चौबट्टाखाल को सीआरआईएफ से मिली 47 करोड़ की तीन सड़कें महाराज ने केन्द्रीय मंत्री का आभार जताया सतपुली (पौड़ी)। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क और अवसंरचना निधि के अंतर्गत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार से अपने विधानसभा क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क और अवसंरचना निधि के अंतर्गत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार से अपने विधानसभा…
Blog
आईबीआर रिकॉर्ड धारकों ने भारत को किया गौरवांवित
देहरादून। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (आईबीआर) विभिन्न क्षेत्रों में कई शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वालों को पहचान दिलाने के लिए एक बार फिर खबरों में है। एक मिनट में सबसे अधिक संख्या में (67) पुश-अप करने का रिकॉर्ड दिल्ली की शलेनी बंथिया ने बनाया है, जबकि हैदराबाद की डॉ. एडुपुगंती पद्मजा रानी ने सबसे अधिक (21) शैक्षणिक डिग्रियां प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया है। गुरु पूर्णिमा पर परफॉर्म करने के लिए अधिकतम सांस्कृतिक टीमों (30) को आमंत्रित करने का रिकॉर्ड विजयवाड़ा के अंगा उपेन्द्र वर्मा ने बनाया है। यह ईवेंट…
जाली नोट बनाने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का सरगना चढ़ा एसटीएफ के हत्थे
देहरादून: जाली नोट बनाने वाले अंर्तराज्जीय गैंग के मुख्य सरगना को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के चार साथियों को यूपी पुलिस ने बीती 18 अगस्त को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीती 18 अगस्त को उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर क्षेत्रांर्तगत थाना सौंजना पुलिस ने चार नकली नोट तस्करों को 98 हजार के नकली नोट सहित गिरफ्तार किया था। जिन्होने पूछताछ में बताया था कि वह उत्तराखण्ड के जनपद ऊधमसिंह नगर से नकली नोट…
बदलेगी बचपन की कविता,अब चन्दा मामा होंगे पास के: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसरो के वैज्ञानिकों को इस सफलता की अग्रिम बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उन्हें यह सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम बचपन में सुना करते थे कि चंदा मामा दूर के लेकिन इस सफलता के बाद अब चंदा मामा भी हमारे पास के हो जाएंगे। सीएम ने कहा कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर होने वाली लैंडिंग पर देश और दुनिया की नजरें लगी रही। मिशन चंद्रयान की इस सफलता के साथ ही भारत अंतरिक्ष में लंबी छलांग लगायेगा। इसलिए पूरा भारत…
फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहोल, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
रुद्रपुर: चौकी रम्पुरा क्षेत्र में मामूली सी बात पर दबंगों ने तमंचे से कई राउंड फायर कर दिए। इससे वहां लोगों में भगदड़ मच गई। दबंगों ने घर में घुसकर परिजनों से भी मारपीट की। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रम्पुरा वार्ड नंबर 23 निवासी दीना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की उसका दो साल का भतीजा मंगलवार शाम को छत पर गिट्टियों से खेल रहा था।…
पुलिस फोर्स ने आत्महत्या करने जा रही युवती को बचाया
देहरादून: प्रेम प्रसंग टूटने के चलते आत्महत्या करने जा रही एक युवती को एसटीएफ व उधमसिंहनगर पुलिस के कड़े प्रयासों के बाद बचाया जा सका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि देर रात को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवति द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया जा रहा है, सूचना युवति द्वारा ही इंस्टाग्राम में पोस्ट किया गया था। सूचना जनपद उधमसिंह नगर से सम्बन्धित होने के चलते वहां के पुलिस अधिकारियों से वार्ता की गयी। उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पुलिस रवाना की…
रोडवेज में 162 पदों पर आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती
देहरादून: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैI उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक और परिचालक के पदों पर आउटसोर्सिंग से भर्ती होगी। रोडवेज में 162 ड्राइवर और कंडक्टरों की भर्ती होगी। यह भर्ती आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से करवाई जाएगी। एजेंसी के चयन के लिए निविदा की प्रक्रिया चल रही है। दरअसल रोडवेज में सीधी भर्ती पर 2016 से रोक है। हर साल कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, लेकिन रोक के कारण उनकी जगह नई नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी ड्राइवर.…
नील पर्वत पर बना पुस्ता बहा,चार दुकाने क्षतिग्रस्त,चंडी देवी मंदिर दर्शन पर रोक
हरिद्वार: लगातार हो रही वर्षा और भूस्खलन से चंडी देवी मंदिर के समीप नील पर्वत पर बना पुस्ता बह गया। पुस्ता बहने और लगातार हो रहे भूस्खलन से चंडीदेवी मंदिर परिसर खतरे की जद में हैं। खतरे को देखते हुए फिलहाल मंदिर दर्शन पर रोक लग गई है। वहीं रोपवे और पैदल मार्ग को बंद कर दिया गया है। चंडी देवी मंदिर परिसर को खाली कराया गया। पुस्ता बहने से चार दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। मौके पर पहुंच तहसीलदार रेखा आर्या व प्रशासनिक टीम ने नुकसान का जाएजा लिया।…
चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा सीधा प्रसारण
देहरादून: राज्य के आवासीय विद्यालयों में बुधवार शाम को विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा। अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस स्कूलों में प्रसारण की व्यवस्थाओं के आदेश जारी किए हैं डा. सटी ने समस्त जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण इसरो के यू ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर दिखाया जाएगा। इधर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग को लेकर धन नगरी हरिद्वार में तीर्थ पुरोहितों ने…
उत्तराखंड में जारी है बारिश का कहर, स्कूल बंद
देहरादून: उत्तराखंड में बुधवार को भी लगातार बारिश का दौर जारी है। पौड़ी शहर व इससे सटे क्षेत्रों में एक घंटे से बारिश हो रही है। जिले में 1 एनएच, 4 राज्य मार्ग सहित 45 से अधिक मोटर मार्ग बाधित हैं। वर्षा को देखते हुए 12 वीं तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश है। कई जगह जल भराव से लोग प्रभावित हुए हैं। जनपद टिहरी गढ़वाल के ढालवाला औद्योगिक क्षेत्र में जंगल से आने वाला पानी आबादी में स्थित कारखाने में घुस गया। कई फैक्ट्रियों में उत्पादन प्रभावित…
