 अगस्त को बीएचईएल के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक उमेश प्रसाद द्वारा रानीपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया गया था कि अज्ञात लोगों द्वारा बीएचईएल परिसर से काफी सामान चोरी…

बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत

देहरादून। देर रात मोटरसाईकिल दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसा गत देर रात थाना सहसपुर पर सूचना प्राप्त हुई की देहरादून – विकास नगर मार्ग पर जस्सोवाला के निकट बाइक सवार दो युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर तत्काल थाना सहसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि दो बाइक सवार जो सहसपुर से हरबर्टपुर विकासनगर की तरफ…

भाजपा दो अक्टूबर से प्रदेश में फिर चलाएगी सदस्यता अभियान

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा 2 अक्टूबर से प्रदेशभर में सदस्यता को लेकर महाअभियान चलाने जा रही है। जिसको लेकर भाजपा ने कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह ने सदस्यता अभियान- 2024 का शुभारंभ किया। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत मोर्चो के पदाधिकारी मौजूद रहे। सदस्यता महाअभियान- 2024 के तहत भाजपा ने संयुक्त मोर्चा कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें सभी मोर्चों के पदाधिकारी को 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे सदस्यता अभियान…

विकासनगर चकराता मार्ग पर यातायात शुरू

देहरादून। जनपद के विकासनगर-कालसी चकराता मार्ग भारी बारिश से जगह-जगह बाधित हो गया था। मार्ग बाधित होने से रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। वहीं लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को दुरुस्त कर लिया है। जिसके बाद मार्ग पर फंसे लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। उत्तराखंड में भारी बारिश से विकासनगर-कालसी चकराता मोटर मार्ग जगह-जगह बाधित हो रहा है। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर ककाडी खड्ड और जजरेड की पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से बंद हो गया था। लगातार बारिश होने के…

वरुणावत पर्वत की तलहटी पर भूस्खलन,लोग घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों को निकले

उत्तरकाशी। बीती रात भारी बारिश से वरुणावत की तलहटी गोफियारा क्षेत्र में भूस्खलन से बोल्डर और मलबा गिरने से लोगों में हड़कंप मच गया। दहशत के चलते क्षेत्र के लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से डीएम ने तकनीकी समिति गठित कर जल्द रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। बीती रात वरुणावत पर्वत ने एक बार फिर रौद्र रूप दिखाया। आवासीय क्षेत्र में वरुणावत पर्वत से अचानक बोल्डर गिरने से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भाग कर जान…

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बदसलूकी पर भड़के कांग्रेसी

सड़कों पर उतरकर आन्दोलन का ऐलान रामनगर। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला से पुलिस द्वारा बदसलूकी किये जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश की लहर दौड़ गयी है। कांग्रेसियों ने बदसलूकी मामले में कार्यवाही ना होने पर सडको ंपर उतरने का ऐलान किया है।। बीते रोज महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों, बलात्कारों के विरोध में महिला हितों की आवाज बुलंद करने के लिए रुद्रपुर में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ धामी सरकार की पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण व्यवहार किए जाने के…