Blog

 स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

कोटद्वार:  कोटद्वार में स्मैक की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 8 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की गई है। बरामद की गई स्मैक की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। कोटद्वार पुलिस और सीआईयू की टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संदिग्धों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा था, तभी भीम सिहं उर्फ सोनू को 8.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को बरेली से कम दामों में लाकर…

हादसे के बाद लापता हुए पांच वर्षीय मासूम का शव बरामद

रूद्रप्रयाग: मंगलवार सुबह बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर गढ़सारी बैंड के समीप हुए सड़क हादसे में लापता हुए पांच वर्षीय बेटे का शव भी बरामद हो गया। जबकि पिता का शव सोमवार को ही बरामद हो गया था। जानकारी के अनुसार सोमवार को  एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा था। इस हादसे में बलसुंडी गांव निवासी वाहन चालक राकेश सिंह की मौत हो गई। जबकि उसका पांच वर्षीय पुत्र लापता था। एसडीआरएफ, पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन विभाग का रेस्क्यू दल लापता बच्चे की खोजबीन में जुटा…

टिहरी संसदीय सीट पर कांग्रेस से की गुनसोला ने दावेदारी

देहरादून: धीरे-धीरे उत्तराखण्ड चुनावी रंग में ढलता जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा ने इसके लिए पूरी तरह से कमर कस ली है।  कांग्रेस से पूर्व विधायक और उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने कांग्रेस पार्टी से टिहरी लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी उन पर विश्वास कर टिकट देती है तो वह टिहरी लोकसभा की सीट जीत कर कांग्रेस को देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ने जा रही है। जोत सिंह गुनसोला ने…

खड़ी बस में लगी आग, हड़कंप

देहरादून: देर रात एक खड़ी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण प्रथमदृष्टया शाट सर्किट माना जा रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 12.40 बजे थाना रायपुर को सिटी कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रांझावाला रायपुर के पास एक खडी बस में आग लग गयी है । सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर मय फोर्स…

एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का बुधवार को

देहरादून: जौलीग्रांट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि नई टर्मिनल बिल्डिंग आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। टर्मिनल की नई बिल्डिंग में उत्तराखंड की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। गौर हो कि पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग 28729 वर्ग मीटर क्षेत्र में थी और अब फेज टू को जोड़े जाने के बाद कुल जगह 42776 पर मीटर हो गई है। नई टर्मिनल बिल्डिंग पुरानी बिल्डिंग की…

40 लाख की स्मैक सहित दो गिरफ्तार

हरिद्वार: पुलिस और एसटीएफ ने सयुंक्त कार्यवाही में बरेली से लाई जा रही 40 लाख की स्मैक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार  थाना खानपुर व एसटीएफ टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की डिलीवरी हेतु आने वाले हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस व एसटीएफ टीम ने क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान संयुक्त टीम को बालावाली  पोस्ट खानपुर के समीप…

उत्तराखंड पहुंचे  गडकरी, कुमाऊं को दी बड़ी सौगात

रुद्रपुर: मंगलवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक दिवसीय दौरे पर  उत्तराखंड पहुंचे है। मंगलवार दोपहर गडकरी फ्लाइट से  पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ सरकार के कई मंत्री और बीजेपी के अन्य नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम पुष्कर सिंह धामी दोनों सीमांत जिले चंपावत के टनकपुर पहुंचे। नितिन गडकरी के टनकपुर दौरे से बीजेपी कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। टनकपुर में मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से जुड़ी कई योजनाओं…

बर्फबारी के बाद गुलजार हुआ केदारकांठा

उत्तरकाशी: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद केदारकांठा की रौनक लौट आई है। बड़ी संख्या में पर्यटक केदारकांठा का रूख कर रहे है। हिमालयन हाईकर्स के नेतृत्व में पहला दल केदारकांठा पहुंचा। इस पर्यटक दल ने केदारकांठा समिट करने के लिए खुद ही रास्ता तैयार किया। पर्यटकों की उत्सुकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रोजाना डेढ़ सौ से अधिक पर्यटक सांकरी पहुंच रहे हैं। हर कोई केदारकांठा में सूर्योदय का नजारा और केदारकांठा तक बर्फ से भरे ट्रेक में ट्रकिंग करना चाहता है। 12,500 फीट की ऊंचाई…

आईआईटी की छात्रा ने की आत्महत्या

रुड़की: सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के आईआईटी की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा का शव कमरे में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद  मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आईआईटी रुड़की में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है।  सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस द्वारा छात्रावास में संस्थान के अधिकारी और कर्मचारी की मौजूदगी में…

सीएम धामी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

हरिद्वार: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  हरिद्वार दौरे पर  सबसे पहले अपने गुरु जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वर नंद से मिलने उनके आश्रम पहुंचे। सीएम धामी ने उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। अपने आध्यात्मिक गुरु से मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के देवपुरा  से लेकर हरिद्वार के ऋषिकुल तक रोड शो किया। सीएम के रोड शो में एक अलग ही रंग देखने को मिला। रोड शो पर मिनी भारत की झलक देखने को मिली। इसमें अलग-अलग राज्यों से ध्वनि वादकों को बुलाया गया था। जहां…