देहरादून: समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित समिति ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मसौदे के दस्तावेज सौंप दिए। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पांच सदस्यीय समिति की अध्यक्ष और उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई ने यूसीसी का मसौदा मुख्यमंत्री धामी को सौंपा । इस दौरान समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे । कल कैबिनेट बैठक में यूसीसी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद इसे 6 फरवरी को विधानसभा में पेश किये जाने की…
Blog
उत्तराखंड सरकार को आज मसौदा रिपोर्ट सौंपेगी समान नागरिक संहिता समिति
देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने के मकसद से मसौदा तैयार करने के लिए गठित समिति शुक्रवार को मसौदा सौंपेगी.”समान नागरिक संहिता लागू करने के उद्देश्य से मसौदा तैयार करने के लिए गठित समिति आज सुबह 11 बजे देहरादून में मसौदा प्रस्तुत करेगी. इसकी समीक्षा करने के बाद हम समान नागरिक संहिता लाकर राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे.” आगामी विधानसभा सत्र में एक विधेयक। आज का दिन सभी प्रदेशवासियों के लिए महत्वपूर्ण दिन…
झारखंड: आज दोपहर 12 से 1 बजे के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं चंपई सोरेन
रांची: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को चंपई सोरेन को राजभवन में 12:30 बजे दिन में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। सोरेन राज्य के 12वें मुख्यमंत्री होंगे। राज्य में रघुवर दास को छोड़कर कोई मुख्यमंत्री अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया । वैसे अलग-अलग अवधियों को जोड़कर सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अर्जुन मुंडा के नाम दर्ज है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ने कल देर रात झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को को मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में…
मुख्यमंत्री धामी दे रहें है महिला सशक्तिकरण और मातृशक्ति सम्मान को बढ़ावा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने से पहले राज्य में पहली महिला मुख्य सचिव की जिम्मेदारी आईएएस राधा रतूड़ी को सौंपते हुए देवभूमि से मातृशक्ति सम्मान का बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री धामी का यह निर्णय महिला सम्मान, सुरक्षा और महिला प्रधान वाले राज्य की परिकल्पना को साकार कर रहा है। खासकर नौकरशाही के सर्वोच्च पद पर राज्य में महिला अधिकारी की ताजपोशी भी यूसीसी लागू होने से पहले बड़ी उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री…
सीएम धामी ने किया 1905 कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आईटी पार्क स्थित 1905 कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पहुंचकर सीएम धामी अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ले रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मीनाक्षी सुंदरम भी मौजूद हैं। -जिलाधिकारियों को दिए थे समीक्षा करने के निर्देश बता दें बीते दिनों पहले सीएम धामी हेल्पलाइन नंबर की समीक्षा कर सभी जिलाधिकारियों को हर महीने दो बार सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के निर्देश दिए थे। सीएम ने कहा था कि शिकायतों के समाधान के लिए डीएम शिकायतकर्ताओं से बात भी…
खुशखबरी: जल्द ही शूटिंग खिलाड़ियो को शूटिंग स्पोर्टस में अभ्यास के लिए मिलेगा शस्त्र लाइसेंस का अधिकार
देहरादून : खेल मंत्री रेखा आर्या ने गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र,कहा जल्द ही शूटिंग खिलाड़ियो को दिए जाने वाले शस्त्र लाइसेन्स की निश्चित समय सीमा के भीतर शस्त्र लाइसेंस की करे गाइडलाईन जारी शूटिंग के खिलाड़ियो को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।जिसके तहत शूटिंग खिलाड़ियो को शस्त्र लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध होगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने उक्त विषय का संज्ञान लेते हुए सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है।इस पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि अभी तक जो भी…
34.23 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
हलद्वानी: मादक पदार्थों की तस्करी में महिलाएं भी पूरी तरह शामिल हैं। यह कोई छोटा बिजनेस नहीं बल्कि बहुत बड़ा बिजनेस है. इसका खुलासा पुलिस की कार्रवाई से हुआ है। पुलिस ने 34.23 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड राज्य में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले मिशन 2025 “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत एसएसपी प्रहलाद नारायण मीना ने एसओजी और सभी थाना प्रभारियों को सघन नियंत्रण अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिले में नशीली दवाओं की तस्करी…
कोहरे में भिड़े कार समेत पांच वाहन
रुडकी : हरिद्वार बाईपास पर बड़ा हादसा हो गया। कोहरे के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें दो लोग घायल हो गए। हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को बाईपास से साइड में कर यातायात शुरू करवाया। घटना मंगलवार देर रात की है। हरिद्वार बाईपास पर ढंडेरी ख्वागजीपुर के सामने एक गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली खराब हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को साइड में खड़ी कर सही करने लगा। रात में कोहरा अधिक होने के कारण एक…
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस व 16 पीसीएस अफसर बदले
देहरादून: राज्य सरकार ने छह आईएएस और 12 पीसीएस अफसरों के दायित्यों में फेरबदल किया गया है। अपर सचिव मेहरबान सिंह बिट को उत्तरकाशी का जिलाधिकारी बनाया है। मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री की हरी झंडी के बाद कार्मिक विभाग ने तबादला आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार, ऊधमसिंह नगर के जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष हरीश कांडपाल को सेवायोजन निदेशक बनाया गया है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी रहे अभिषेक रोहिला को यूएसनगर जिला विकास अधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अपर सचिव रवनीत चीमा से कृषि एवं कृषक कल्याण हटा दिया है।…
दस करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपी साइबर ठग को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
देहरादून: थाईलैंड और दुबई में बैठे अपने आकाओं को भारतीय सिम और बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाले 10 करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपी साइबर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ देशभर में 104 मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ 2327 शिकायतें हैं। इसका गैंग वर्क फ्रॉम होम के जरिये ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को गैंग के अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी मिली है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल…
