देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने औद्योगिक विकास योजना के अन्तर्गत स्थापित उद्योगों को भारत सरकार से प्राप्त अनुदान धनराशि का डिजिटल स्थानान्तरण किया। मुख्यमंत्री ने 40 औद्योगिक ईकाइयों को स्वीकृत 90 करोड़ रूपये की धनराशि लाभार्थियों के खातों में स्थानान्तरित की। भारत सरकार की औद्योगिक विकास योजना 2017 के अन्तर्गत हिमालयी राज्यों उत्तराखण्ड एवं हिमाचल प्रदेश में औद्योगिकरण को प्रोत्साहित किये जाने के लिए स्थापित होने वाली विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र की इकाईयों को संयंत्र और मशीनरी में किये गये निवेश पर 30 प्रतिशत की दर से अधिकतम 05…
Blog
नैनबाग से 36 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर
टिहरी : उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत कैम्पटी फॉल तहसील नैनबाग से 36 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा गया श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर। जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भण्डारी ने बताया कि जिला पर्यटन विभाग टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में आज शुक्रवार को तहसील नैनबाग के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बाण्डासारी, नवाडीधार, ग्राम काण्डा ग्राम घरोगी, बंग्लों की काण्डी ग्राम सैंजी, ग्राम बेल, ग्राम दादला, ग्राम कसोन, ग्राम गांवखेत, ग्राम तलोगी तथा ग्राम टिपरी एवं बौराड़ी (नई टिहरी) आदि गांवों के 17 महिला…
पिथौरागढ़-लोहाघाट-चंपावत विद्युत ट्रांसमिशन लाइन के लोकार्पण को लेकर छिड़ा विवाद, विपक्ष ने उत्तराखंड सरकार पर लगाया आरोप
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड में 132 किलो वाट की पिथौरागढ़—लोहाघाट—चंपावत विद्युत ट्रांसमिशन लाइन के लोकार्पण को लेकर विवाद छिड़ गया है और कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने इस मुद्दे की जांच कराए जाने की मांग की है। गत 12 अक्टूबर को अपने कुमांउ दौरे में प्रधानमंत्री ने लगभग 4200 करोड़ रूपये की लागत वाली 23 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था जिसमें 42 किलोमीटर लंबी इस ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण भी शामिल था।
एसीएस ने की प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास व लोकर्पित की योजनाओं की प्रगति समीक्षा
देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने विभागों को कागजी प्रक्रियाओं को कम से कम समय में पूरा करने की कड़ी नसीहत दी है। योजनाओं के सम्बन्ध में विभागों से कार्यवृत (मिन्ट्स) समय पर न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एसीएस रतूड़ी ने सभी विभागों को स्पष्ट किया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए विभागीय प्रक्रियाओं को निर्धारित डेडलाइन पर पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को अर्न्तविभागीय समन्वय पर विशेष ध्यान देने की कड़ी हिदायत दी है। सचिवालय में मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा…
डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से युवति की दर्दनाक मौत
देहरादून: राजधानी के करनपुर स्थित डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से एक युवति कि दर्दनाक मौत हो गईI वहीं साथ में चल रहे युवती का भाई दीवार की चपेट में आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गयाI युवति और उसका भाई पैदल अपने कमरे की तरफ जा रहे थे तभी डीएवी कॉलेज की बैक वाली दीवार भरभरा कर गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सषमिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ…
मुख्य सचिव ने की विभागों द्वारा नाबार्ड से ऋण के लक्ष्यों की समीक्षा
-नाबार्ड को दिए प्रस्तावों की स्वीकृति में तेजी लाने के निर्देश देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने विभिन्न विभागों द्वारा नाबार्ड से ऋण के लक्ष्यों के सम्बन्ध में समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि स्वीकृत प्रस्तावों के सापेक्ष विभागों द्वारा अदायगी की प्रगति संतोषजनक नहीं है। सभी विभागों को इसमें तेजी लाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने नाबार्ड को भी प्रस्तावों की स्वीकृति में तेजी लाने के निर्देश दिए। गुरूवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने सभी विभागों के सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को…
भाजपा हाईकमान ने सतपाल महाराज को बनाया स्टार प्रचारक
-छत्तीसगढ़ में भरेंगे चुनावी हूंकार देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसग-सजय़ विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें उत्तराखंड से वरिष्ट भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तराखंड से केवल एक ही नाम सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है। छत्तीसग में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के लाखों फॉलोअर्स…
सोलह साल बाद फरार आरोपी ने किया सरेंडर
देहरादून। पुलिस की लगातार दबिश के बाद 16 साल से फरार हत्याभियुक्त ने दून की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी ईशान त्यागी ने 2007 में कांग्रेस नेता व सरदार भगवान सिंह पीजी बालावाला के अध्यक्ष एसपी सिंह पर गोली चलाई थी। गोली चलाने वाले दूसरे अभियुक्त मौसम शर्मा की इसी साल मार्च 2023 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। देहरादून के प्रसिद्ध सरदार भगवान सिंह पीजी कॉलेज के मालिक एसपी सिंह पर गोली चलाने के आरोपी ने आखिरकार 16 साल बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हाल…
दुबई और आबू धाबी में हजारों करोड़ के निवेश पर करार: धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत पहले लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली में तथा अभी दुबई और अबू धाबी में विभिन्न निवेशक समूहों के साथ बैठकें हुई। पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, फार्मा, कृषि, एग्रो के क्षेत्र में निवेशकों से काफी करार हुए हैं। निवेशकों का उत्तराखण्ड आने के लिए और निवेश के लिए मन में आकर्षण है। कहा कि हजारों करोड़ के निवेश पर दुबई और आबू धाबी में करार हुआ है। इसके अलावा काफी प्रस्ताव भी…
छात्र-छात्राओं को सीएम धामी का तोहफा, भोजन भत्ते में की बढ़ोत्तरी
-शिक्षा सचिव ने किए जनपदों के अधिकारियों आदेश जारी -प्रदेश के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर इन आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के भोजन भत्ते में दोगुनी बढ़ोत्तरी की गई है। भोजन भत्ते में हुई यह अब तक की सर्वाधिक बढ़ोत्तरी भी है। मुख्यमंत्री ने राज्य के शिक्षा विभाग…
