Blog

 कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

रुड़की। शनिवार देर रात सड़क पर दौड़ रही एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार चालक ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। शनिवार देर रात  सोनाली पुल के ऊपर रणपुरा जोरासी गांव के पास एक कार में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन रुड़की को मिली थी।…

 नहर से पुत्र के बाद पिता का शव भी बरामद

देहरादून। डाकपत्थर क्षेत्र में शक्ति नहर में डूबे पुत्र के बाद पिता का शव भी बरामद कर लिया गया है। रविवार सुबह एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 55 वर्षीय बालक राम का शव बरामद किया। इससे पहले शनिवार को शिवकुमार का शव एसडीआरएफ ने बरामद किया था। 19 जून को राजकुमार की घर में कहासुनी होने के बाद उसने शक्ति नहर में छलांग लगा दी थी। इसके बाद बेटे को बचाने के लिए पिता भी नहर में कूद गया था। तब से दोनों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा…

पिकअप की चपेट में आई कार, एक ही परिवार के चार लोग घायल

चंपावत। रविवार को लोहाघाट-घाट हाईवे पर सिंगदा के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गया, उसने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। जिनमें से दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लोहाघाट-घाट एनएच में सिंगदा के बाग धारे के पास गाजियाबाद से पिथौरागढ़ को जा रहा पिकअप वाहन मोड़ में अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया और रपटते हुए पिथौरागढ़ से बनबसा की ओर आ…

चारधाम यात्राःरविवार को चार और तीर्थयात्रियों की मौत

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी चार लोगों की जान चली गई। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए चार और यात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक, बदरीनाथ में दो और यमुनोत्री धाम में भी दो याचारधाम यात्रा के दौरान अब तक केदारनाथ में सबसे ज्यादा 73 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, बदरीनाथ में 38, गंगोत्री में 13 और यमुनोत्री धाम में 29 यात्रियों की मौत हुई है। त्रियों की…

 दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे,दस गिरफ्तार

रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में दो पक्षों में मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी डंडे चले। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते कहासुनी का मामला गाली गलौज में बदल गया और फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।दोनों पक्षों के…

लापता छात्राओं का अब तक सुराग नही

हल्द्वानी। बनभूलपुरा से तीन दिन पहले लापता हुई दो छात्राओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसे लेकर रविवार को छात्राओं के परिजनों व सामाजिक संगठन के लोगों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन पर बैठे दोनों छात्राओं के परिजन और सामाजिक संगठन के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। यहां तक की पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे तक लगाए। परिजनों की मांग है कि एसएसपी खुद उन लोगों से आकर बातचीत करें। साथ ही मामले में हो रही कार्रवाई कहां तक पहुंची इसकी…

संवेदनहीनता की हदें पारः अस्पताल में मेज पर महिला का हुआ प्रसव

ऊधम सिंह नगर। बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिला की सावधानी के साथ डिलीवरी कराने के बजाय संवेदनहीनता दिखाई गई। उसे अस्पताल में भर्ती न कर बाहर एक मेज पर लेटा दिया गया। हालत बिगड़ने के बावजूद किसी ने नहीं सुनी तो मेज पर ही महिला का प्रसव हो गया।महिला के पति ने सरकारी अस्पताल में इस गंभीर लापरवाही की शिकायत की है। उसने नर्स और आशा कार्यकर्ता को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। शिकायत के बाद सीएमएस ने जांच कराने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात…

रविवार दोपहर राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश

देहरादून। रविवार दोपहर  राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई। बारिश से गर्मी में कुछ राहत मिली। सोमवार 24 जून को मौसम विभाग ने प्रदेशभर में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। वहीं, प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न जिलों में शाम को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और बाकी जनपदों में कहीं-कहीं पर बारिश की बौछार…

उपचुनाव में मंगलौर सीट पर प्रचार के लिए आयेगी बसपा सुप्रीमों

देहरादून। बहुजन समाज पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। मंगलौर सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पार्टी प्रमुख मायावती सहित आकाश आनंद और अन्य लोग पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी गई है। मंगलौर सीट से बसपा ने पार्टी की ओर से दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान को को ही टिकट दिया है। वहीं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ और मगंलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची…

खाई में गिरी कार,छह माह के मासूम की मौत,तीन गंभीर

अल्मोड़ा। देर शाम सल्ट क्षेत्र में एक कार खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार छह माह के बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय देर रात लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम पौड़ी गढ़वाल के अमित नेगी अपनी कार में अपनी भाभी किरण नेगी, भतीजा वंश और किरण की माता सरोजनी के साथ कोटद्वार से…