Blog

कूड़ा प्रबंधन को लेकर की जाय कार्य योजना तैयार: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों में ठोस कूड़ा प्रबन्धन के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए कार्य योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों से 100 प्रतिशत सेग्रीगेशन ऐट सोर्स लागू किया जाए। मुख्य सचिव ने सभी स्थानीय निकायों में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की संख्या की जानकारी माँगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों के लिए आवश्यक वाहनों की शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित…

राज्य निर्माण आन्दोलनकारियों ने किया सचिवालय कूच

देहरादून: उत्तराखण्ड आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण सहित अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखण्ड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद सहित विभिन्न दलों ने सचिवालय कूच कर मुख्यमंत्री के पीआरओ राजेश सेठी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। आज यहां पूर्व निर्धारित कार्यव्रफम के अनुसार उत्तरखण्ड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद, उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुत्तफ परिषद, उत्तराखंड महिला मंच, जनवादी महिला समिति, नेताजी संघर्ष समिति, उत्तराखंड किसान सभा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, उत्तराखंड कर्मचारी आंदोलनकारी संगठन, राष्ट्रीय उत्तराखंड पाटीर्, उत्तराखंड क्रांति दल, उत्तराखंड चिन्हित आंदोलनकारी संगठन, दिशा सामाजिक संस्था के पदाधिकारी परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए।…

बैटरी चोरी गैंग के दो सदस्य चढ़े पुलिस के हत्ते

हरिद्वार: तेल व बैटरी चोरी गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से एक र्स्कोपियो कार व चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किये गये हैं। आरोपियों के खिलाफ यूपी के अन्य जिलों में भी मुकदमें दर्ज है। जानकारी के अनुसार कल देर शाम थाना झबरेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ लोग चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए स्कोर्पियों वाहन द्वारा मुज्जफरनगर से पहुंचे हुए है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना झबरेडा पुलिस द्वारा क्षेत्र मेें…

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दर्शन को पहुंची बदरीनाथ धाम

-प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने की अगवानी बदरीनाथ धाम: महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज बुधवार को भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचीI इस दौरान बदरीनाथ आर्मी हैलीपेड में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरुमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने राष्ट्रपति की अगवानी की। राष्ट्रपति ने बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। वेदपाठ विशेष पूजा संपन्न की। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल अवकाश प्राप्त गुरुमीत सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बदरीनाथ…

सीएम धामी ने की राष्ट्रपति मुर्मु से शिष्टाचार भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट करने के साथ उनका देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों संग किया विचार विमर्श

-फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग के लिए दिखाया उत्साह -मुख्यमंत्री ने फिल्म जगत से जुड़े लोगों को किया ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आमंत्रित देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुंबई में आयोजित रोड शो के दूसरे दिन फिल्म उद्योग से जुड़े निर्माता, निदेशक एवं कलाकारों से बैठक कर उत्तराखंड में फिल्म उद्योग की सम्भावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिनेमा जगत से जुड़े लोगों को आगामी 8-9 दिसंबर को देहरादून में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए भी आमंत्रित भी किया। इस अवसर…

बदरीनाथ- केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंची प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ: “मोहरा” “अक्स” तथा “बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह” से स्टारडम की सफलता के शिखर पर पहुंची फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी पुत्री राशी के साथ आज प्रात: भगवान केदारनाथ के दर्शन कियेI केदारनाथ दर्शन के पश्चात फिल्मअभिनेत्री दोपहर में श्री बदरीनाथ धाम पहुंची। मंगलवार सुबह फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन के केदारनाथ हैलीपेड पहुंचने पर बीकेटीसी तथा केदारनाथ तीर्थपुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वह बाबा केदारनाथ की रूद्राभिषेक पूजा में शामिल हुई। इस दौरान…

राष्टपति द्रौपदी मूर्म पहुंची उत्तराखंड

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गई हैं। उनके दौरे के चलते देहरादून एयरपोर्ट से लेकर गढ़वाल और कुमाऊं में पुलिस-प्रशासन की टीमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हैं। उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। सुबह वह सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं। शाम को वह देहरादून के लिए रवाना होंगी। पंतनगर से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से शाम 3:25 बजे राष्ट्रपति उड़ान देहरादून के लिए उड़ान भरी । बुधवार को राष्ट्रपति एमआई 17 हेलिकॉप्टर से जीटीसी हेलीपेड से सुबह 9:20…

राहुल और वरुण गांधी की बाबा केदार के दरबार में भेंट

-दर्शन के बाद दोनों दून के लिए रवाना देहरादून: बाबा केदारनाथ धाम में मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व वरूण गांधी के बीच मुलाकात हुई। राहुल गांधी के तीन दिवसीय दौरे का आज आखिरी दिन था। वहीं वरुण गांधी भी बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे है। दोनों भाइयों की मुलाकात से सियासी पारा गरमा गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तीन दिवसीय दौरे का आज आखिरी दिन था। राहुल गांधी सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। वहां मत्था टेक कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया।…

राष्ट्रपति मुर्मू के उत्तराखंड भ्रमण के चलते व्यवस्था चाक चौबंद

देहरादून: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के राज्य में आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद देहरादून में विभिन्न व्यवस्थाओं व तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में उपस्थित एवं वर्चुअल माध्यम से जुडे़ अधिकारियों के साथ बैठक कर, सभी व्यवस्था को चाक चौबंद बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रपति के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के ड्यूटी पर तैनात सभी मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों, कार्मिकों को उनके दायित्वों को भलीभांति समझते हुए, सक्रीयता से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होने आयोजन स्थल, हैलीपेड आदि स्थानों पर समुचित व्यवस्थाओं…