देहरादून :उत्तराखंड के बहुचर्चित स्टिंग प्रकरण को लेकर आज सोमवार को सीबीआई कोर्ट ने सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को वॉयस सैंपल देने का फैसला सुनाया। इसके लिए उन्हें जारी जारी कर दिए गए हैं। अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल ने बताया कि विधायक उमेश शर्मा और मदन बिष्ट को भी नोटिस जारी किए जाएंगे लेकिन, संवैधानिक पद पर होने के कारण सीबीआई को पहले पूरी प्रक्रिया अपनानी होगी। अब सीबीआई अपने स्तर से वॉइस सैंपल लेने का समय तय करेगी।…
Blog
कार खाई मे गिरी एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, पांच घायल
नैनीताल :देर रात एक कार के खाई में गिर जाने से जहां दो पर्यटकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने रात को ही मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया तथा घायलों तथा मृतकों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालते चिंताजनक बनी हुई है। मृतक व घायल सभी एक ही परिवार के बताये जा रहे है। जानकारी के अनुसार नैनीताल के डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम को देर…
जलाभिषेक करने मंदिर गयी दो युवतियों की पैर फिसलने से मौत
पौड़ी :पौडी के सतपुली क्षेत्र में जलाभिषेक करने मंदिर गयी दो युवतियों की नदी में पैर फिसलने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व स्थानीय तैराकों ने दोनो युवतियों को बाहर निकाला जिनमें से एक मृत पायी गयी जबकि दूसरी युवती को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दो युवतियां अपनी सहेलियों के साथ मंदिर में जलाभिषेक करने गई। बताया…
इटली के अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंसे देश के हजारों लोग
देहरादून :गर्मी की छुट्टियों में यूरोप घूमने गए देश के हजारों लोग इस वक्त इटली के अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंसे हुए है बताया जा रहा है कि इटली में एयरपोर्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों और पायलट ने हड़ताल कर दी है। इस हड़ताल की वजह से इटली के अलग-अलग एयरपोर्ट से दिल्ली आने वाली उड़ानों समेत फ्रैंकफर्ट होकर दिल्ली आने वाली उड़ानें निरस्त हो गई हैं। इस दौरान दिल्ली समेत देश के अलग-अलग शहरों को आने वाले लोगों को एयरपोर्ट पर ही खुले में रातें बितानी पड़ रही है।…
राहुल गांधी ने किया वीडियो साझा: कहा किसान है भारत कि ताकत
देहरादून : राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि किसान भारत की ताकत हैं और देश की कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है अगर हम उनकी बात सुनें और उनके नजरिये को समझें। राहुल गांधी ट्विटर पर लिखा कि उनका उगाया हुआ अनाज देश की हर थाली का हिस्सा है लेकिन उनकी ‘तपस्या’ को सही फल और सम्मान नहीं मिलता है भारत को एकजुट करने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है। साथ ही उन्होंने 59 सेकेंड का वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के…
फुटकर में 110 रु. किलो से ज्यादा बेचा टमाटर तो होगी कार्रवाई
देहरादून :जिला प्रशासन ने शनिवार को बैठक कर लोगों को राहत दिलाने के लिए आदेश जारी किए हैं | उन्होंने कहा कि फुटकर में अब कोई भी व्यापारी टमाटर को 100 से 110 रुपये से अधिक कीमत पर नहीं बेच पाएगा।टमाटर की मनमानी कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया हैं।कि अगर कोई व्यापारी इससे अधिक दाम पर टमाटर बेचता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन ने उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में टमाटर मूल्य नियंत्रण अनुश्रवण टीम का गठन किया…
मोगा में एक बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या
देहरादून : पंजाब के मोगा में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है |बताया जा रहा है कि यहां के शहीद भगत सिंह नगर में दिन दहाड़े एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है| जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। जानकारी के अनुसार तीन बदमाश शहीद भगत सिंह नगर पहुंचे और घर में घुसकर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर ही 65 वर्षीय संतोख सिंह की मौत हो गई। वारदातस्थल पर पुलिस वह अधिकारी पहुंच चुके हैं।
कार में कारोबारी का शव मिलने से सनसनी
हल्द्वानी :शनिवार सुबह तीन पानी के समीप एक कारोबारी की लाश कार में मिलने से सनसनी फेल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि छट पूजा स्थल के पास स्थित रामबाग कालोनी निवासी 30 वर्षीय अंकित चैहान पुत्र धर्मपाल का कार रिपेयरिंग सेंटर व होटल है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर शाम अंकित अपनी बलेनो कार संख्या यूके 04 क्यू 1574 से घर से निकला। लेकिन देर रात तक घर…
बहुचर्चित स्टिंग आपरेशन प्रकरण में पूर्व सीएम हरीश रावत व विधायक मदन बिष्ट कोर्ट मे हुए पेश
देहरादून :वर्ष 2016 में हुए स्टिंग आपरेशन प्रकरण में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व विधायक मदन बिष्ट के अधिवक्ता विवेक गुप्ता, नीलमा रत्न कुकरेती, ओपी सती और मनमोहन कंडवाल पेश हुए। अधिवक्ताओं ने कोर्ट में दलील दी कि शासन जब केस को वापस ले चुका है तो अब इस पर कार्रवाई क्यों की जा रही है। अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल ने बताया कि उनकी ओर से दलील दी गई है कि वाइस सैंपल को लेकर उच्च न्यायालय में सुनवाई होनी है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद ही सैंपल…
दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा युवक साथी सहित गिरफ्तार
देहरादून :दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे युवक को पुलिस ने साथी के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार नींबूवाला निवासी जीतेश सिंह ने कैण्ट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को डीडी कालेज गढी कैण्ट देहरादून में एसएससी द्धारा परीक्षा आयोजित कराई जा रही थी जिसमे अभ्यार्थी जिसका नाम महेश चन्द्र मीना पुत्र तेजराम मीना निवासी मनोज करोली राजस्थान है जब परीक्षा देने हेतू सेन्टर…
