नैनीताल। कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर देर शाम आमने-सामने हुई दो कारों की भिड़त में एमबीबीएस के छात्र की मौत हो गयी है। जो उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता का बेटा बताया जा रहा है। जबकि कार सवार अन्य लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार घटना बीती शाम तल्लीताल निवासी अवनीश शाह अपनी कार से कालाढूंगी से नैनीताल की ओर जा रहा था। जब वह मंगोली के समीप पहुंचा ही था कि बैंड में सामने से आ रही पर्यटकों की कार से उसकी कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।…
Blog
सैक्स रैकेट का खुलासा, तीन महिलाओं सहित 9 गिरफ्तार
उधमसिंहनगर। घर में चल रहे सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने तीन महिलाओें सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। टीम द्वारा मौके से संचालिका, उसकी बहन और एक महिला दलाल के साथ छह ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। जबकि पांच महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल उधमसिंह नगर को कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने घर में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा है। जिस पर टीम ने…
खाई में गिरा सीमेंट ले जा रहा ट्रक, चालक की मौत
श्रीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर सतपुली मल्ली के निकट कोटद्वार से पैठणी जा रहा सीमेंट और ईंटों से भरा हुआ एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हंस अस्पताल सतपुली में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना सतपुली अपर उपनिरीक्षक सोहनलाल टम्टा ने बताया कि ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। इस पर…
हाइड्रोलिक ट्रॉली में फंसी तीन जान,सुनने वाला कोई नही
चमोली। मंगलवार सुबह देवाल में कुछ लोग हाइड्रोलिक ट्रॉली में फंस गए। यहां बना झूला पुल 2013 की आपदा में बह गया था, जिसके बाद से ग्रामीण ट्रॉली से आवाजाही कर रहे थे।ओडर गांव से देवाल आने के लिए हाइड्रोलिक ट्रॉली लगाई गई है। मंगलवार सुबह ट्रॉली ख़राब होने से तीन लोग यहां फंस गए। अभी तक ट्रॉली ठीक करने कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा है। लोनीवि की ओर से यहां ट्रॉली का संचालन किया जाता है। ओडर के बीडीसी मेंबर पान सिंह गड़िया ने बताया कि 2013 मे ट्रॉली लगाई…
बच्ची को निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने के आदेश
टिहरी। घर के आंगन में खेल रही नौ साल की बच्ची को सोमवार को गुलदार ने निवाला बना लिया था। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार को गुलादर के आतंक के खिलाफ देवप्रयाग में जनप्रतिनिधियों और छात्र छात्राओं का प्रदर्शन करते हुऐ तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मंगलवार को गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिए गए। हिंदाव पट्टी के भौड गांव निवासी रूकम सिंह की नौ वर्ष की बेटी पूनम स्कूल से आने के बाद घर के…
राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में गैप फीलिंग का कार्य करेगा टाटा ट्रस्टः रतूडी
देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में गैप फीलिंग का कार्य टाटा ट्रस्ट करेगा। आज यहां सचिवालय में टाटा ट्रस्ट के साथ बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जानकारी दी है कि उत्तराखण्ड सरकार के साथ मिलकर टाटा ट्रस्ट राज्य में हेल्थ केयर सेक्टर, टेलीमेडिसिन, महिलाओं व बच्चों के कुपोषण से बचाव, युवाओं के कौशल विकास, बालिकाओं की शिक्षा, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, आंगनबाड़ी वर्कर्स के क्षमता विकास व प्रशिक्षण, स्मार्ट कलासेज, ग्रामीण आजीविका, पलायन, वाइब्रेंट विलेज, मानसिक स्वास्थ्य…
तेज रफ्तार कार ने एक युवक को कुचला,मौत
रुड़की। सोमवार को हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कार सवार एक युवक को पकड़ लिया। जबकि मौके से पांच फरार हो गए। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कार सवार नशे की हालत में थे। जिनकी तलाश की जा रही है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि खंजरपुर निवासी अभिषेक (26) बाइक…
सीएम धामी ने सावन के पहले सोमवार को की शिव की उपासना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी के साथ सावन के पहले सोमवार भगवान शिव की उपासना की। शासकीय आवास परिसर में स्थित देवालय में सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव की सीएम ने पूजन-अर्चना किया।इस दौरान सीएम धामी ने प्रभु शंकर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही सीएम ने सभी शिव भक्तों का कांवड़ यात्रा-2024 में स्वागत एवं अभिनंदन किया। कहा कि भगवान शिव से आपकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना करता हूं। यात्रा के दौरान…
केदारनाथ हाईवे पर लगातार गिर रहा मलबा, भूधंसाव से खाट गांव खतरे की जद में
रूद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे फाटा के पास खाट में बार-बार बाधित हो रहा है। हाईवे पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। बंद होने के कारण दोनों छोरों पर यात्री और स्थानीय लोग फंसे रहे हैं। बीते देर रात बंद हुए राजमार्ग को सोमवार सुबह दसे बजे यातायात के लिए बहाल किया गया। हालांकि यहां पर लगातार पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है। केदारनाथ आपदा के बाद से केदारनाथ…
उत्तराखण्ड में भारी बारिश,कई सड़कें बंद तो कहीं सड़कें पानी में डूबी
देहरादून। उत्तराखंड के अमूमन जिलों में सुबह से ही तेज बारिश लगी रही। जिसके चलते पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन की आशंका बढ गयी है। प्रदेश की राजधानी देहरादून के माजरा क्षेत्र में सुबह हुई मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों तक पानी आ जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों के किनारे नालियां चोक होने पर निगम के कर्मचारियों ने चोक हुई नालियों को खुलवाया। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने 23 तारीख को भी कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विक्रम…
