चंपावत। जिले में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे में ही मिला है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चंपावत कोतवाली प्रभारी चंपावत योगेश उपाध्याय ने बताया कि मृतका का नाम मीरा रावत है, जिसकी उम्र करीब 25 साल है, जो कनलगांव के पुराने मकान में किराए पर रहती थी। पुलिस ने बताया कि मीरा रावत मूल रूप से चम्पावत ब्लॉक के…
Blog
सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या पर सोमवार सुबह से हरिद्वार में गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच। श्रद्धालुआंे ने हरकी पैड़ी के ब्रह्म कुंड से लेकर गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान किया। स्थिति ये थी कि हरकी पैड़ी के ब्रह्म कुंड से लेकर गंगा के विभिन्न घाटों पर भारी भीड़ ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से यहां वाहनों का भी भारी दबाव हो गया। यहां होटल, आश्रम और धर्मशाला सब पूरी तरह पैक हो…
फिर राजनीतिक झटकाःगंगवार दंपत्ति के छोड़ा कांग्रेस का साथ
रूद्रपुर। लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेजी पकड़ने लगा है। किन्तु कांग्रेस की मुश्किलें खत्म होने का नाम नही ले रही है। कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। रुदपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति ओबीसी विंग के राष्ट्रीय सह समन्वयक सुरेश गंगवार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार उनकी उपेक्षा कर रही है। पार्टी प्रत्याशी प्रकाश जोशी के उनके क्षेत्र में रोड शो करने के बावजूद…
मोदी सरकार के कार्यकाल में जनता में हताशा और निराशा बढ़ीःसुप्रिया श्रीनेत
भाजपा सरकार जनहितों की सुरक्षा में पूरी तरह से फेल देहरादून। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने मेनिफेस्टो न्याय पत्र के पांच न्याय और 25 गारंटियों के बारे में बताते हुए भाजपा पर भी जमकर हमला बोला। उन्हांेने कहा कि भाजपा के शासन में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था तार-तार हुई है। साथ ही मोदी सरकार देश में भ्रष्टाचार के विकास के अलावा कोई काम नही किया। जिससे देश की जनता में हताशा और निराशा का माहोल है। राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस की तेज तर्रार प्रवक्ता सुप्रिया…
स्मैक तस्करी में दो सगी बहने गिरफ्तार
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने स्मैक तस्करी में लिप्त दो सगी बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 11.78 ग्राम स्मैक बरामद की गयी हैं। गिरफ्तार हुई बहने पूर्व में नशे के कारोबार में संलिप्त गैंगस्टर महिला की बेटी हैं, जिनकी एक और बहन को पूर्व में स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेेल भेजा जा चुका है। बीते रोज थाना कलियर पुलिस को सूचना मिली कि रहमतपुर नई कॉलोनी टंकी के पास कुछ महिलाए नशीले पदार्थो की डिलीवरी हेतू आने वाली है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने…
खुलासाः जुआ खेलने के विवाद में हुई थी युवक की हत्या, दो गिरफ्तार
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने बीते रोज मखियाली खुर्द में हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कमीज, लूटे गये रूपये व अन्य सामान बरामद किया गया है। हत्या की यह वारदात जुए में हार जीत को लेकर उपजे विवाद के चलते अंजाम दी गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीते 6 अप्रैल को कोतवाली लक्सर पुलिस को सूचना मिली कि मखियाली खुर्द में एक युवक की हत्या को अंजाम दिया गया है।…
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह पर मुकदमा
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। नाबालिग की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। शनिवार को 14 वर्षीय किशोरी ने कोतवाली में प्राथमिकी दी। आरोप लगाया कि उसके साथ छह लोगों ने दुष्कर्म किया है। पुलिस अलर्ट हो गई। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने का इंतजार है। पुलिस के अनुसार आरोपितों में नाबालिग भी शामिल हैं। जिस…
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के दूसरे चरण का काम शुरू
चमोली। दुनियांभर के हिन्दू मतालंबियों की धार्मिक आस्था के प्रतीक बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के दूसरे चरण के कार्य शुरू हो गए हैं। धाम में गर्मी बढ़ते ही बर्फ भी पिघलनी शुरू हो गई है। ऐसे में प्रशासन ने निर्माण कर रहे सभी ठेकेदारों को बदरीनाथ धाम में तेजी के साथ मास्टर प्लान के कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बदरीनाथ धाम में 100 मजदूरों की टीम मास्टर प्लान के कार्यों में लग गई है, जो पैदल रास्तों से बर्फ हटाने का काम कर रही है। बदरीनाथ धाम…
बड़ा झटकाःदिग्गज कांग्रेसी नेता दिनेश अग्रवाल ने थामा भाजपा का दामन
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता दिनेश अग्रवाल ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। जिससे कांग्रेस को गहरा राजनीतिक झटका लगा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दिनेश अग्रवाल पिछले काफी समय से कांग्रेस में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। शनिवार को लंबे गिले-शिकवों के बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। दिनेश अग्रवाल सात बार विधायक का टिकट पाने, मेयर का टिकट पाने और मंत्री भी रह चुके हैं। दिनेश अग्रवाल 1993 और 1996 में उत्तर प्रदेश के समय देहरादून विधानसभा सीट से…
वीकेंड पर सरोवर नगरी पर्यटकों से गुलजार
नैनीताल। गर्मियां शुरू होने के साथ ही सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानी उमड़ने लगे हैं। इस वीकेंड पर भी सरोवर नगरी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी तो कारोबारी भी उत्साहित हो उठे। कारोबारियों को उम्मीद है कि हिन्दू नववर्ष नौ नवंबर तथा 11 को ईद के बाद पर्यटकों की भीड़ और बढ़ेगी। वहीं मालरोड की रौनक में भी निखार नजर आ रहा है। वीकेंड का प्रचलन करीब डेढ़ दशक पहले शुरू हुआ, जो नगर की रंगत बढ़ा जाता है और पर्यटन कारोबारियों की आय में भी खासा बढ़ोतरी कर…
