Blog

बारिश और बर्फबारी न होने से जैव विविधता प्रभावित, 26 जड़ी बूटियों पर खतरा

श्रीनगर: उत्तराखंड में इस वर्ष सर्दियों में अभी तक पहाड़ी इलाकों में एक दिन भी बारिश नहीं हुई है। इससे दिन के समय अन्य वर्षों की अपेक्षा गर्मी बढ़ी है। मौसम शुष्क हुआ है। इस कारण हिमालय की जैव विविधता बुरी तरह से प्रभावित हुई है। कम बर्फबारी के कारण इस वर्ष बुरांस का फूल भी फरवरी, मार्च के बजाय जनवरी माह में खिल गया है। साथ में 26 से अधिक हिमालयी रीजन में पाई जाने वाली जड़ी बूटियों के प्रजनन चक्र पर बुरी तरह प्रभाव पड़ने से इनका अस्तित्व…

सेवा सप्ताह के अंर्तगत मंत्री जोशी बांटी सिलाई मशीन

मसूरी: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राधा कृष्ण मंदिर को 6 एसी यानी एयर कंडीशनर और क्यारकुली भट्टा गांव की महिला समूह को 10 सिलाई मशीन सौंपी। इस दौरान मंत्री जोशी अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक हो गए। जोशी ने कहा कि उन्होंने गरीबी को बहुत करीब से देखा है, वो चाहते हैं कि वो अपना जन्मदिन गरीब लोगों के साथ मनाकर उन्हें विभिन्न माध्यम से मदद कर सकें। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राधा कृष्ण मंदिर के सभागार के लिए 6 एसी दिए गए हैं।…

सीएम धामी ने किया रोड शो, ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग में की शिरकत

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को रुद्रप्रयाग दौरे पर हैं। जहां सीएम धामी ने प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने सीएम धामी का फूलों से स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी ने नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित श्ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिगश् में प्रतिभाग किया. सीएम धामी रुद्रप्रयाग जिले को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात भी देंगे.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग में शामिल होने रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि पहुंचे। यह कार्यक्रम नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत…

प्रशासन की कार्यवाही के दौरान दो क्लीनिक सील

हल्द्वानी: स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी कई ऐसे क्लीनिक हैं जो अवैध तरीके से चला रहे हैं। क्लीनिक के नाम पर डॉक्टर लोगों के जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने ऐसे क्लीनिक के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। वनभूलपुरा लाइन नंबर 17 और इंदिरा नगर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे दो क्लीनिक को सील किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह स्वास्थ्य विभाग के टीम के साथ पहुंची, जहां पर उन्होंने क्लीनिक पर कागजात चेक किए, लेकिन मौके…

पीएम मोदी खुद को समझते हैं भगवान विष्णु का 11वां अवतारःखड़के

देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस की बड़ी रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को जमकर घेरा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा मोदी खुद को विष्णु का अवतार समझते हैं। वे भगवान विष्णु के 10 अवतारों के बाद अब 11 वां अवतार बनने निकले हैं। मोदी जी में क्रेडिट लेने की होड़ है। वे हर काम का क्रेडिट लेते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा मोदी के सपने में नेहरू, इंदिरा, सोनिया गांधी आते हैं। राहुल गांधी तो पीएम मोदी को सोने नहीं देते हैं। उन्होंने कहा पीएम मोदी कांग्रेस…

प्रधानमंत्री ला रहे मन की बात के तहत देशवासियों के प्रयासों को सामने: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जाखन, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 109 वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों के ऐसे प्रयासों को सामने लाया जा रहा है, जो निस्वार्थ भावना के साथ समाज और देश को सशक्त करने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आज पद्म सम्मान प्राप्तकर्ताओं का जिक्र किया। पद्म पुरस्कार पाने वाले अधिकतर लोग, अपने-अपने क्षेत्र में काफी अनूठे काम कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण की…

मुख्यमंत्री ने किया स्टेट हैंडलूम एक्सपो का शुभारंभ

-मुख्यमंत्री ने एक्सपो में लगी विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर बुनकरों आदि का किया उत्साहवर्धन -इस अवसर पर 10 शिल्पियों को प्रदान किया गया उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक्सपो में लगी विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर शिल्पियों, बुनकरों एवं लघु उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दस लोगों को उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार भी प्रदान किए। इसके तहत एक लाख रुपए…

किसान प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम धामी से भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार के किसानों के प्रतिनिधिमण्डलों ने भेंट की। उन्होंने वर्ष 2023-24 के लिए राज्य में गन्ना मूल्य में 20 रूपये प्रति क्विंटल वृद्धि करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने किसानों के हित में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर लिये गये निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार…

उत्तराखण्ड में न्याय की आस जगाएगा खड़गे का दौराः कांग्रेस

देहरादून: शनिवार को राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ,पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदयाल पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, मीडिया प्रभारी डॉक्टर चयनिका उनियाल ने सामूहिक प्रेस वार्ता कर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के देहरादून स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में 28 जनवरी को प्रस्तावित विराट कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए जन सामान्य का आह्वाहन करते हुए उसमें प्रतिभाग करने का निवेदन किया। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा…

सीएम धामी ने किया प्रान्तीय सिविल सेवा संघ की वार्षिक पत्रिका ‘आरोही’ का विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुभाष रोड स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ के वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संघ की वार्षिक पत्रिका ‘आरोही’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने अधिवेशन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ द्वारा जो मांग पत्र दिया गया है, उन पर उचित कार्यवाही की जायेगी। सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए समस्याओं का समाधान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा…