Blog

स्वास्थ्य मंत्री रावत के वाहन पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे

देहरादून: प्रदेश के स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत शनिवार देर शाम उस वक्त बाल-बाल बचे, जब द्वारीखाल से गुमखाल की ओर जाते हुए उनके वाहन के आगे एक पेड़ गिर पड़ा। कार में डा. रावत के साथ लैंसडाउन क्षेत्र के विधायक दलीप सिंह रावत भी मौजूद थे। सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के पैतृक गांव से वापस लैंसडाउन की ओर लौटते हुए यह घटना घटी। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और कार्यकर्ता पहुंच गए। बाद में पुलिस व कार्यकताओं ने पेड़ को रास्ते से…

एम्सः मरीजों की मदद के लिए तत्पर सेवावीर विंग

तीमारदार जता रहे आभार ऋषिकेश: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गठित सेवावीर विंग अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों की हरसंभव सहायता में जुटी है। टीम के सदस्य मरीजों व उनके तीमारदारोंको अस्पताल से संबंधित आवश्यक जानकारियां, बुजुर्ग व दिव्यांगजनों को पंजीकरण से लेकर ओपीडी परीक्षण व डाइग्नोस आदि के लिए तो मदद करते ही हैंI सेवावीर विंग में शामिल सदस्य जरुरतमंद मरीजों को अपना रक्त दान कर उनके जीवन के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ग्राम पिलग, चमोली गढ़वाल निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि…

सीएम धामी ने दी गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी को 75वें जन्म दिवस पर शुभकामनाएं

-नरेन्द्र सिंह नेगी को सम्मानित कर ‘हमारा लोकनायक’ पुस्तक का किया विमोचन -12 लोकनायकों के दस्तावेज पुस्तक में शामिल देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर उनका सम्मान कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हमारा लोकनायक पुस्तक का विमोचन भी किया। पुस्तक में मातृभाषा में 13वीं शताब्दी से लेकर 1962 तक के वीर भड़ों और सेना के जवानों सहित 12 लोकनायकों के दस्तावेज सामिल हैं। मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र…

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस ने झोंकी ताकत

-प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, औपचारिक घोषणा बाकी देहरादून: चंदन रामदास के निधन से खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कमर कस ली है। उम्मीदवारो के चयन में जुटी दोनों पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची तैयार की जा चुकी है और उन्हें हाई कमान की मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए है और इसकी अब महज औपचारिक घोषणा ही बाकी है।…

गुलदार के हमले से महिला घायल,ग्रामीणों में दहशत

रूद्रप्रयाग: बसुकेदार उप तहसील के डांगी-सिनघाटा गांव में पौधारोपण कर रही महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस घटना में 40 वर्षीय महिला संपदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें परिजनों द्वारा सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया है। गुलदार के हमले के बाद से क्षेत्रीय जनता में दशहत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। संपदा देवी पत्नी ताजबर सिंह गांव की अन्य महिलाओं के साथ प्राथमिक विद्यालय डांगी के समीप खेतों में…

भ्रष्टाचार के खिलाफ वन विभाग के 20 अफसरों की खुली जांच फाइलें

देहरादून: वन विभाग में भारतीय वन सेवा के 11 अधिकारियों समेत कुल 20 अफसरों के खिलाफ 23 विभागीय जांचों की फाइल फिर खुल गई हैं। यह जांच भ्रष्टाचार, अवैध कटान, आय से अधिक संपत्ति, वित्तीय अनियमितता और जन प्रतिकूल आचरण के आरोपों में लंबित हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर वन विभाग ने लंबित जांचों का ब्योरा सीएम कार्यालय को सौंप दिया है। जांच का सामना कर रहे दो आईएफएस अफसर और एक रेंजर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। तत्कालीन प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी का नाम भी शामिल…

झटकाः बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी रंजीत दास भाजपा में शामिल

देहरादून: बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास ने भाजपा का दामन थाम लिया। रंजीत दास ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनकर रंजीत दास का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में रंजीत दास को पार्टी में शामिल किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बागेश्वर उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सीट विधानसभा सदस्य व कैबिनेट…

राज्यपाल ने दिया संदेश, राजभवन से वर्षा जल संरक्षण कर शुरू की पहल

-पानी की बचत करना सबकी जिम्मेदारी: राज्यपाल देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने वर्षा जल संरक्षण प्रणाली के कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। वर्षा के जल को संरक्षित कर उसे पुनः उपयोग में लाया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में राजभवन में भी यह पहल की गई है कि किस प्रकार यहां वर्षा के जल को संरक्षित कर उसका पुनरुपयोग किया जाय। शनिवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम के…

मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर अधिकारियों को दिये अहंम निर्देश

-मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए करें और प्रभावी प्रयास: धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में मातृ मृत्यु दर को कम करने एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक कीI इस दौरान सीएम ने स्वास्थ्य सचिव को विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिएI उन्होंने मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए और प्रभावी प्रयासों की जरूरत बताई। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में सीएम कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के…

भारतीय सेना का इतिहास विशिष्ट, उच्च स्तर और गौरवशाली: राज्यपाल

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन ऑडिटोरियम में ओहो रेडियो और दून डिफेंस ड्रीमर्स द्वारा आयोजित ‘‘जय हिन्द.. एक फौजी ऐसा भी’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। भारतीय सेना के वीर सैनिकों पर आधारित इस कार्यक्रम में उनके शौर्य, साहस और बलिदान की अमर गाथाओं को लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान विभिन्न अवसरों पर अपनी बहादुरी से दुश्मनों को परास्त करने वाले देश के गौरव सैनिकों और उनकी शौर्यगाथा को प्रर्दशित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति…