चंपावत। सोमवार तड़के टनकपुर-तवाघाट एनएच के एलागाड़ में कार्य करने के दौरान मलबा आने से पोकलैंड के साथ ऑपरेटर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। मौके ऑपरेटर की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही 11 वाहिनी एसएसबी के एसी जुबैर अहमद और उनके साथ 15 जीवन, तहसीलदार राम प्रसाद आर्या, पुलिस के एसाई प्रदीप कुमार, हिलवेज के अधिकारी मौके में पहुंचे। एसएसबी और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को धारचूला अस्पताल पहुंचाया।जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई…
Blog
झाड़ियों में मिला युवती का शव,हत्या की आशंका
ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में नीलकंठ पैदल मार्ग पर झाड़ियों में युवती की शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गयी है। लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने बताया कि सोमावर सुबह नीलकंठ पैदल मार्ग पर धांधला पानी से पुलिया खेत के लिए जाने वाले रास्ते पर युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के…
चारों धामों के अलावा यात्रा मार्गों पर भी श्रद्धालुओं और वाहनों की धारण क्षमता का आंकलन किया जाए: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने कैंची धाम के लिए शटल बस सेवा शुरू करने के दिये निर्देश श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध करायेगा ‘यात्रा समाधान’ मोबाइल एप्लीकेशन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा, मानसखण्ड मदिंर माला मिशन, कैंचीधाम और पूर्णागिरी में विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि चारों धामों की धारण क्षमता के अलावा यात्रा मार्ग के अन्य स्थलों पर भी श्रद्धालुओं और…
भीषण गर्मी के चलते उत्तराखण्ड में वीकएंड पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब
हरिद्वार। देशभर में भीषण गर्मी चरम पर है। ऐसे में लोग राहत पाने के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को भी हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, 38 डिग्री पारे के बीच शहर से हाईवे तक जाम ही जाम है। शहर के अंदर भी वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखे। भीषण गर्मी के कारण लोगों को जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार पहुंची भीड़ के कारण वाहनों से शहर की अधिकांश पार्किंगें भी फुल रही। पुलिसकर्मियों…
लकड़ी तस्करों के साथ वन विभाग के साथ मुठभेड़,एक तस्कर को लगी गोली,तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी। रविवार सुबह तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में लकड़ी तस्करों और वन विभाग की टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद वन विभाग की टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। वन क्षेत्राधिकारी टांडा रेंज रूपनारायण गौतम ने बताया कि घटना रविवार तड़के वन विभाग को सूचना मिली कि टांडा रेंज के लालकुआं क्षेत्र में लकड़ी…
एक और आदम खोर गुलदार पिंजरे में कैद
श्रीनगर। श्रीनगर क्षेत्र में नरभक्षी गुलदार के आतंक के आतंक से निजात पाने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में 11 पिंजरे लगाए हैं। जिसमें एक बार फिर गुलदार कैद हुआ है। पिंजरे में कैद गुलदार उम्र 7 साल बताई जा रही है। मेडिकल के बाद गुलदार को चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर में रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार शनिवार रात 11 बजे बजे के आसपास ग्लास हाउस के समीप लगे पिंजरे में एक गुलदार कैद हुआ है। जिसे रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम पौड़ी नागदेव रेंज लाई है। वन विभाग…
जांच का विषयः गुप्ता बंधुओं को उत्तराखण्ड में कांग्रेस शासन में भी मिली थी वाई श्रेणी की सुरक्षा
देहरादून। उत्तराखंड में गुप्ता बंधुओं का बड़ा रसूख रहा थे। उन्हें भाजपा की राज्य सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। इसके अलावा तत्कालीन कांग्रेस सरकार में गुप्ता बंधुओं को वाई तो फिर भाजपा सरकार में जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। राज्य में सरकार भले किसी की दल की बने, लेकिन उत्तराखण्ड की सत्ता में गुप्ता बंधुआंे का रसूख था। सुरक्षा का सारा खर्च खुद गुप्ता बंधु ही उठाते थे। लेकिन समय का चक्र बदला तो स्थितियां भी बदल गईं। जो पुलिस साये की तरह…
बर्फ के बीच बने आस्था पथ से हेमकुंड पहुंच रहे श्रद्धालु
चमोली। हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को विधिविधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। श्रद्धालु बर्फ के बीच बने आस्था पथ से चलकर हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। पहले दिन 3200 श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं, चारधामों के साथ ही हेमकुंड साहिब में भी रील्स व वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध रहेगा। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि गुरुद्वारे के इर्द-गिर्द किसी भी प्रकार की रील्स व वीडियोग्राफी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी हेमकुंड साहिब और आस्था पथ…
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रुड़की। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विवाहिता के पिता मांगेराम ने बताया कि उन्होंने 26 अक्टूबर साल 2023 को अपनी बेटी नीलम का विवाह गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मंगल विहार कॉलोनी…
महिला की हाईटेंशन लाइन की चपेट मेें आने से मौत
रुद्रप्रयाग। चारा काटने पेड़ पर चढ़ी एक महिला की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला को पेड़ से नीचे उतारा। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह के समय फायर स्टेशन रतूड़ा ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि घोलतीर में एक महिला चारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी हुई थी। इसी बीच हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। महिला का शव पेड़ पर ही फंसा हुआ है। सूचना…
