कोटद्वार: लैंसडाउन विधायक दलीप सिंह रावत के वायरल वीडियो के बाद विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है। कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुसाईं रावत ने इसे बीजेपी विधायक की गुंडागर्दी बताया है। साथ ही उन्होंने मामले में विधायक से इस्तीफा लिए जाने की मांग की है। बीते रोज भाजपा विधायक दलीप सिंह रावत का बीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखण्ड की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस आक्रामक हो गयी है। कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुसांई ने इसे सीधे तौर पर विधायक की गुंडागर्दी बताते हुए उसके इस्तीफे की मांग की…
Blog
मेले जाने को लेकर घर से निकली युवती तीन दिन से लापता
पौड़ी: श्रीनगर क्षेत्र में एक युवती मेले में जाने की बात कह कर घर से निकली थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी युवती घर नहीं पहुंची। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर कोतवाली स्थित महिला थाने में एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बीस वर्षीय पुत्री 30 नवंबर को मेले में जाने की बात कहकर घर से निकली थी।…
सैन्यधाम के निर्माण कार्यो का काबीना मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
देहरादून: मसूरी विधानसभा क्षेत्र स्थित गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम का रविवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की सैन्य धाम का निर्माण तय समय पर किया जाए। मंत्री ने फरवरी 2024 तक सैन्य धाम का पूरा काम करने के निर्देश दिए, इससे पहले दिसंबर 2023 तक सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूरा किया जाना था ,लेकिन काम में देरी की वजह से धाम के पूरा होने की डेडलाइन फरवरी 2024 तक बढ़ा दी गई है।…
सीएम धामी ने पीएम नरेन्द्र मोदी को इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया निमंत्रण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कीI इस दौरान मुख्यमंत्री ने 8 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को गंगीलीहाट के प्रसिद्ध मां हाट कालिका मंदिर की मूर्ति भी भेंट की। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी को उत्तराखण्ड के विकास की रूपरेखा तैयार करने की जानकारी भी दी। उन्होंने पीएम मोदी को उत्तराखण्ड के विकास में हर संभव सहायता करने…
काबुल हाउस पर चला प्रशासन का बुल्डोजर
देहरादून: प्रदेश की राजधानी दून के ईसी रोड स्थित काबुल हाउस (शत्रु सम्पत्ति) को आखिरकार प्रशासन ने शनिवार को बुल्डोजर से ढहा दिया । प्रशासन की टीम ने सुबह फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और कार्यवाही को अन्जाम दिया। देहरादून की डीएम डा. सोनिका द्वारा दिये गये आदेश के बाद प्रशासन द्वारा दो नवम्बर को ईसी रोड स्थित काबूल हाउस पहुंच कर उसमंे निवास करने वाले 16 परिवारों को इस परिसर को खाली करने को कहा था। जिसके बाद कुछ लोगों हल्के फुल्के विरोध के बाद काबूल हाउस को…
इन्वेस्टर समिटः जिलाधिकारी सोनिका ने जौलीग्रान्ट से दिलाराम चौक तक किया निरीक्षण
देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने इन्वेस्टर समिट की तैयारियों के दृष्टिगत एयरपोर्ट जौलीग्रान्ट से दिलाराम चैक तक निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शनिवार को जिलाधिकारी सोनिका ने इन्वेस्टर समिट की तैयारियों के दृष्टिगत एयरपोर्ट जोलीग्रान्ट से दिलाराम चौक तक निरीक्षण करते हुए निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एयपोर्ट चैक, हिमालयन चैक, भानियावाला रोड, भानियावाला चैक, लच्छीवाला, मोहकमपुर, जोगीवाला, रिस्पना चैक, रिस्पना से दया प्लाजा, फ्वारा चैक, लक्ष्मी रोड चैक, आराघर, ईसी रोड, द्वारिका…
सैक्स रैकेट का खुलासा,सचालिका सहित तीन गिरफ्तार
उधमसिंहनगर: एंटी ह्यूमन टै्रफिकिंग टीम द्वारा एक घर में छापेमारी कर सैक्स रैकेट की संचालिका सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री व हजारों की नगदी बरामद की गयी है। टीम द्वारा मौेके से तीन महिलाओं को भी रेस्क्यू किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली की थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रांर्तगत फुलसुंगा में एक महिला द्वारा अपने घर में कई गरीब व बेसहारा महिलाओं को रखकर उन्हें पैसों का लालच देकर वेश्यावृत्ति की…
इन्वेस्टर्स समिट का पीएम को न्यौता देने दिल्ली पहुंचे सीएम धामी
देहरादून: उत्तराखण्ड का शासन-प्रशासन 8-9 दिसंबर को राजधानी दून में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दिल्ली दौरे पर है जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें समिट में शामिल होने का निमंत्रण पत्र देंगे। मुख्यमंत्री धामी चाहते हैं कि इस अवसर पर अगर पीएम मोदी मौजूद होंगे तो इससे निवेशकों का मनोबल बढ़ेगा। राज्य में होने वाले इस इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के…
रिजार्ट युवती मौत प्रकरणः पोस्टमार्टम रिपोर्ट न देने पर ग्रामीणों में आक्रोश, सीओ व सीएमएस का घेराव
उत्तरकाशी: संगमचटृी के पास कफनौल गांव के रिजार्ट में युवती की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर क्षेत्र वासियों में भारी आक्रोश है। शनिवार को भी सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने अस्पताल में डेरा डाले रखा। मृतक युवती की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को सार्वजनिक न करने से ग्रामीणों में भारी गुस्सा देखने को मिला है।। शनिवार को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में सीओ और सीएमएस का घेराव कर उनके खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन और नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि युवती की मौत प्रकरण को दबाने का प्रयास किया…
मुख्य न्यायाधीश ने की एफआरआई में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत
देहरादून: शनिवार सुबह चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देहरादून पहुंचे। उन्होंने एफआरआई में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड ने कहा कि जो देश हमारे साथ आजाद हुए थे वो इतने सौभाग्यशाली नहीं रहे जितना की भारत। सीप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश , न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति केशव चंद्र धूलिया मेमोरियल व्याख्यान और कर्मभूमि फाउंडेशन द्वारा आयोजित निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता के पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सौभाग्यशाली देश है और यहां के लोग भी। उन्होंने भारत…
