Blog

 इंपोर्टेंड शराब का जखीरा बरामद,आबकारी विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में

देहरादून: अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लाडपुर स्थित एक घर में बड़ी मात्रा में इंपोर्टेड शराब का जखीरा आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ा है। टीम ने कुल 40 पेटी अवैध इंपोर्टेड अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिरकार चंडीगढ़ से देहरादून इतनी बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी कैसे हो रही है। देहरादून में बड़ी मात्रा में बरामद हुई इंपोर्टेड अंग्रेजी शराब को लेकर…

खाई में गिरी बेकाबू कार, घूमने आए पति पत्नी घायल

मसूरी:  मसूरी देहरादून मार्ग पर सोमवार देर रात को कोलूखेत के पास एक टैक्सी कार यूके 07 टीडी 0114 अनियंत्रित होकर पहाड़ी से गिर गई। हादसे में टैक्सी में सवार सुखविंदर और उनकी पत्नी चरणजीत कौर निवासी संजय कॉलोनी पटेल नगर देहरादून घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून हायर सेंटर अस्पताल भेजा गया। मसूरी पुलिस ने बताया कि सुखविंदर अपनी पत्नी चरणजीत कौर के साथ मसूरी घूमने के लिये आये थे। वापस देहरादून जाते समय कोलूखेत हनुमान मंदिर मसूरी रोड के पास उनकी कार…

सरकारी खाते से 11 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो ठग गिरफ्तार

कोटद्वार: जनपद पौड़ी गढ़वाल की एसएसपी श्वेता चौबे के दिशा.निर्देशन में लगातार कोटद्वार पुलिस ठगों की कमर तोड़ रही है। एक के बाद एक ठगों को गिरफ्तार कर पीड़ितों को न्याय दिला रही है। इसी कड़ी में कोटद्वार और यमकेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम ने यमकेश्वर तहसील के सरकारी खाते की क्लोन चेक बुक बनाकर 11 लाख रूपये की ठगी करने वाले दो ठगों को बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस को ठगों से फर्जी चेक बुकए पासबुक और आधार कार्ड मिले हैं। जानकारी के मुताबिक 20 दिसंबर 2023 को…

मावा का मिला अवैध भंडारण, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

हल्द्वानी: मंडलायुक्त दीपक रावत ने मावा आढ़तियों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। जिसमें मावा का अवैध भंडारण पकड़ा गया। जिसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को रामलीला मोहल्ला स्थित पूर्णानन्द, अम्बादत्त फुलारा रामनगर वाले मावा आढ़ती के वहां छापेमारी कर अवैध रूप से भंडार किये मावा पकड़ा। निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री रावत ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार को मावे के सैम्पल लेने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन स्थानों से यह मावा लाया जाता है, उन स्थानों पर…

राधा रतूड़ी बनेंगी ब्यूरोक्रेसी की नई बॉस

देहरादून: उत्तराखंड का अगला मुख्य सचिव कौन होगा, इसकी घोषणा हो गई है। वरिष्ठ आईएएस राधा रतूड़ी उत्तराखंड के मुख्य सचिव की कुर्सी संभालेंगी। वर्तमान मुख्य सचिव एसएस संधू के रिटायरमेंट के बाद राधा रतूड़ी उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी की नई बॉस होंगी। एसएस संधू के बाद राधा रतूड़ी उत्तराखंड में सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। इस समय राधा रतूड़ी अपर मुख्य सचिव हैं। राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने प्रदेश में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बखूबी संभाली हैं। वर्तमान में राधा रतूड़ी मुख्यमंत्री धामी के अपर मुख्य सचिव…

 31 जनवरी को प्रदेश भर में बारिश के आसार

देहरादून: प्रदेश भर में 31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार  31 जनवरी को प्रदेश भर में गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश होने के आसार हैं। जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसा ही हाल फरवरी के शुरुआत में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ…

प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी और पत्रकार राम प्रसाद बहुगुणा जी को 34वीं पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि!

प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी और पत्रकार राम प्रसाद बहुगुणा जी को 34वीं पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि!   आज मेरे तथा मेरे समान ही अनेक पत्रकारों और समाजसेवियों के प्रेरक, मार्गदर्शक तथा गुरु स्व. राम प्रसाद बहुगुणा जी की 34वीं पुण्यतिथि है। देश को परतन्त्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने में अपना सर्वस्व होम कर देने वाले प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी और आमजन की वाणी को मुखर करने में अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले राम प्रसाद बहुगुणा जी का देहावसान आज ही के दिन 1990 में हुआ था।   देश की स्वतन्त्रता…

प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम विद्यार्थियों ने पूछे सवाल, सीएम धामी रहे मौजूद

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम से ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देश के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने जी.जी.आई.सी कौलागढ़ में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पर चर्चा 2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘ एग्जाम वॉरियर्स’ भी प्रदान की। परीक्षा पे चर्चा के दौरान उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर जनपद की कक्षा 07 की छात्रा स्नेहा त्यागी ने प्रधानमंत्री से पूछा कि हम आपकी तरह सकारात्मक कैसे हो सकते…

टिहरी विस्थापितों की समस्याओं को लेकर एक फरवरी को हरीश रावत रखेंगे मौन व्रत

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि टिहरी के विस्थापितों को भूमिधरी अधिकार देने सहित अन्य मांगों को लेकर वह एक फरवरी को गांधी पार्क में मौन व्रत रखेंगे। सोमवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और भारत रूस मैत्री का जीवंत स्तभं टिहरी डैम उत्तराखण्ड का अभिमान है। आज एक विकसित उत्तराखण्ड की हमारी योजना का बडा आधार है और इस समय भी राज्य की अर्थव्यवस्था में बडा योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि…

जमीन दिलवाने के नाम पर धोखाधडी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

हरिद्वार: जमीन दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले मास्टर माइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा कामकाजी महिला को धोखाधड़ी का शिकार बनाते हुए उसे सस्ती दरों पर जमीन दिलवाने का भरोसा दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार बीते साल 24 जून को ग्राम घीस्सरपडी डोईवाला देहरादून निवासी राखी वर्मा द्वारा न्यायालय के आदेश पर थाना भगवानपुर पर विपक्षी नीरज कुमार, विरेन्द्र प्रधान व रमन सिंह पाल के जमीनी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। दी गयी तहरीर के अनुसार विपक्षियों द्वारा भगवानपुर हरिद्वार…