Blog

आर्टिफिशयल इंटेलीजेंसी के उपयोग से जांचों में आये क्रांतिकारी बदलाव: श्रीवास्तव

देहरादून: अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजा श्रीवास्तव ने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी जांचों मेे आर्टिफिशयल इंटेलीजेंसी के उपयोग से क्रांतिकारी बदलाव आये हैं। शनिवार को यहां 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के प्रथम सत्र 5जी युग में पुलिस व्यवस्था (पुलिसिंग फॉर 5जी ऐरा) के अन्तर्गत हुई चर्चा में राजा श्रीवास्तव, अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश ने बताया कि भ्रष्टाचार विरोधी जांचों में एआई(आर्टिफिशयल इंटेलीजेंसी) के उपयोग से क्रान्तिकारी बदलाव आए हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अल्प समय में डेटा का विश्लेषण कर जाचों को…

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा तस्कर,भारी मात्रा में हथियार बरामद

देहरादून: उत्तराखण्ड एसटीएफ व जिला पुलिस ने एक बड़े हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किये हुए। आरोपी शातिर किस्म का हथियार तस्कर है जो लगातार बीस वर्षो से अवैध हथियारों के कारोबार से जुडा हुआ है। साथ ही जिसके द्वारा बनाये गये हथियार उत्तरखण्ड सहित कई अन्य राज्यों में सप्लाई किये जाते रहे हैI तस्कर पांच वर्ष पूर्व भी कई बने व अधबने हथियारों की खेप सहित गिरफ्तार किया जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल…

गृहमंत्री अमित शाह का दौरा,भाजपा प्रदेश कार्यालय में बढी चैकसी

देहरादून: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले राजधानी देहरादून में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर है। इसके लिए देहरादून में सड़कों के किनारे लटक रहे तारों को हटाने का काम किया जा रहा है। जिस कारण शहर का ट्रैफिक भी बाधित हो रहा है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा प्रदेश मुख्यालय भी पहुंच सकते हैं जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में चैकसी बढ़ा दी गयी है। एक दिन पूर्व ही प्रदेश मुख्यालय के बाहर पुलिस बल…

डेंगू की रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन

हल्द्वानी: इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में महाविद्यालय की एनएसएस इकाईयों एवं सुशीला तिवाड़ी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी ने संयुक्त रूप से डेंगू की रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित ने कहा कि आज डेंगू एक महामारी का रूप ले चुकी है और हल्द्वानी शहर ही नहीं संपूर्ण सूबे को अपनी गिरफ्त में निरंतर लेते जा रही है इसलिए इस तरह के शिविर का आयोजन करना महत्त्वपूर्ण हो जाता है। कार्यक्रम संयोजक एवं…

सड़क हादसे में तीन की मौत ,मरने वालों में दो पुलिसकर्मी शामिल

चमोली: शुक्रवार सुबह एक टैंपो ट्रैवलर्स की बाइक से टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। मरने वालों में से दो पुलिसकर्मी बताये जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास दर्दनाक हादसा हो गया जहां टेंपो ट्रैवलर्स से एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की बतायी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक…

सीएम ने कनिष्ठ सहायक पद पर चयनित 10 अभ्यार्थियों को दिये नियुक्ति पत्र

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग के अन्तर्गत कनिष्ठ सहायक के पद पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीI इस मौके पर सीएम धामी ने अभ्यर्थियों से कहा कि आपके परिश्रम और ईश्वर की कृपा से सेवा के क्षेत्र में कार्य करने का जो अवसर मिल रहा है, उसे पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें। कार्य क्षेत्र में नये जीवन की शुरूआत आत्म अनुशासन और…

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचें सीएम योगी

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचें। योगी देहरादून में रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को वह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के बाद शाम को ही योगी केदारनाथ धाम जाएंगे। वहीं आठ अक्तूबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वह वापस लखनऊ लौट जाएंगे। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक आयोजित होगी।

सीएस संधु ने जोशीमठ आपदा जोखिम न्यूनीकरण को लेकर की बैठक,दिए अहंम निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने जोशीमठ में आपदा जोखिम न्यूनीकरण से सम्बन्धित होने वाले कार्यों के सम्बन्ध में बैठक ली। गुरुवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को जोशीमठ में ढलान स्थिरीकरण, पेयजल, सीवरेज, जल निकासी आदि कार्यों की डीपीआर शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीपीआर तैयार किए जाने से लेकर कार्य शुरू से पूर्ण होने तक की प्रत्येक कार्य की समायसीमा निर्धारित कर ली जाए। सभी कार्य समय से पूर्ण हों इसके लिए सम्बन्धित…

समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप, स्विटजरलैंण्ड के मध्य एम.ओ.यू

-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में किया गया समझौता ज्ञापन -पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी में बेहतर प्रशिक्षण से राज्य में बढ़ेगें रोजगार के अवसर: सीएम धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में गुरूवार को सचिवालय में समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप, स्विटजरलैंण्ड के मध्य समझौता ज्ञापन किया गया। उत्तराखण्ड में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान के लिए राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी एवं स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिराज आर्टिनियन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर…

विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों को आवास खाली करने का नोटिस

देहरादून: उत्तराखण्ड के बहुचर्चित विधानसभा नियुक्ति प्रकरण के बर्खास्त कर्मचारियों की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक नोटिस ने इस मामले को फिर से ताजा कर दिया है। राज्य संपति विभाग की तरफ से कर्मचारियों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी हुआ है। उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस उन बर्खास्त कर्मियों को दिया गया है, जो अभी तक सरकारी भवनों में रह रहे हैं, जबकि काफी पहले ही विधानसभा की तरफ से उनकी सेवाएं समाप्त…