नैनीताल। सदिैयों में वर्षा नहीं होने का असर गर्मी की शुरूआत में ही दिखने लगा है। वर्षा की यह बेरुखी नैनी झील की सेहत पर भी भारी पड़ रही है।लगातार गिरते हुए झील का जलस्तर 3.10 फीट पहुंच गया है। जिससे झील किनारे बड़े-बड़े डेल्टा उभर आए है। गर्मी की शुरूआत में ही जलस्तर गिरने से सिंचाई विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।बता दें कि मानसून के दौरान वर्षा से झील लबालब भरी रहती है। मानसून खत्म होने के बाद जलस्तर में गिरावट आने लगती है। मगर शीतकाल में…
Blog
उपराष्ट्रपति पहुंचे देहरादून, राज्यपाल ने किया स्वागत
देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। चुनरी और गंगाजल भेंट कर उनका स्वागत किया गया। शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी धर्मपत्नी डॉ सुदेश धनखड़ के साथ पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति व उनकी धर्मपत्नी को माता की चुनरी ओढ़ाकर देवभूमि आगमन पर स्वागत किया। साथ ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को चारधाम यात्रा पर…
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने की मां मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना
संत आर्शिवाद समारोह में हुए शामिल हरिद्वार। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को हरिद्वार पहंुचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संत आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु संतों के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरिद्वार पहुंचने पर सबसे पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जूना अखाड़ा पहुंचे। यहां पर उन्होंने मां मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके साथ ही भैरव मंदिर में पहुंच कर बाबा भैरव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वो संत…
भयानक अग्किांडः14 मकान जले,लाखों का नुकसान,तीन मवेशी झुलसे
चंपावत। जिले के लड़ा गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर खाक हो गए। यह अग्निकांड इतना भयानक था कि उसने 14 मकानों को अपने चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। इस आग्निकांड में तीन मवेशी भी झुलस गए। आग किस वजह से लगी इसकी जांच की जा रही है। राहत यह है कि इस अग्किांड में कोई जनहानि नही हुई। देर रात लगी आग से पूर इलाके में आफरा-तफरी का माहौल गया था। जिस वक्त ये हादसा हुआ, घर में चार लोग…
कांग्रेस ने अपने शासन में दशकों तक जनता के साथ छल कियाःजेपी नड्डा
पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस ने अपने शासनकाल के दौरान दशकों तक जनता के साथ छल किया है। कांग्रेस ने देश को घोटालों के सिवा कुछ नहीं दिया। इस दौरान जेपी नड्डा ने तमाम घोटालों की याद दिलाते हुए जनता से कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए कहा। जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस ने आकाश, जल, थल तीनों जगह घोटाले किये हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड वीर भूमि है. इसके बाद भी कांग्रेस ने भारत की सेना पर सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कांग्रेस…
स्टेटिक सर्विलांस टीम ने पकड़े एक लाख रूपए,चालक वैध कागजात दिखाने में विफल
पिथौरागढ़। स्टेटिक सर्विलांस टीम ने एंचोली बैरियर पर एक फॉर्च्यूनर कार से 1,00000 रुपए बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बरामद धनराशि वाहन चालक पंजाब सिंह निवासी करनाल (हरियाणा) की है। वाहन चालक के पास उक्त धनराशि से संबंधित कोई भी वैध कागजात नहीं थे। पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत जनपद की सभी एंट्री प्वाइंटों के बैरियरों पर एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीमों) को नियुक्त किया गया है। स्टेटिक सर्विलांस टीम…
गैंगवार के बाद से फरार चल रहा 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने गैंगवार के बाद फरार चल रहे 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को यूपी के मुजफ्फरनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से हरिद्वार का रहने वाला है और पहचान छिपाकर पुरकाजी मुजफ्फरनगर में छिपकर रह रहा था। एसटीएफ ने आरोपी को हरिद्वार के भगवानपुर में दाखिल कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। गौर है कि आरोपी रोहित राणा के खिलाफ हरिद्वार के थाना भगवानपुर और गंगनहर में करीब 7 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी थाना भगवानपुर क्षेत्र का शातिर हिस्ट्रीशीटर भी…
दुकान में काम कर रहे युवक पर जानलेवा हमला
नैनीताल। जिले के रामनगर में कुछ लोगों ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया है, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला किया गया था। बताया जा रहा है कि रामनगर के मोहल्ला खताड़ी का रहने वाला सैफ कुरैशी लखनपुर में दुकान पर काम कर रहा था। वहीं पर पहुंचे एक दर्जन से ज्यादा…
52 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
हल्द्वानी। प्रदेशभर में अवैध शराब का कारोबार खूब फलफूल रहा है। पुलिस की कार्यवाही के बावजूद शराब तस्करों के हौसले बुलंद है। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के समीप जंगल के अंदर बने एक कमरे से काठगोदाम पुलिस ने अंग्रेजी और देसी शराब की 52 पेटी जब्त की हैं। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की गौलापार में अंतरराष्ट्रीय जू…
शहीद कमल भाकुनी का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
अल्मोड़ा। मणीपुर में नक्सली मुठभेड शहीद हुए अल्मोड़ा निवासी कमल भाकुनी का पर्थिव शरीर गुरूवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। अल्मोड़ा के चनौदा के बुंगा गांव में जब शहीद के शव को लाया गया, तो पूरे गांव की आंखें आंसुओं से भर आईं। मात्र 24 साल की उम्र में मां भारती की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कमल अपने पीछे अपनी मां और पिता को छोड़ गए हैं। 16 कुमाऊं रेजिमेंट के जवान कमल सिंह भाकुनी अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के रहने वाले थे।…
