नैनीताल। उत्तरप्रदेश के सीएम आदित्य नाथ योगी ने कहा कि देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है। आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार आदि सभी समस्याएं कांग्रेस की देन है। मोदी के नेतृत्व में सभी समस्याओं का समाधान किया है। देश ने गौरव की नई ऊंचाइयों को छुआ है। चुनावी सभा में विपक्ष पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय जातिवाद की राजनीति होती थी, अराजकता का राज होता था, तुष्टिकरण की राजनीति होती थी। आज जो परिवर्तन देखने को मिला है वो आपके वोट ने किया है।…
Blog
डुप्लीकेट रूफिंग शीट्स बेचने का गोदाम पकड़ा, मुकदमा दर्ज
टिहरी। मुनिकीरेती थाना क्षेत्रांतर्गत ढालवाला में एक नामी कंपनी के नाम से डुप्लीकेट रूफिंग शीट्स बेचने का गोदाम पकड़ा गया है। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी कि तहरीर पर गोदाम के मालिक राजेश अग्रवाल के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही गोदाम से नामी कंपनी की नकली 359 रूफिंग शीट्स भी बरामद की है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि महाराष्ट्र विरार निवासी रवि दुखहरण पांडे जिंदल इंडिया लिमिटेड कंपनी के अधिकारी है। जो आज मुनिकीरेती थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया…
भ्रष्टाचार के कारण हुई कांग्रेस की दुर्दशाः राजनाथ
मोदी राज में नहीं हुआ एक भी घोटाला गौचर। अपने चुनावी दौरे पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जनपद चमोली के गौचर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की जो दुर्दशा हुई है इसका मुख्य कारण भ्रष्टाचार रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में एक के बाद एक घोटाला हुआ उन्होंने बोफोर्स तोप घोटाले से लेकर हेलीकॉप्टर घोटाले तक का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को दोनों हाथों से लूटा है।…
कांग्रेस की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष जया बिष्ट भाजपा में शामिल
हल्द्वानी। कांग्रेस को उत्तराखंड में फिर बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष जया बिष्ट समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। हल्द्वानी कुमाऊं भाजपा संभाग कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी जया बिष्ट समेत दो दर्जन से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। जया बिष्ट वर्तमान में कांग्रेस के महिला प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। पार्टी कार्यालय में…
फाइनेंसकर्मी से लाखों की लूट करने वाले दो ईनामी लुटेरे गिरफ्तार
हरिद्वार। फाइनेंस कम्पनी के मैनेजर से तमंचे की नोंक पर लाखों की लूट करने वाले दो शातिर ईनामी लूटेरों को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि लूट के इस मामले में तीन लुटेरे पूर्व में ही गिरफ्तार किये जा चुके है। इस प्रकरण में एक लुटेरा फरार है जिसकी तलाश जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि बीती 15 फरवरी को के.जी.एफ.एस. फाइनेंस कम्पनी का वेल्यू मैनेजर राहुल कुमार ग्राहकों से हर माह किस्त का पैसा लगभग डेढ लाख रूपये इकटठा कर मोटरसाइकिल…
भाजपा ने प्रियंका गांधी की रैली से पहले कांग्रेस पर कसा तंज
देहरादून। भाजपा के बाद कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी उत्तराखंड के अंदर चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। 13 अप्रैल को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता उत्तराखंड में कई जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगी, जिस पर बीजेपी ने तंज कसा है। प्रियंका गांधी की रैली से पहले भाजपा ने कांग्रेस से कई सवाल किए हैं। उन्हांेने कहा कि कांग्रेस चाहे कुछ भी कर ले। उत्तराखण्ड की पांचो सीटें भाजपा की झोली में जायेगी। शुक्रवार 12 अप्रैल को उत्तराखंड भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति से संयोजक और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल…
दहशतः गौशाला में गाय-भैसों के साथ बैठा था गुलदार
नैनीताल। वन प्रभाग तराई पश्चिमी के अंतर्गत पड़ने वाले रामनगर रेंज के कंचनपुर छोई क्षेत्र में गाय भैसों की गौशाला में गाय भैसों के साथ गुलदार बैठा दिखाई दिया। यह गुलदार घायल था। जोकि संभवता अपनी जान बचाने के लिए यह गौशाला में घुस गया। घायल गुलदार को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उपचार किया शुरू कर दिया है। रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिम के अंतर्गत पड़ने वाले रामनगर के कंचनपुर छोई गांव में शुक्रवार को सुबह जब एक महिला अपनी गाय भैंसों की गौशाला में गोबर उठाने…
क्विज कंपीटीशन में रॉबिन जॉन रहे प्रथम विजेता
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा आयोजित फेसबुक क्विज कंपीटीशन में रॉबिन जॉन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुक्रवार को यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित फेसबुक क्विज कंपीटीशन के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी .आर. सी. पुरुषोत्तम ने कंप्यूटर के माध्यम से लकी ड्रा निकाले। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान एवं निर्वाचन के प्रति जन सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई अनूठी पहल के क्रम में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक में 03 अप्रैल, 2024 से मतदाता…
अंकिता भंडारी हत्याकांड पर भाजपा की खामोशी खड़े कर रही कई सवालःगोदियाल
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड पर भारतीय जनता पार्टी की खामोशी चुनाव में भारी पड़ती दिख रही है। इससे भाजपा को चुनाव में नुकसान उठाने की आशंका बनी हुई है। पीएम मोदी की रैली को लेकर गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा कि पीएम मोदी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर एक शब्द भी नहीं बोला। जबकि उत्तराखण्ड की बेटी को न्याय मिले इसके लिए पूरे गढ़वाल की जनता एकजुट होकर संघर्ष कर रही है। इस मुद्दे पर भाजपा की खामोशी कई तरह के सवाल खड़े कर रही…
मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री ने बड़े बुजुर्गों तक पहुंचाया मोदी का प्रणाम
उधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉर्निग वॉक के दौरान बुजुर्गो तक प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी का प्रणाम व रामराम का संदेश पहुंचाया। शुक्रवार को यहां खटीमा में प्रातः काल की सैर पर संभ्रांत जनता से मिलते हुए प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखण्ड से विशेष लगाव व जुड़ाव को लेकर की चर्चा। ऋषिकेश में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़े बुजुर्गों तक उनकी राम-राम पंहुचाने का अनुरोध किया था। खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह की सैर के दौरान स्थानीय जनता से भेंट की, उनका…
