देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर…
Blog
मालदीव के विदेश मंत्री ने मोहम्मद मुइज्जू को राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई
मालदीव: मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने शनिवार को मोहम्मद मुइज्जू को राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति चुनाव 2023 जीतने के लिए निर्वाचित राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू को बधाई।” उन्होंने कहा : “राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को बहुत-बहुत बधाई और बहुत-बहुत आभार, क्योंकि उन्होंने पिछले 5 वर्षों में आशा के कई बीज बोए हैं, जिससे निश्चित रूप से हमारे देश और लोगों को बहुत समृद्धि मिलेगी। संसद अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने…
बलूच राष्ट्रीय आंदोलन ने बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन को प्रदर्शित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के बाहर प्रदर्शनी का किया आयोजन
जिनेवा : बलूच राष्ट्रीय आंदोलन ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में इतिहास और मानवाधिकारों के उल्लंघन के बारे में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया। यह प्रदर्शनी जिनेवा में चल रहे संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 54वें सत्र के दौरान आयोजित की जा रही है। आयोजकों ने उन पीड़ितों की तस्वीरें लगाई हैं जिनका कथित तौर पर पाकिस्तान सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अपहरण, अत्याचार और हत्या कर दी गई थी। बलूच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार विंग के मीडिया समन्वयक जमाल बलूच ने कहा, “हमने बलूचिस्तान में चल रहे मानवाधिकार उल्लंघनों को…
सीएम धामी ने दिया संदेश. हर रविवार रहें तैयार, स्वच्छता अपनाकर, करें डेंगू और मलेरिया पर वार
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डेंगू से बचाव को लेकर प्रदेश वासियों से साफ़ सफाई रखने की अपील की हैI सीएम ने वीडियो जारी करते हुए अपने संदेश में कहा है कि इस मौसम में हमें डेंगू मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से बचकर रहना है।हमें अपने आस पास पानी एकत्र होने वाले स्थानों, गमलों की ट्रे, कूलर, आदि की नियमित रूप से हर रविवार साफ़ सफाई करनी है। डेगू के मच्छर इकट्ठे हुए पानी में पनपते हैं, इसलिए हमें ये ध्यान रखना होगा कि हमारे घरों या उसके…
योजनाओं के प्रमाणीकरण कार्यों में लाएं तेजी: सीडीओ
देहरादून : मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में विकासभवन सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक लेते हुए। कार्यों की प्रगति बढाने के साथ स्कूल आंगनबाड़ी के हुए कार्यों का 15 अक्टूबर तक शत प्रतिशत प्रमाणीकरण करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजनाओं के प्रमाणीकरण कार्यों में तेजी लाएं। साथ ही निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिन योजनाओं पर…
एसटीएफ ने किया एक लाख के इनामी हत्यारोपी को गिरफ्तार
-चाचा कि हत्या करने के बाद 14 वर्षों से था फरार देहरादून: पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जमीनी विवाद के चलते अपने ही चाचा की हत्या कर करने के बाद से फरार चल रहा था। एसटीएफ ने हत्यारोपी को हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़ा। आरोपी पर एक लाख का इनाम भी घोषित था। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दस दिसम्बर 2009 को लालकुआं, बिंदुखता में प्रकाश पंत ने जमीनी विवाद के…
बैंगलोर से गिरफ्तार किया कबूतरबाज, लन्दन का वीजा दिलाने के नाम पर ठगे थे 09 लाख रुपये
कोटद्वार: झण्डीचौड़, पश्चिमी कलालघाटी, कोटद्वार निवासी जितेन्द्र कुमार ने कोतवाली कोटद्वार में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया था कि एक व्यक्ति ने मेरे साथ लन्दन यूके का वीजा दिलाने के नाम पर 09 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी की है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने उक्त धोखाधड़ी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए थे । जिस क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव, सीआईयू प्रभारी मौ0 अकरम व प्रभारी साइबर सेल के नेतृत्व में गठित…
कबीना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया थलीसैंण में कोल्ड स्टोरेज का लोकार्पण
थलीसैंण: उच्च शिक्षाए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत थलीसैंण के जल्लू गाँव में बीज आलू को रखने हेतु 33.86 लाख की लागत से बने कोल्ड स्टोरेज का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज निश्चित रूप से सब्जियों और फलों की बर्बादी को कम करेगा और इसका उपयोग दवाओं या टीकों को स्टोर करने के लिए भी किया जा सकेगा। उद्यान विभाग द्वारा स्वीकृत कोल्ड स्टोरेज के लोकार्पण के दौरान मंत्री ने कहा कि पहले कोल्ड स्टोरेज की कोई सुविधा नहीं होने के कारण…
यूके से लौटने पर सीएम धामी का दून में जोरदार स्वागत
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के…
तीन साल की मासूम बनी गुलदार का शिकार
रूद्रप्रयाग: बच्छणस्यूँ पटृी के गहड़ खाल में गुलदार एक तीन साल की बच्ची को उठाकर ले गया। बच्ची अपनी दादी के साथ आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने बच्ची पर हमला किया और दादी के सामने बच्ची का उठा ले गया। हालांकि शोरगुल होने पर गुलदार बच्ची को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। लेकिन तब तक बच्ची की जान जा चुकी थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच गुलदार को खोजने का प्रयास किया लेकिन वह दिखायी नहीं दिया। बच्ची…
