Blog

 हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में सुंदरकांड पाठ किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में भव्य सजावट की गई। शहर में कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई तो मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ के साथ ही अन्य धार्मिक आयोजन किए गए। शहर में कई जगह भंडारे भी लगाए गए।मंगलवार को राजधानी दून में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। झाझरा के श्रीबालाजी धाम में सवा 11 मन का लड्डू…

कपड़े के गोदाम में भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

हल्द्वानी। नैनीताल रोड के पास अंबिका बिहार कॉलोनी में एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ही आग भीषण रूप से फैल गई। जिससे 3 मंजिला भवन भी आग की चपेट में ले लिया। जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड के अंबिका विहार कॉलोनी के पास हेमंत शाह नाम के व्यापारी हैं। जिनका रेडीमेड कपड़े का काम है। उन्होंने घर पर गोदाम भी बना रखा था।…

जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

देहरादून। सुद्धोवाला जेल में बंद एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में दून अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में सजा काट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार डोईवाला निवासी 38 वर्षीय अश्वनी कुमार को डोईवाला पुलिस ने 5 अप्रैल 2024 को ड्रग्स की तस्करी के आरोप में प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियों के साथ अरेस्ट किया था। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर 5 अप्रैल को सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया…

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने परिवार संग किया मतदान

पौड़ी। गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की और कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान बेहद जरूरी है। शुक्रवार को प्रथम चरण के मतदान करने से पूर्व गणेश गोदियाल ने अपने ईष्ट देव की पूजा अर्चना की और जीत का आशीर्वाद लिया। इसके बाद गोदियाल थलीसैंण ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भटकोट में बने मतदान केंद्र में परिवार संग वोट डालने पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ उनकी माता पार्वती…

 मसूरी कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला ने किया मतदान

मसूरी।  टिहरी संसदीय क्षेत्र के मसूरी में भी सुबह 7 बजे से मतदान जारी रहा। हालांकि, मसूरी के मानव भारती पोलिंग बूथ पर मशीन खराब होने के कारण वोटिंग प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई। सुबह से ही लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह नजर आया। वहीं, टिहरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने भी मसूरी में अपने मतदान का प्रयोग किया। गुनसोला ने आम लोगों के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर लाइन पर लगाकर वोट किया। साथ ही जनता से भी अपील करते हुए मतदान…

कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने किया मतदान

हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा सीट  में 20 लाख 35 हजार 726 मतदाता हैं। हरिद्वार सीट पर 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को प्रत्याशी बनाया है। वीरेंद्र रावत ने मतदान के मौके पर रुड़की में मतदान किया। हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने पूजा अर्चना कर अपने बड़ों का आशीर्वाद लेकर रुड़की के बीएसएम कॉलेज में अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान…

वोट डालने गए मतदाता ने पटकी ईवीएम मशीन, मची अफरा तफरी

हरिद्वार। हरिद्वार विधानसभा के मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज में एक मतदाता ने ईवीएम मशीन का विरोध जताते हुए पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को ही नीचे पटक दिया। मतदाता जोरकृजोर से चिल्लाते हुए ईवीएम मशीन का विरोध किया और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने मशीन तोड़ने वाले मतदाता को हिरासत में ले लिया जिससे पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर ज्वालापुर क्षेत्र के रहने वाले एक बुजुर्ग मतदाता मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज स्थित बूथ नंबर 126 पर…

पोलिंग बूथ के अंदर वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी,गिरफ्तार

उधमसिंहनगर। लोकसभा चुनाव के इस महापर्व में मतदाताओं द्वारा किये जाने वाले अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे है। इस क्रम एक मतदाता ने पोलिंग बूथ के अन्दर एक वीडियों ही बना डाला और उसे वायरल कर दिया। मामला जानकारी में आने पर पुलिस ने उक्त मतदाता को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना कुंडा क्षेत्र निवासी एक युवक द्वारा लोकसभा चुनाव में वोट डालते हुए अपना एक वीडियो अपने फेसबुक पर अपलोड किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर थाना कुंडा पुलिस…

मकान में लगी आग, घर का सामान जलकर खाक

उत्तरकाशी। मोरी के सौड़ गांव में लकड़ी के एक आवासीय मकान में बीती रात आग लग गई। आग की लपटे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। आवासीय मकान में आग लगने की यह घटना बीती देर शाम की है। जानकारी के अनुसार भागीराम पुत्र पूर्णचंद के लकड़ी से बने मकान की रसोई में अचानक आग लग गई। आग की लपटे और धुआं उठता देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। किसी तरह घर के सदस्यों ने भागकर अपनी…

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आवश्यक सेवा से जुड़े समस्त विभागों एवं एजेंसियों के साथ की बैठक

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.बी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सचिवालय में आवश्यक सेवा से जुड़े समस्त विभागों एवं एजेंसियों के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिये कि मतदान के दिन मतदान समाप्ति तक सभी अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की अनिवार्य रूप से उपस्थिति रहे। इसके अतिरित्तफ विघुत एवं पेयजल अपूर्ति से जुड़े संबंधित विभाग सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये हैं कि मतदान पार्टियों के अपने गंतव्यों तक सुरक्षित वापसी होने तक सभी राजमार्गों,…