Blog

जनपद चमोली की दुखद घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में बिजली के करंट लगने से 15 लोगों के घायल एवं हताहत होने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने…

चमोली के पीपलकोटी में बड़ी घटना, करंट लगने से सब इंस्पेटक्टर सहित 16 की मौत

देहरादून: चमोली जिले में बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नमामि गंगे कार्य के दौरान फैले करंट से उत्तराखंड पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर 3 होमगार्ड सहित अब तक 16 लोगों की मरने की सूचना है। अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि चमोली के पीपलकोटी में सीवेज ट्रीटमेंट का काम चल रहा है। मंगलवार रात एक युवक की मौत हो जाने के कारण बुधवार सुबह वहां पर पंचायतनामा की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में फैले करंट के कारण 15 लोगों की…

साईबर ठगी: दो राष्ट्रीय घोटालों समेत मित्र पुलिस ने किया कई मामलों का पर्दाफाश

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ व साइबर पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत हेलीकॉप्टर सेवा फर्जी वेबसाइट और बीमा पॉलिसी से जुड़े दो राष्ट्रीय घोटालों सहित कई मामलों का पर्दाफाश किया हैI मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के बाद सूबे के डीजीपी अशोक कुमार ने साइबर अपराधियों द्वारा जनता से ठगी करने वालो पर सख्त कार्यवाही कर एसटीएफ व साइबर पुलिस को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश थे। इस प्रक्रिया में उत्तराखंड साइबर विंग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ की पर्यवेक्षण में काम कर रहा है। उत्तराखंड एसटीएफ ने हाल ही में दो…

कार में लगी आग, चार जिंदा जले दूसरे वाहन से टकराने पर हुआ हादसा

देहरादून: सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में मंगलवार को चुनहेटी गांव के पास अंबाला हरिद्वार हाईवे पर एक कार में आग लगने से कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए।  भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हरिद्वार निवासी उमेश गोयल और अमरीश जिंदल रिश्ते में जीजा साले बताए जा रहे है। घटना के मुताबिक उमेश गोयल की साली की सास का निधन हो गया था। जिसके लिए चारों उमेश गोयल (70) और उनकी पत्नी सुनीता गोयल (65) व अमरीश जिंदल (55) और उनकी पत्नी गीता जिंदल (50) जगाधरी यमुनानगर…

भारी मात्रा में अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

उधमसिंहनगर: नशा तस्करी में लिप्त तीन लोगों को पुलिस ने डेढ़ किलो से अधिक अफीम व तस्करी में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कल देर शाम थाना खटीमा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले पदार्थो की डिलीवरी के लिए आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को बिज्टी रोड़ मजगमी तिराहा चैकी मझौला क्षेत्र में एक संदिग्ध कार आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने उसे रोकना…

देहरादून मंडी समिति अफगानिस्तान से टमाटर खरीदने की कर रही तैयारी

देहरादून: टमाटर के दामों को देखते हुए देहरादून मंडी समिति अफगानिस्तान से टमाटर खरीदने की तैयारी कर रही है। इसके लिए समिति ने कर्नाटक के एक व्यवसायी से संपर्क किया है। अफगानिस्तान से 60 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से टमाटर खरीदा जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति ली जाएगी। दरअसल, उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश में टमाटर के दाम आसमान छूं रहे हैं। बढ़ती कीमतों को देखते हुए कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। देश के कई राज्यों में तो टमाटर सौ से…

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया भीमगौड़ा बैराज का स्थलीय निरीक्षण

  भीमगौड़ा बैराज का गेट टूटने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं: महाराज मंत्री बोले भारी वर्षा के कारण बंद 274 में से 37 मार्ग खोल दिए गए हैं जबकि शेष 237 मार्गों को कल तक खोल दिया जायेगा मार्ग खोलने हेतु 213 जे0सी0बी0 मशीनें लगी हैं काम पर देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री एवं जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भीमगौड़ा बैराज के गेट टूटने से किसी…

नारकोटिक्स ड्रग्स तस्करी में अब तक 742 आरोपी गिरफ्तार: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मादक पदार्थों की तस्करी व राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ वर्चुअल बैठक की| इस दौरान सीएम ने प्रदेश में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए राज्य में वर्ष 2022 में त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाई जाने की जानकारी दी। सोमवार को हुई बैठक में उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत अब तक 586 मामलों में 742 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक करने…

कारोबारी की सांप से कटवाकर हत्या, बहन ने दर्ज कराया हत

हरिद्वार: एक कारोबारी की सांप से कटवाकर हत्या कर दी गई है। कारोबारी की बहन की तहरीर के आधार पर माही व दीप कांडपाल नाम के युवक पर हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द मामले का पर्दाफाश कर सकती है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में कारोबारी की बहन ईशा चैहान ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई अंकित चैहान 14 जुलाई को शाम छह बजे अपने शोरुम आटो एम्पायर रामपुर रोड से अपनी कार यूके 04 क्‍यू 1574…

नदी नालों के किनारे बसे आबादी क्षेत्र में खतरा, एसएसपी ने संभाला मोर्चा

देहरादून: वर्तमान में हो रही भारी बारिश के चलते जनपद के कई स्थानों पर भारी जल भराव की स्थिती उत्पन्न हो रही है। इसके साथ नदी नालों के किनारे बसे आबादी क्षेत्र में भी लगातार खतरे की स्थिती बनी हुई है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने अधीनस्थों को ऐसे स्थानों पर अतिरिक्त संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए ऐसे स्थानों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने तथा लगातार भ्रमणशील रहते हुए लोगों को सतर्क करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये हैं। वहीं भारी बारिश के कारण नेहरू कालोनी…