Blog

गुलदार के हमले में तीन साल के मासूम की मौत

टिहरी: प्रतापनगर ब्लॉक के भदूरा पटृी के भरपूरिया गांव में देर शाम गुलदार ने एक तीन साल के मासूम को अपना शिकार बना लिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया वहीं बताया जा रहा है कि मासूम बच्चा अपने परिवार का इकलौता चिराग था। गुलदार के हमले से भदूरा पटृी के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मार गिराने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरपूरिया गांव निवासी सुखदेव सिंह पंवार का तीन साल का बेटा आरव…

जेपी नड्डा व सीएम धामी ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के साथ ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज, हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 104 वें संस्करण को सुना। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक मदन कौशिक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्य बाजार की दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

उत्तरकाशी: देर रात जनपद के मुख्य बाजार की दुकानों में भीषण आग लगने से भय का वातारण बन गया। आनन-फानन में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर सर्विस के जवानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कुछ दुकानों में लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया था। उत्तरकाशी के मुख्य बाजार में आग लगने की यह घटना कल देर रात तब हुई जब बाजार बंद हो चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर सर्विस की टीम तुरन्त मौके पर पहुंची। जिन्होने कड़ी…

नड्डा व सीएम धामी ने पं. मदनमोहन मालवीय को दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के साथ रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज परिसर, हरिद्वार में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी एवं देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों का स्मरण किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद…

रजिस्ट्रार ऑफिस प्रकरणः वरिष्ठ अधिवक्ता विरमानी गिरफ्तार

 -गुप्त स्थान पर ले जाकर पुलिस कर रही पूछताछ देहरादून: देर रात रजिस्ट्रार ऑफिस में प्रकरण  में वरिष्ठ अधिवक्ता कमल विरमानी को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। कई दिन की आंख मिचौली के बाद विरमानी अपने ही घर से एसआईटी के हत्थे चढ़ गए। अधिवक्ता को पुलिस किसी गुप्त स्थान पर ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। विरमानी पर आरोप है कि उन्होंने अपने मुंशी और वकील इमरान के साथ मिलकर करोड़ों का खेल किया। मामले में अब तक नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। सरकार की…

मुख्यमंत्री ने किया देवभूमि पहुंचने पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया।  

सीएम धामी ने वितरित किए 17 किसानों को भूमि एवं वृक्षों के मुआवजे के चेक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में व्यासी जल विद्युत परियोजना की 220 केवी लाईन निर्माण के दौरान पछवादून के विन्हर क्षेत्र, जाखन के प्रभावित कृषकों के क्षतिपूर्ति भूमि मुआवजे की धनराशि सबंधित किसानों को वितरित किये। मुख्यमंत्री ने 17 किसानों को भूमि एवं वृक्षों के मुआवजे के रूप में कुल 11 लाख 88 हजार 70 रूपये के चेक प्रदान किये गये। मुआवजा प्राप्त करने वाले सभी किसानों ने उन्हें समय पर मुआवजा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि…

सीएम के अधिकारियों को सख्त निर्देश, जन समस्याओं का शीघ्र हो समाधान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी संख्या में आए लोगों की समस्यायें सुनी। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, जमीन से संबंधित एवं अन्य समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जायेगा। अधिकांश जन समस्याओं एवं शिकायतों का उन्होंने मौके पर ही समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए…

ईवीएम-वीवीपीएटी पर एफएलसी को लेकर हुआ कार्यशाला का आयोजन

देहरादून: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावआयोग ने देशभर में तैयारियां शुरू कर दी हैंI जिसके तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार राज्य के समस्त जिलाधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, नोडल अधिकारियों, एफएलसी सुपरवाईजर एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। सचिवालय परिसर के वीर चन्द्र सिंह गढवाली सभागार में आयोजित कार्यशाला ईवीएम-वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) को लेकर की गईI शनिवार को आयोजित इस कार्यशाला के प्रारम्भ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा वी. षणमुगम…

सरकार किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट व मेयर हल्द्वानी डॉ. जोगेन्द्र सिंह रौतेला के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जनपद नैनीताल में रेरा(रियल एस्टेट रेगुलेटरी ऑथोरिटी) से किसानों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया। शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में इस मुलाकात के दौरान सीएम ने सचिव मुख्यमंत्री एस.एन पाण्डेय को निर्देश दिये कि नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत किसानों को रेरा से जो भी समस्याएं आ रही हैं, जिलाधिकारी से रिपोर्ट लेकर पूरा परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा…