Blog

पहाड़ी काटने के दौरान हुआ भूस्खलन, मची भगदड़, कई घरों में दरारें

उत्तरकाशी।  जिला मुख्यालय के समीप निर्माणधीन जसपुर-निराकोट मोटर मार्ग पर पहाड़ी काटने के दौरान भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सिल्याण गांव के चार घरों में दरारें आ गई। बड़े-बड़े पेड़ टूटने से भवनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है। ग्राम प्रधान जितेंद्र गुसाईं ने बताया कि सिल्याण के नजदीक लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी काट रही थी। तभी अचानक भूस्खलन हो गया, जिसमें लोनिवि के मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।गुसाईं ने बताया कि जहाँ पर भूस्खलन हुआ है। वहां पर पानी…

स्कूल वैन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

नैनीताल। हल्द्वानी में मंगलवार को एक स्कूल वैन में आग लग गई, गनीमत यह रही की स्कूल वैन में कोई भी बच्चे नहीं बैठे हुए थे। स्कूल वैन पूरी तरह से खाली थी। सूचना मिलने पर फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। यह पूरी घटना नवाबी रोड के पास की है। स्कूल वैन में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसने आग पर काबू पाया। स्कूल वैन में आग संभवत किसी तकनीकी कमी के चलते लगी, फिलहाल…

भण्डारी के जाने से कार्यकर्ताओं का बढा उत्साहः माहरा

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि विधायक राजेन्द्र भण्डारी के भाजपा में चले जाने से चमोली जनपद के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखायी दिया जो लोग घरों में बैठे थे वह घरों से बाहर निकल आये हैं। आज यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि लोकसभा से पहले कांग्रेस से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक ने भाजपा का रुख किया है। बीते दिन बद्रीनाथ से विधायक राजेंद्र भंडारी ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली। माहरा का…

देर रात दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष,एक की मौत,चार घायल

रुड़की। क्रिकेट खेलने के दौरान  दो पक्षों में कुछ दिन पूर्व विवाद के बाद बीती देर रात दोनों पक्षों के लोग फिर से आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव निवासी सद्दाम अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के ही…

अलर्ट जारी, कॉर्बेट पार्क होली पर रहेगा बंद

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क होली के पर्व पर दो दिन बंद रहेगा। ऐसे में पार्क में दो दिन रात्रि विश्राम और एक दिन डे सफारी बंद रहेगी। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में हर वर्ष लाखों की तादाद में पर्यटक वनों और वन्यजीवों के दीदार के लिए पहुंचते है और कॉर्बेट प्रशासन भी लगातार अपने पार्क के वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा में मुस्तैद रहता है, उसी को लेकर पार्क प्रशासन ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पर्व पर अलर्ट जारी करने…

बड़ा एक्शनः उत्तराखंड सहित 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने के आदेश

नई दिल्ली/देहरादून। चुनाव आयोग ने आम चुनाव के लिए पहला नोटिफिकेशन जारी करने से पहले सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के डीजीपी को भी हटाने का आदेश दिया गया है। लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही चुनाव आयोग एक्शन के मोड में आ गया है। चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए उत्तराखण्ड सहित 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने के आदेश जारी कर दिये है। जिन राज्यों…

पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के तीन और दिग्गजों ने छोड़ी कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस के नेता लगातार चुनाव के ऐन समय पार्टी का दामन छोड़ रहे है। जिससे कांग्रेस में हताशा और निराशा का माहोल है। साथ ही जहां एक ओर भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस बिखरते कुनबे को बचाने का प्रयास कर रही है।  एक बार फिर गढवाल लोकसभा सीट से अब कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष केसर सिंह नेगी, नवल किशोर और दीपक ने कांग्रेस को बाय बोल दिया है। इसका प्रतिकूल प्रभाव न…

कांग्रेस में किसी भी क्षण हो सकता है हरिद्वार और नैनीताल के प्रत्याशियों का एलान

देहरादून। उत्तराखंड की हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर कांग्रेस अब किसी भी क्षण प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। दोनों सीटों पर प्रत्याशी को लेकर खींचतान जारी है। जिसके चलते प्रत्याशियांे के नामों की घोषणा में अब तक अड़चन आ रही थी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के बाद सोमवार को राहुल गांधी दिल्ली लौट रहे हैं। इसके बाद ही प्रत्याशी के नाम का एलान हो सकता है।हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत अपने पुत्र वीरेंद्र रावत के लिए टिकट मांग रहे हैं। जबकि प्रदेश अध्यक्ष करन…

बड़ी कार्रवाई, ईडी ने जब्त की शैक्षिक संस्थान की एक करोड़ की संपत्ति

हरिद्वार। प्रवर्तन निदेशालय ने रुड़की में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एजुकेशनल सोसाइटी की करीब एक करोड़ रुपए की संपत्ति  को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। जिस एजुकेशनल सोसाइटी पर कार्रवाई हुई है, उसके रुड़की में दो संस्थान हैं। उनपर आरोप है कि इन शैक्षिक संस्थानों ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति यानी एसटी-एसटी के छात्रों के फर्जी तरीके से अपने कॉलेज में दाखिल दिखाए और फिर उन छात्रों के नाम पर करोड़ों रुपए की छात्रवृत्ति हड़प ली। आरोप है कि इसी तरह घोटाला कर इन संस्थानों ने…

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में बेस अस्पताल के सीएमएस को नोटिस

हल्द्वानी। 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा होते ही देश में आचार संहिता लग गई थी। वहीं निर्वाचन आयोगी की तरफ से साफ कर दिया गया था, जो भी व्यक्ति या नेता आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम सिटी मजिस्ट्रेट और एआरओ एपी वाजपेयी ने हल्द्वानी बेस अस्पताल के सीएमएस को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस भेजा है। एआरओ एपी वाजपेयी ने बताया कि आचार संहिता लगते ही सभी विभागों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया था…