देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने कहा कि डैशबोर्ड चारधाम से सम्बन्धित सभी विभागों के मध्य सूचनाओं के प्रभावी आदान प्रदान व डाटा शेयरिंग का माध्यम बनेगा। आज यहां मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा से सम्बन्धित सभी विभागों को जल्द आरम्भ होने वाले चारधाम डैशबोर्ड पर नियमित रूप से रियल टाइम डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह डैशबोर्ड चारधाम से सम्बन्धित सभी विभागों के मध्य सूचनाओं के प्रभावी आदान प्रदान व डाटा शेयरिंग का माध्यम बनेगा। इससे विभागों में प्रभावी समन्वय…
Blog
ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलटी एसएसबी की बस,19 जवान घायल
चंपावत। एसएसबी की बस के ब्रेक फेल हो जाने से बस सड़क पर ही पलट गयी। जिसमें 19 जवान घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल जवानों को अस्पताल पहुचाया। जानकारी के अनुसार, चंपावत से प्रशिक्षण के लिए जवानों को पिथौरागढ़ ले जा रही बस का घाट क्षेत्र में एक होटल के समीप ब्रेक फेल हो गया। इस दौरान चालक विकास ने समझदारी का परिचय देकर वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया इससे वाहन सड़क पर ही पलट गया। वाहन में सवार एसएसबी के…
पुलिया से नीचे गिरकर व्यक्ति की मौत
देहरादून। बीती देर रात थाना राजपुर क्षेत्र के अंर्तगत मालसी डियर पार्क के पास एक व्यक्ति पुलिया से नीचे गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहंुची थाना राजपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाकर पुलिया से गिरे व्यक्ति को बाहर निकाला। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना राजपुर प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया है कि घटना के संबंध में जानकारी करने पर पता…
एसपी रेलवे ने लक्सर रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण
हरिद्वार। गुरूवार सुबह लक्सर में एसपी रेलवे सरिता डोभाल ने कांवड़ यात्रा को लेकर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए। एसपी रेलवे सरिता डोभाल ने सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची। उन्होंने रेलवे परिसर एवं प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान स्टेशन पर सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने एवं हरिद्वार जाने वाली सभी ट्रेनों की कड़ी तलाशी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि…
फोन हैक कर खाते से उड़ाए बीस हजार
हरिद्वार। झारखंड के साइबर ठग ने लक्सर के सीएससी संचालक का मोबाइल फोन हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कर लिया। इस तरह ठग ने उसके बैंक खाते से 20 हजार की नकदी उड़ा दी। साइबर सेल की प्राथमिक जांच के बाद लक्सर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार लक्सर के सेठपुर गांव निवासी सुभाष चंद्र अपने गांव में सीएससी सेंटर चलते हैं। पिछले दिनों उनके यूनियन बैंक के क्रेडिट कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर…
श्री देव सुमन की पुण्यतिथि पर नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
टिहरी। टिहरी राजशाही के खिलाफ 84 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले और महान स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन को उनके बलिदान दिवस पर याद किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने जिला कारागार में श्री देव सुमन की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आजादी के बाद से टिहरी रियासत जेल में श्रीदेव सुमन कक्ष बना हुआ है, जहां पर उनकी बेड़िया आज भी सुरक्षित रखी गई हैं, जिन्हें आज दर्शनों के लिए रखा जाता है। श्रीदेव सुमन का जन्म 25 मई 1915…
मेडिकल स्टोर में लगी आग,लाखों की दवाइयां राख
रुड़की। देर रात पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता उससे पहले दुकान में रखी लाखों रुपये की दवाइयां जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार अंकुर सैनी पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम माजरी थाना पिरान कलियर का…
कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा ऋषिकेश पहुंची
ऋषिकेश। दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस द्वारा निकली जा रही केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा हरिद्वार से चलकर गुरूवार को ऋषिकेश पहुंची। केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा सबसे पहले नेपाली फार्म पहुंची। यहां पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और धामी सरकार पर धर्म का व्यवसायी करण करने का आरोप लगाया। बुधवार 24 जुलाई को हरिद्वार की हरकी पैड़ी से कांग्रेस ने गंगा पूजा के बाद केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का…
सीएम धामी ने किया शानदार रिजल्ट देने वाले विद्यालयों को सम्मानित
देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार हर साल सम्मानित करती है। इसी क्रम में बुधवार को शिक्षा विभाग कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह 2024 का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने प्रदेश के तमाम छात्रों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया। साथ ही राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के नवनिर्मित भवन और छात्रावास का लोकार्पण और तमाम सरकारी विद्यालयों में 442 स्मार्ट क्लास रूम…
कावड़ियों के हुड़दंग पर डीजीपी सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
देहरादून। कावड़ यात्रा का आगाज 22 जुलाई से हो चुका है। रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा जल लेने विभिन्न राज्यों व क्षेत्रों से हरिद्वार पहुंच रहे हैं, लेकिन उनमें से कुछ श्रद्धालु उत्पात मचाकर यात्रा में विघ्न डालने का काम कर रहे हैं। इस तरह की तमाम घटनाओं का डीजीपी अभिनव कुमार ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को दिशाकृनिर्देश जारी किए गये है कि कोई भी शिव भक्त इस तरह का उत्पात मचाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा…
