Blog

केदारनाथ के लिए 3000 से अधिक यात्री हुए रवाना, मौसम खराब होने पर यात्रा रोकने के दिए निर्देश

देहरादून :केदारनाथ यात्रा के लिए 3000 से अधिक यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि आईजी गढ़वाल करन नगनियाल ने बताया है कि अभी मौसम वहां ठीक है इसलिए यात्री भेजे जा रहे हैं। मौसम खराब होने पर यात्रा रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्यपाल ने अधिकारियों से बारिश के कारण हुए नुकसान की ली जानकारी

देहरादून: भारी बारिश के बीच राज्यपाल गुरमीत सिंह बुधवार दोपहर अचानक सचिवालय स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्हें अचानक वहां देख अफसरों में हड़कंप मच गया। राज्यपाल ने अधिकारियों से बारिश के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली।

किसाऊ परियोजना: हिमाचल-उत्तराखंड मिलकर करेंगे खर्च की हिस्सेदारी घटाने की मांग

देहरादून: टिहरी के बाद किसाऊ परियोजना के लिए अब उत्तराखंड और हिमाचल सरकार साथ मिलकर अपना पक्ष केंद्र के सामने रखेंगे। इसके लिए जल्द ही हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी संयुक्त बैठक करेंगे। इसके बाद दोनों राज्य मिलकर केंद्र से खर्च की हिस्सेदारी घटाने की मांग करेंगे। बता दें, किसाऊ बांध परियोजना पर करीब 15 हजार करोड़ रुपये खर्च होगा। इस परियोजना का लाभ उत्तराखंड और हिमाचल के अलावा दिल्ली, यूपी, राजस्थान व हरियाणा को मिलेगा। हिमाचल और उत्तराखंड जैसे छोटे राज्यों…

राज्य सरकार ने जारी किए आपदा राहत नंबर

देहरादून: उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखंड नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने आपदा राहत नंबर जारी किए हैं। किसी भी मदद के लिए लोग इन नंबरों 9411112985, 01352717380, 01352712685 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही 9411112780 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस्स बात की जानकारी दी। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों व हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए हमारी सरकार ने आपदा राहत नम्बर जारी किए हैं। किसी…

प्रदेश के आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी

देहरादून: मौसम विभाग ने बुधवार को भारी बारिश की संभावना के चलते प्रदेश के आठ जिलों में रेड अलर्ट व बाकी पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हैं। विभाग ने चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं, कई जिलों में…

निजी क्लीनिक में 6 माह गर्भवती की मौत,क्लीनिक स्वामी  फरार

रुद्रपुर :थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र एक निजी क्लीनिक पर 6 माह गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार लोग और तीमारदारों ने क्लीनिक पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को भेजा है। आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी इंद्रजीत उर्फ गुड्डू टुकटुक चलाता है। उसकी शादी तीन साल पहले 22 वर्षीय पूजा से हुआ था। विवाह के बाद उनका एक पुत्र भी…

गश्त के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी में दो गिरफ्तार

हल्द्वानी :अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चैकिंग के दौरान चैधरी गेट चकलुवा कालाढूंगी-हल्द्वानी रोड में 2 तस्करों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 101 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। इस घटना का खुलासा एसएसपी पंकज भट्ट ने किया। बताया कि कालाढूंगी एसओ नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में बीती रात को कालाढूंगी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के लिए चैकिग अभियान चलाया। इस दौरान चैधरी गेट चकलुवा कालाढूंगी से करीब 150 मीटर हल्द्वानी की ओर रोड पर हल्द्वानी की…

समस्याओं के निराकरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा

नैनीताल :ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसियेशन शाखा जनपद नैनीताल का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह जलाल की अध्यक्षता में  विकास भवन भीमताल में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी असलम अली से मिला, जिसमें ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जो समस्याएं रखी गई उनमें क्रमशरू जन्म मृत्यु पंजीकरण हेतु सीआरएस पोर्ट के संचालन हेतु पंचायत कार्मिों को समयांतगत प्रशिक्षण दिये जाने जिससे जनता को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में असुविधा न हो, वार्षिक स्थानांतरण के पश्चात…

जिलाधिकारी ने आपदा से निपटने के लिए अधिकारियों को दिये निर्देश

देहरादून :जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में तेज बारिश से आयी आपदा से निपटने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने के साथ ही स्थिति से उनको अवगत कराने के भी निर्देश दिये। आज सुबह जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आपदा परिचालन केंद्र में पंहुचकर वर्षा के दृष्टिगत सड़को, जलभराव की स्थिति एवं शिकायतों पर की गई कार्यवाही की जानकारी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से से प्राप्त की। उन्होंने आपदा परिचालन केंद्र में प्राप्त शिकायतों एवं उस पर की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने दूरभाष पर अधिकारियों निर्देश…

उत्तराखंड में भूस्खलन से कई गांव जिला मुख्यालय से कटे

देहरादून :उत्तराखंड में भारी बारिश पर्वतीय इलाकों में कई सड़कें बंद हो गई हैं। बीते 24 घंटे में ही भूस्खलन से 241 सड़कें बंद हो गई हैं। कई गांव जिला मुख्यालय से कट गए हैं। मौसम विभाग ने नौ से 13 जुलाई तक प्रदेश भर के सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बुधवार को भी…