Blog

निवेश बदल देगा उत्तराखंड की तकदीरः पीएम मोदी

देहरादून: प्रदेश राजधानी के एफआरआई में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की उत्तराखंड में निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। जो उत्तराखंड की तकदीर बदलकर रख देगा। पर्यटन से लेकर कई अन्य दूसरे क्षेत्र ऐसे हैं, जिनमें निवेश समृद्धि लेकर आएगा। इसमें कल्चर, नेचर, एडवेंचर स्पोर्ट्स और योग आदि क्षेत्र शामिल हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश भर के उद्योगपतियों को यह समझना होगा की अपने देश में निवेश से भारत के लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा और चहुंओर समृद्धि होगी, हमें…

युवक की बाईक छीनकर फरार हुए दबंग

रूद्रपुर: गाड़ी गिरवी में रखकर रुपए देने का झांसा देकर कुछ लोग एक युवक की बाईक छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। प्रदीप यादव पुत्र जगपाल सिंह निवासी थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र अरविन्द नगर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसके पास एक बाईक संख्या यूके 06 बीएफ 4014 जो छोटे भाई अर्जुन यादव के नाम से है। उसे कुछ पैसे की जरूरत पड़ी तो उसने गाड़ी गिरवी रखने के लिए गोटिया निवासी एक व्यक्ति से बात की। उसने उसे बताया…

वाहन खाई में गिरने से दो की मौत

देहरादून: शुक्रवार  सुबह एक वाहन के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीमं ने मौके पर पहुंच कर दोनो शवों को खाई से बाहर निकाला। उसके बाद शवों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चकराता-टिकरधार के पासखाई में एक वाहन गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने  दो शवो को खाई से बाहर निकालकर पुलिस को सौपा। जिसके…

उत्तराखण्ड के मौसम में फिल्हाल बदलाव के आसार नही

देहरादून: उत्तराखंड में दिसंबर का पहला सप्ताह लगभग सूखा ही बीत गया है। पहाड़ों में हुई हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी से तापमान में कुछ अंतर आया था किन्तु पिछले तीन दिनों से निकल रही चटख धूप ने तापमान फिर से बढ़ाने का काम किया है। दिन के समय गर्मी का एहसास हो रहा है। उत्तराखंड में मौसम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। दिसंबर के पहले सप्ताह में भी लोग गर्म कपड़ों को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं। हालांकि सुबह और शाम के समय पड़ रही ठंड…

 शाॅर्ट सर्किट से लगी ने पूरे  मकान को लिया चपेट में

उत्तरकाशी: जिले के तहसील मोरी में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपने चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक जखोल मौके के लिए रवाना हुए हैं। मकान में लगी आग से भारी नुकसान होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जखोल के सूरत सिंह के बांयकुला तोक स्थित मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपने चपेट…

 शाॅर्ट सर्किट से लगी ने पूरे  मकान को लिया चपेट में

उत्तरकाशी: जिले के तहसील मोरी में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपने चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक जखोल मौके के लिए रवाना हुए हैं। मकान में लगी आग से भारी नुकसान होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जखोल के सूरत सिंह के बांयकुला तोक स्थित मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपने चपेट…

पीएम नरेन्द्र मोदी की हाउस ऑफ हिमालयाज की लांचिंग

उत्तराखण्ड के सभी उत्पादों को मिली एक पहचान देहरादून: उत्तराखण्ड के सभी उत्पादों को अब एक पहचान मिल गयी है।शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान हाउस ऑफ हिमालयाज की लांचिंग की। अभी तक हिमाद्री, हिलांस, ग्राम्यश्री जैसे तमाम उत्पाद अलग-अलग नाम से बाजार में जाते हैं, लेकिन अब सभी हाउस ऑफ हिमालयाज के नाम से पहचाने जाएंगे। बीते फरवरी के महीने में धामी कैबिनेट ने एक निर्णय लिया था कि प्रदेश के सभी उत्पादों की क्वालिटी, मार्केटिंग व ब्रांडिंग के लिए समिति का गठन किया…

दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का शुभारंभ

-सीएम धामी ने किया प्रधानमंत्री मोदीए राज्यपाल समेत अन्य अतिथियों व उद्यमियों का स्वागत देहरादून: उत्तराखंड में शुक्रवार  से दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का शुभारंभ हो गया। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचे । पीएम मोदी ने निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम धामी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदीए राज्यपाल समेत अन्य अतिथियों व उद्यमियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश की अनेक विभूतियों ने दिशा दिखाने का कार्य किया है। उनका अंश प्रधानमंत्री मोदी में…

पुण्यतिथि पर सीडीएस जनरल विपिन रावत को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून के कनक चैक पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे। सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने चार दशकों तक मातृभूमि की रक्षा मे निस्वार्थ सेवा की।…

 भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह रावत गांववासी का निधन

–सीएम धामी ने जताया शोक देहरादून: उत्तराखण्ड भाजपा के वरिष्ठ  नेता व पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी का शुकवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने कैलाश हाॅस्पिटल में अंतिम संास ली। उनके निधन से उत्तराखण्ड भाजपा में शोक की लहर दौड़ गयी है। वे अविभाजित उत्तर प्रदेश की पौड़ी विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। उत्तराखण्ड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद वे नित्यानन्द स्वामी सरकार में मंत्री रहे। सरल सहज व सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले गांववासी विशेष तौर पर लोकप्रिय…