देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ट्रिप्लीकेन, चेन्नई में स्थित भगवान विष्णु के अलौकिक अवतार पार्थसारथी भगवान के पौराणिक मंदिर में पूजा अर्चना की और समस्त प्रदेश वासियों की उन्नति और कुशलक्षेम के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की । पार्थसारथी मंदिर में भगवान विष्णु के चार अवतारों कृष्ण, राम, नृसिंह और भगवान वराह की पूजा होती है। मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है और इसकी वास्तुकला अद्भुत है।
Blog
एसीएस राधा रतूड़ी ने की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर एमओयू ग्राउण्डिग की समीक्षा
-विभाग आइसोलेशन में कार्य करने की कार्य संस्कृति समाप्त करें: एसीएस निवेशकों के भूमि एवं आवास सम्बन्धित मामलों के त्वरित क्लीयरेन्स के लिए कमीशनर गढ़वाल और कुमाऊँ नोडल, प्रत्येक इन्वेस्टमेंट प्रोजेक्ट के डेडिकेटेड फॉलोअप के लिए एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति, मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले सभी एमओयू की शत् प्रतिशत ग्राउडिंग की चुनौती का सामना कलेक्टिव ऑनरशिप के साथ करें विभाग, एमओयू होने के बाद से ग्राउडिंग के लिए एक-एक दिन बेहद मूल्यवान, सरकारी कार्यशैली की जगह कॉरपोरेट कार्यशैली को अपनाते हुए ग्राउडिंग…
सीएम धामी ने चेन्नई में द्योगपतियों संग की भेंट
-राज्य में निवेश को बढ़ावा देने को लेकर विभिन्न विषयों पर की चर्चा देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को चेन्नई में रात्रि भोज के अवसर पर उद्योगपतियों के विभिन्न समूहों ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा अनेक नई नीतियां बनाई गई हैं। उद्योग जगत से जुड़े लोगों के सुझाव को शामिल करते हुए नीतियों में परिवर्तन भी किए जा रहे हैं।…
अब दुनिया भर में रिकॉर्ड 114 मिलियन लोग विस्थापित हुए हैं: संयुक्त राष्ट्र
जेनेवा: संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा कि दुनिया भर में अपने घरों से जबरन विस्थापन में रहने वाले लोगों की संख्या 114 मिलियन से अधिक होने का अनुमान है – जो एक रिकॉर्ड आंकड़ा है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर ने एक बयान में कहा, “वैश्विक स्तर पर युद्ध, उत्पीड़न, हिंसा और मानवाधिकारों के उल्लंघन से विस्थापित लोगों की संख्या सितंबर के अंत में 114 मिलियन से अधिक होने की संभावना है।” 2023 की पहली छमाही में मुख्य कारण यूक्रेन, सूडान, म्यांमार और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संघर्ष थे;…
डीपीएमआई में वोकेशनल कोर्स के लिए आवेदन शुरू
देहरादून: दिल्ली पैरामेडिकल एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (डीपीएमआई) में 5 वोकेशनल कोर्सेस के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित डीपीएमआई की एमडी डॉ. पूनम बछेती ने बताया कि आजकल युवाओं में व्यावसायिक शिक्षा को लेकर आकर्षण बढ़ गया है। इसी को देखते हुए डीपीएमआई अलग-अलग तरह के पांच वोकेशनल कोर्स चला रहा है। इन कोर्सेस के माध्यम से छात्रों को ऐसे कौशल सिखाए जाते हैं, जिनकी उन्हें नौकरी के दौरान जरूरत होती है। डीपीएमआई द्वारा संचालित बैचलर ऑफ वोकेशन (बी वोक) प्रोग्राम के तहत पांच…
पूरे उत्तराखण्ड में सात नवंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव
देहरादून: उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव सात नवंबर को होंगे। इस आशय के आदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक प्रदेशभर के कॉलेजों में एक ही दिन चुनाव संपन्न किए जाएंगे। बता दें कि हाल ही में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जल्द से जल्द चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सीएस सूंठा ने सभी शासकीय व अशासकीय कॉलेज के प्राचार्यों को चुनाव कराने का आदेश भेज दिया है। गढ़वाल विवि परिसरों में तो…
27 लाख रूपये की स्मैक के साथ पकड़ा गया नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून: एसटीएफ की एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना डोईवाला जनपद देहरादून स्थित विंडलास रिवर वैली के पास से सोम पाल पुत्र घसीटा सिंह निवासी आर्यनगर थाना डालनवाला से 265 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पूछताछ पर आरोपी युवक ने बताया कि वह स्मैक मुरादाबाद से लेकर आया था जिसको वह डालनवाला व आस पास के स्कूल कॉलेजों में अपने पैडलरों के माध्यम से बिक्री करता है। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर कार्यवाही की…
उप राष्ट्रपति गुरूवार से उत्तराखण्ड में दो दिवसीय दौरे पर
देहरादून: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे। गुरुवार को गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी नेबी बताया कि उप राष्ट्रपति के साथ ही प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह के पहुंचने की भी सूचना है। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से उनके सीधे हर्षिल हेलीपैड पर उतरकर सड़क मार्ग से गंगोत्री धाम पहुंचने की संभावना है। उपराष्ट्रपति गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। इसके साथ वह वन अनुसंधान संस्थान,…
शव लेने आए इंस्पेक्टर ने महिला को जड़ा थप्पड़, सियासी पारा चढ़ा
रुद्रपुर: चोरी का मोबाइल फोन खरीदने के आरोप में पुलिस ने जिस युवक को 5.30 घंटे चैकी में बैठाने के बाद 1500 रुपये लेकर छोड़ा। अगली सुबह उसका शव घर पर फंदे से लटका मिला। मित्र पुलिस पर आरोप है कि शरीरिक और मानसिक प्रताणना से त्रस्त युवक ने खुदकुशी कर ली। इतना ही नहीं पुलिस जब युवक शव लेने घर पहुंची तो यहां उसकी भाभी को दरोगा ने थप्पड़ भी मारा। इससे नाराज लोग भडके तो सियासी दबाव में एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। रम्पुरा वार्ड…
गहरी खाई में वाहन गिरने से चालक समेत छह यात्री लापता
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार देर रात आदि कैलास से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की टैक्सी नेशनल हाईवे पर गहरी खाई में गिर गई। सड़क हादसे के समय टैक्सी में छह लोग सवार थे। पुलिस-प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तक लापता यात्रियों का कोई सुराग नहीं पता चला। हालांकि, अभी तक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिथौरागढ़ के धारचूला-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे…
