Blog

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किए बाबा केदार के दर्शन

रुद्रप्रयाग। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत मंगलवार को बाबा केदार के दर्शनों के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की और विश्व एवं जन कल्याण के कामना की प्रार्थना की। वहीं, सतपाल महाराज ने पूजा अर्चना के बाद केदारनाथएक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज और गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय का जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने वीआईपी हेलीपैड पर स्वागत किया। ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों…

 माकपा अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को उजाड़ने का करेगी विरोध,16 मई को होगा प्रदर्शन

देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन द्वारा गरीबों एवं फुटपाथ व्यवसायियों को उजाड़ने के खिलाफ 16 मई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगी । उक्त आशय का निर्णय पार्टी की बैठक में लिया गया। बैठक की  अध्यक्षता कॉमरेड शम्भू प्रसाद ममगांई ने की । बैठक में वक्ताओं ने कहा है कि  जून 2024 में राज्य सरकार द्वारा 2018 में लाए गए अधिनियम की समयावधि भी खत्म हो रही है, जिसके बाद किसी भी बस्ती को कभी भी उजाड़ने का अधिकार प्रशासन…

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पिछले सर्वाधिक तीर्थयात्रियों के रिकॉर्ड टूटे

  यमुनोत्री में गेट और बैरियर व्यवस्था बनाने के बाद गंगोत्री धाम में बढ़ गया तीर्थयात्रियों का दबाव उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पिछले सर्वाधिक तीर्थयात्रियों के पहुंचने से रिकार्ड टूट गये। पुलिस प्रशासन व मंदिर समिति ने रात दो बजे तक गंगोत्री धम में व्यवस्था का सम्भाला। आज यहां यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इस बार पहुंचे तीर्थयात्रियों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खासकर दो दिनों से रिकॉर्ड भीड़ जुटने से धामों में मंदिर समिति ने देर रात तक दर्शन कराया है। जबकि यमुनोत्री की भीड़…

गंगोत्री धाम के व्यपारियों ने किया बाजार बंद

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों के बाद व्यापार मंडल गंगोत्री के व्यापारियों ने भी शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आक्रोशित गंगोत्री धाम के व्यपारियों ने पूरा बाजार बंद करवा दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव सेमवाल ने कहा प्रशासन रात्रि में यात्री भेज रहा। उस समय उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल पा रही। इसलिए जब तक स्थिति नहीं सुधरती है, तब तक बाजार बंद रहेगा। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने बीते सोमवार से चारधाम यात्रियों के धाम न पहुंचने पर नाराजगी जताई। गंगोत्री धाम के तीर्थ…

हरित यात्रा के तहत ब्रिगेडियर ने सैन्य अफसरों के साथ किया पौधा रोपण

रानीखेत: मां प्रकृति फाउंडेशन की निरंतर चल रही देशव्यापी मुहीम के चलते रानीखेत में कुमांऊ रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर एस के यादव (VSM) ने अपने सैन्य अफसरों संग फलदार पौधा रोपण कियाI प्रदेश में लगातार धधक रहे जंगलों के चलते फाउंडेशन ने यह मुहीम पूरे देश में चलाने का बीड़ा उठाया हैIगौरतलब है कि जहां एक तरफ सैन्य कार्रवाही के तहत जंगलों में लगी आग को बुझाने में सेना लगी है वहीं दूसरी ओर कुमांऊ रेजिमेंटल सेंटर के ब्रिगेडियर यादव ने अपने सैन्य अफसरों के साथ पौधा रोपण कर यह…

चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी,चारों धामों में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

देहरादून। चारों धामों के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। काफी संख्या में श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। सभी धामों में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ रहा है। चारधाम में उमड़ी भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत सचिव स्तर के तीन अधिकारियों को चारधाम यात्रा क्षेत्र वाले तीनों जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। ताकि, उत्तराखंड में सुगम, सुरक्षित, सुलभ और सुव्यवस्थित तरीके से चारधाम यात्रा संचालित हो सके। दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

दुष्कर्म के बाद किशोरी हुई गर्भवती,मामला दर्ज

चंपावत। जिले के टनकपुर क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद वह गर्भवती हो गयी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोप लगाया है कि उसकी 17 वर्षीय भतीजी के साथ फरवरी में जिले के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। इससे उसकी भतीजी गर्भवती हो गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376…

अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार जेबकतरे गिरफ्तार

नैनीताल। हल्द्वानी क्षेत्र में हो रही पाकेटमारी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतर्राज्यीय जेबकतरा गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से आठ हजार की नगदी व जेबतराशी कर निकाला गया बटुआ तथा अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी पहले यूपी में वारदातों को अंजाम दे चुके है अब उन्होने उत्तराखण्ड का रूख किया था। मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज मुकेश कुमार सक्सेना पुत्र मुन्ना लाल निवासी आदर्शनगर तल्ली बमौरी हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया गया था कि…

काफल के पेड़ से गिरकर महिला की मौत

पिथौरागढ़। जिले के बंगापानी तहसील क्षेत्र में रविवार शाम एक महिला काफल तोड़ते समय अचानक पेड़ से सीधे खाई में जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मृतक महिला के शव को ग्रामीणों ने खाई से बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत जारा जिबली की नीमा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ काफल तोड़ने जंगल गई थी। काफल तोड़ते समय अचानक पेड़ की टहनी टूट गई। जिससे…

देर रात बिजली घर परिसर में लगी आग,दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू

देहरादून। रविवार देर रात आईएसबीटी के समीप स्थित बिजली घर परिसर की झाड़ियों में अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एहतियात के तौर पर  बिजली घर से आधे शहर की लाइट काट दी गई। आग बुझाए जाने के करीब डेढ़ घंटे बाद विभाग ने बिजली आपूर्ति शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात आईएसबीटी के पास स्थित 132 केवी के बिजली…