देहरादून: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में अक्षत वितरण टोली के सदस्यों ने राम मंदिर, अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में नव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे, जिसके अंतर्गत पूरे देश में धूमधाम से “अक्षत कलश यात्रा“ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को हम सब प्रभु श्री रामलला को भव्य…
Blog
सीएम धामी से बीआरओ के महानिदेशक ने की भेंट
देहरादून: मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में बी.आर.ओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बीआरओ द्वारा पिथौरागढ़ में बनाई जा रही बलुआकोट से तवाघाट और लिपुलेख से जोलिंगकोंग सड़क मार्ग की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में आदि कैलास और पार्वतीकुंड आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। राज्य में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि की संभावनाओं को दृष्टिगत राज्य सरकार आगामी 50 सालों की व्यवस्थाओं को ध्यान…
सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रिण पर किये जाएं प्रभावी प्रयास: मुख्यमंत्री
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक करते हुए अधिकारियों को कई निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं। राज्य के सभी चिन्हित मार्गों पर क्रैश बैरियर का अवशेष कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ चारधाम यात्रा से पहले पूर्ण किया जाए। ब्लैक स्पॉट पर नियमित रूप से रोड सेफ्टी ऑडिट किया जाए। राज्य के पर्यटक स्थलों के आस-पास जहां पर वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है, उन क्षेत्रों में वाहन चालकों के…
सीएम धामी ने उत्तरकाशी में किया दीदी भुली महोत्सव को सम्बोधित
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में आयोजित दीदी भुली महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीदी-भुलियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने हेतु सरकार कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरकाशी गंगा और यमुना की लोक संस्कृति, विरासत और आस्था का संगम है। इस जिले में बाबा विश्वनाथ की धरती पर मातृशक्ति का जो स्नेह मिला, वह उनके जीवन में यादगार रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी दीदी भुलियों के जीवन में आजीविका चलाने, बच्चों का लालन पालन करने जैसे कई कठिनाइयों को देखते हुए हमारी सरकार ने…
स्वास्थ्य मंत्री के हाथों नर्सिंग अधिकारी का नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे
-128 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र -स्वास्थ्य मंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे चमोली: उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान के तहत सोमवार को गौचर डायट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए 128 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त दुरुस्त…
अंकिता के माता पिता के पास नए साक्ष्य आए हों तो आज भी एसआईटी के सामने रखें: आईजी भरणे
देहरादून: अंकिता भंडारी मर्डर केस में संदिग्ध वीआईपी के टूर पर भाजपा पदाधिकारी का नाम सामने आने के बाद उत्तराखण्ड पुलिस ने अपना बात सामने रख दी है। वहीं अंकिता की मां के वीडियो वायरल होने के साथ वीआईपी का नाम सामने आने के बाद अंकिता के लिए न्याय मां रही आम जनता में रोष व्याप्त हैI वहीं आईजी नीलेश आनंद भरणे ने अपने बयान में कहा है कि अंकिता को न्याय दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। आईजी नीलेश आनंद भरणे ने इस मामले में बयान के…
हत्या के प्रयास में फरार चल रहा आरोपी तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्ता
हरिद्वार: हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार बीती 6 जनवरी को ग्राम झबरेडी कलां निवासी एक व्यक्ति ने थाना झबरेडा में तहरीर देकर बताया था कि 4 जनवरी को विकेश उर्फ मिलट्री पुत्र कुलवीर निवासी ग्राम झबरेडी कलां द्वारा उनके पुत्र नितिन उर्फ मोनू को गाली गलौच कर जान से मारने के इरादे से उस पर तमन्चे से गोली मारकर गम्भीर रूप…
खाली प्लॉट में रखे गैस सिलेंडरों से क्लोरीन गैस रिसाव से हडकंप
देहरादून। झाझरा क्षेत्र स्थित एक खाली प्लॉट में रखे गैस सिलेंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव होने से हडकंपमच गया। सूचना मिलने पर प्रशासन समेत बचाव टीम ने मौके पर पहुंच स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। घटना मंगलवार की सुबह की हैI पुलिस बल, फायर कर्मी, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए आस-पास के क्षेत्र में स्थित घरों से लोगों को रेस्क्यू पर करते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले गए। वहीं मौके से गैस सिलैंडरों को हटाने की कार्रवाई की जा…
फर्जी दस्तावेज लगाकर लाखों की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
रूद्रपुर: लाखों रूपये उधार लेने के बाद भूमि के फर्जी दस्तावेज सौंपकर धोखाधड़ी करने के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। एलायंस कालोनी निवासी रमेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने न्यायालय में गुहार लगाते हुए , शंकर सिंह व उसके पुत्र अजय सिंह निवासी ललपुरी, पोस्ट मजरा आनन्द सिंह के विरुद्ध आरोप लगाया है कि रुद्रपुर उत्तराखंड जल संस्थान के कार्यालय में शंकर सिंह द्वारा अपनी एक बुलेरो गाड़ी संविदा के आधार पर किराये पर चलाई जा रहा थी। शंकर सिंह का…
प्रशिक्षण के बाद 167 रिक्रूट आरक्षी बनी उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा
हरिद्वार: पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार स्थित परेड़ ग्राउंड में सोमवार को 167 महिला आरक्षियों की पासआउट सेरेमनी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि आईजी फायर सर्विस नीरू गर्ग रही। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के हाथों पुष्प गुच्छ प्राप्त करने के पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आईजी फायर सर्विस नीरू गर्ग द्वारा परेड़ का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात महिला रिक्रूट्स की टोली ने शानदार ड्रिल का प्रदर्शन कर मंच में खड़े मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने रिक्रूट्स कांस्टेबल को शपथ दिलाने के पश्चात उन्हे बधाई देते हुए…
