हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में लंबे समय से चला आ रहा विवाद और गुटबाजी अब थमता नजर आ रहा है। अब प्रयागराज कुंभ 2025 से पहले अखाड़ा परिषद के दोनों धड़ों के एक होने की संभावना प्रबल हो गई है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी और महामंत्री महंत हरि गिरी को श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण के पंच परमेश्वर भ्रमणशील मंडल (जमात) ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। जिससे उम्मीद जग गई है कि साल 2025 का महाकुंभ प्रयागराज…
Blog
तालाब में कूदकर हुई युवक की मौत प्रकरण को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना
रुड़की। माधोपुर में तालाब में कूदकर हुई युवक की मौत के प्रकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को रोशनाबाद में एसएसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के विधायकों के अलावा तमाम कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में धरना स्थल पहुंचे हैं।उन्होंने मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग उठाई है। साथ ही चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह रातभर सड़कों पर रहेंगे और विधानसभा का घेराव करने से भी पीछे नहीं…
जेल से रिहा होने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव
रुड़की। जेल से रिहा होने के बाद एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक हरीश उर्फ मोनी नाम का व्यक्ति रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंबर तालाब मोहल्ले में रहता था। बताया गया है कि हरीश उर्फ मोनी अलग-अलग मामलों में कई बार जेल जा चुका है और बीते दिन ही वो…
स्कूल टीचर ने की 10वीं की छात्रा से की छेड़छाड़
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूली शिक्षक पर नाबालिग छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। साथ ही छात्रा के इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अश्लील फोटो भेजने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा ने तंग आकर रोड हंटर ग्रुप से शिकायत की, इसके बाद ग्रुप के सदस्य छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे। वहीं परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रोड हंटर ग्रुप (निजी संस्था) ने सोशल मीडिया में महिलाओं, छात्राओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर…
उपराष्ट्रपति ने एम्स में मां के नाम पौधा अभियान के तहत पौध लगाई
देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे। उन्होंने परिसर में मां के नाम एक पौधा अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने कोलकाता में महिला डाॅक्टर के साथ हुई घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की है। हमारे कुटुंब की बेटी ने जनता की सेवा के लिए न दिन देखा न रात। उसके साथ दुष्कर्म और निर्ममता अकल्पनीय है। डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ दुखी हैं। इस घटना से मां बाप भी सोचेंगे कि बेटी को डॉक्टर बनाएं…
ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े लूट से मचा हड़कंप, बदमाशों ने बंदूक से झोंकी फायर
हरिद्वार। रिहायशी इलाके रानीपुर मोड़ क्षेत्र के श्री बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े चोरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार 6 लोगों ने पहले दुकान के अंदर घुसकर मिर्ची वाले स्प्रे छिड़के। जिसके बाद बंदूक से फायर झोंका। इसके बाद चोरों ज्वेलर्स शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार हरिद्वार में रविवार को दिन दहाड़े लूट की घटना से हड़कंप मच गया। हथियारबंद बदमाशों ने रानीपुर मोड़ के पास एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर लूट की और वादरदात को अंजाम देकर फरार…
पति ने तमंचे से फायर कर की पत्नी की हत्या,आरोपी फरार
रुद्रप्रयाग। शनिवार दोपहर जिले में एक सनसनी फैलाने वाली वारदात हो गयी। जिला मुख्यालय से लगे अमसारी में एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी, घटना के बाद से फरार है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार आरोपी पति की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला रुद्रप्रयाग में अपनी मा की सहेली के घर पर रह रही थी। शनिवार को उसका पति…
एमआई-17 से छिटककर मंदाकिनी नदी में समाया खराब हुआ क्रिस्टल हेलीकॉप्टर
रुद्रप्रयाग। शनिवार सुबह केदारनाथ धाम में एमआई-17 से छिटक कर केदारनाथ की पहाड़ियों में क्रिस्टल हेलीकॉप्टर गिरकर मंदाकिनी नदी में समा गया। केदारनाथ धाम में पूर्व में लैंडिंग के दौरान क्रिस्टल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसे शनिवार सुबह ठीक करने के उद्देश्य से गौचर हवाई पट्टी ले जाया जा रहा था। शनिवार की सुबह केदारनाथ में खराब हुए हेलीकॉप्टर को ठीक करने के उद्देश से वायु सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर की मदद से हैंग करके गौचर हवाई पट्टी पहुंचाया जा रहा था। इस दौरान एमआई-17 डिसबैलेंस होने लगा। खतरे को…
25 हजार का फरार इनामी टांजिट कैंप से गिरफ्तार
देहरादून। एसटीएफ की टीम ने फरार 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को ऊधमसिंह नगर के थाना ट्रांजिट कैंप से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इनामी के ऊपर मारपीट और जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज है। घटना के बाद से ही काफी समय से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी उधमसिंह नगर के एक संगठित गैंग का सक्रिय सदस्य भी है। गिरफ्तार आरोपी खेमराज पर 18 अगस्त 2024 में अपने गैंग के 8-10 साथियों के साथ मेट्रोपालिस सिटी स्थित पीड़ित के घर के…
11 सितंबर को मनाई जाएगी राधा अस्टमी
ऋषिकेश। राधा अष्टमी भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा जी का जन्म ब्रजभूमि के बरसाना गांव में हुआ था। राधा रानी को श्रीकृष्ण की अनन्य प्रेमिका और भक्ति, प्रेम और समर्पण की प्रतीक माना जाता है। राधा अष्टमी के दिन भक्त उपवास रखते हैं, राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं और भजन-कीर्तन के माध्यम से राधा जी की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। इस दिन मंदिरों में विशेष आयोजन होते हैं,…
