उत्तरकाशी: बारिश न होने से भागीरथी नदी सहित सहायक नदियों और जल स्रोतों में वाटर डिस्चार्ज घटता जा रहा है। इसका असर बिजली उत्पादन पर भी पड़ रहा है। मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना सहित लघु जल विद्युत परियोजनाओं से बिजली उत्पादन में कमी आई है। यदि इस सीजन में बारिश की कमी के चलते भागीरथी नदी के वाटर डिस्चार्ज में भी कमी आई है। स्थिति ये है कि पूर्व में इस दौरान जहां 35 क्यूमेक्स से अधिक वॉटर डिस्चार्ज रहता था, वहीं अब यह 28 से कम हो गया…
Blog
वर्षा-बर्फबारी के बन रहे हैं आसार
देहरादून: ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। जिससे वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। अगले तीन दिनों में चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा के आसार हैं। ऊधम सिंह नगर में शीतलहर का प्रकोप रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। रविवार को देहरादून में सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में हल्की धूप के साथ दिनभर बादल मंडराते रहे। साथ…
गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत
देहरादून: विकासनगर-कालसी सहिया मोटर मार्ग पर बीते देर रात एक अल्टो जड़वाला छानी के पास गहरी खाई मे जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने शव को राजस्व पुलिस को सौंप दिया है।मिली जानकारी के अनुसार कार सवार बीते देर रात चंदऊ गांव से वापसी अपने घर डूमेट विकासनगर लौट रहा था, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हदसे…
नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज, विधानसभा सत्र पर हो सकता है फैसला
पटना: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली नवगठित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज (सोमवार) को होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार, 29 जनवरी को मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में पूर्वाह्न 11:30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। यह राज्य की नई सरकार की पहली बैठक है। विधानसभा सत्र पर फैसला हो सकता है। उल्लेखनीय है कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता नीतीश कुमार ने रविवार को नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर और भारतीय जनता…
दूसरे दिन थमे रहे टैक्सियों के पहिये, वाहनों के लिए भटकते रहे यात्री
हल्द्वानी: कुमाऊंनी टैक्सी चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। टैक्सी चालकों की हड़ताल से लोगों को आवाजाही में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे कुमाऊं में करीब 50 से 60 हजार टैक्सियों के पहिये थम गए हैं। टैक्सी चालकों ने ऑटोमेटेड वाहन फिटनेस सेंटर में वाहनों की फिटनेस को लेकर अवैध वसूली किए जाने का विरोध जताया है। टैक्सी चालकों ने 27 जनवरी से हड़ताल का ऐलान किया था। टैक्सी महासंघ ने नैनीताल जिलाधिकारी और संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी संभाग को पत्र लिखकर फिटनेस सेंटर की…
बुजुर्ग को निवाला बनाने वाले बाघ को किया ट्रेंकुलाइज
रामनगर: रविवार अलसुबह चुकुम गांव में बुजुर्ग को निवाला बनाने वाले बाघ को ट्रेंकुलाइज कर लिया है। हालांकि, बुजुर्ग को निवाला बनाने वाला बाघ यही था या नहीं, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। ऐसे में इसके खुलासा के लिए बाघ के सैंपल सीसीएमबी हैदराबाद यानी सेलुलर और आणविक जीवविज्ञान केंद्र भेजा जाएगा। बाघ ने बीती रात एक मवेशी को हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज स्थित चुकुम गांव में गोपाल राम (उम्र 60 वर्ष) बीते रोज यानी 27 जनवरी की…
56 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रामनगर: आमडंडा क्षेत्र में पुलिस ने कार में गांजे की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों के पास से 56 किलो गांजा बरामद हुआ है। तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार को सीज कर दिया गया है। रामनगर कोतवाली के एसएसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि आमडंडा के पास संदेह के आधार पर एक कार को रोका गया। जिस पर कार सवार लोग पसीना-पसीना हो गए। ऐसे में पुलिस का शक…
सशक्त भू-कानून समेत कई मांगों को लेकर निकाली महारैली
हल्द्वानी: उत्तराखंड में मूल निवास कानून लागू करने और इसकी कट ऑफ डेट 26 जनवरी 1950 घोषित किए जाने और प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर हल्द्वानी में महारैली निकाली गई। उत्तराखंड मूल निवास स्वाभिमान महारैली में कुमाऊं भर से भारी संख्या में युवाओं समेत तमाम सामाजिक संगठनों के लोग बुद्ध पार्क में जुटे। ंमूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित महारैली में सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से अपना समर्थन दिया। बुद्ध पार्क में प्रदर्शन के दौरान विभिन्न संगठन कार्यकर्ताओं ने कहा…
बारिश और बर्फबारी न होने से जैव विविधता प्रभावित, 26 जड़ी बूटियों पर खतरा
श्रीनगर: उत्तराखंड में इस वर्ष सर्दियों में अभी तक पहाड़ी इलाकों में एक दिन भी बारिश नहीं हुई है। इससे दिन के समय अन्य वर्षों की अपेक्षा गर्मी बढ़ी है। मौसम शुष्क हुआ है। इस कारण हिमालय की जैव विविधता बुरी तरह से प्रभावित हुई है। कम बर्फबारी के कारण इस वर्ष बुरांस का फूल भी फरवरी, मार्च के बजाय जनवरी माह में खिल गया है। साथ में 26 से अधिक हिमालयी रीजन में पाई जाने वाली जड़ी बूटियों के प्रजनन चक्र पर बुरी तरह प्रभाव पड़ने से इनका अस्तित्व…
सेवा सप्ताह के अंर्तगत मंत्री जोशी बांटी सिलाई मशीन
मसूरी: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राधा कृष्ण मंदिर को 6 एसी यानी एयर कंडीशनर और क्यारकुली भट्टा गांव की महिला समूह को 10 सिलाई मशीन सौंपी। इस दौरान मंत्री जोशी अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक हो गए। जोशी ने कहा कि उन्होंने गरीबी को बहुत करीब से देखा है, वो चाहते हैं कि वो अपना जन्मदिन गरीब लोगों के साथ मनाकर उन्हें विभिन्न माध्यम से मदद कर सकें। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राधा कृष्ण मंदिर के सभागार के लिए 6 एसी दिए गए हैं।…
