Blog

पार्किंग के उपर गिरा मलबा, कई वाहन दबे

चमोली: मानसून आने के बाद से चमोली जनपद में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। भारी बारिश से प्रदेश में लैंडस्लाइड की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। प्रशासन से लेकर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मल्ला नेग्वाड़ में देर रात हुई भारी बारिश के चलते पार्किंग के ऊपर पुस्ता टूट गया। पुस्ता टूटने से इसका मलबा पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर आ गिरा। इससे काफी नुकसान हुआ है। पार्किंग के ऊपर पुस्ता टूटने से मलबा आने पर पार्किंग में खड़े कई वाहन…

खाई में गिरा यात्रियों का वाहन, बाल-बाल बचे यात्री

चमोली: गुरूवार की सुबह केदारनाथ के दर्शन कर बदरीनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में सवार सभी 11 तीर्थयात्री राजस्थान के थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह कुंड-चेापता-मंडल हाईवे से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे राजस्थान के तीर्थयात्रियों का वाहन कांचुलाखर्क के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा पलटा। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर…

ईद-उल-अजहा पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अता की गई नमाज

देहरादून: कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) आज मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर के ईदगाह व विभिन्न मस्जिदों में नमाज अता कर देश की खुशहाली, तरक्की, शांति व भाईचारा के लिए दुआ मांगी जा रही है। छोटे से लेकर बड़ों ने एक दूजे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। चकराता रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज के लिए सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। व्यवस्था बनाने को लेकर जगह- जगह पुलिस तैनात रही। साढ़े आठ बजे शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने नमाज अता करवाई।…

मुख्य सचिव ने जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 30 बिंदुओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को पहले ही 30 बिन्दुओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के लिए सूची भेजी थी| जिसके प्राथमिकता पर कार्य करने के लिए सुझाव व आने वाली समस्याओं और उनके निराकरण पर सुझाव मांगे थे। मुख्य सचिव ने कहा कि इन 30 बिन्दुओं की मॉनिटरिंग पोर्टल आधारित होगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाले जनपदों को पुरस्कृत…

“सोनी” ने छोड़ा हरिद्वार पुलिस का साथ, उपचार के दौरान तोड़ा दम

हरिद्वार: पुलिस लाइन के घुड़साल के एक अहम सदस्य सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जांबाज एवं स्वामी भक्त घोड़ा सोनी की मृत्यु ने आज से कुछ वर्ष पूर्व देहरादून पुलिस लाइन की शान शक्तिमान की याद भी ताजा कर दी। वर्ष 2019 में 3 वर्ष 6 माह की उम्र में हरिद्वार पुलिस का अंग बनकर घुड़सवार पुलिस लाइन जनपद हरिद्वार में तैनात घोड़ी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। विगत कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही सोनी का इलाज कर रहे पशु चिकित्सक…

मुख्य सचिव ने ‘कैच दि रेन’ योजना के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून :मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में अधिकारियों के साथ ‘कैच दि रेन’ योजना के संबंध में बैठक ली| साथ ही उन्होंने अधिकारियों को मानसून सीजन के अगले तीन माह के लिए सम्बन्धित विभागों को टारगेट निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि अगले सीजन के लिए भी कार्य योजना इसी वर्ष तैयार कर ली जाए। वन विभाग, सिंचाई विभाग, जलागम आदि सम्बन्धित विभाग चालखाल एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि के संबंध में कार्ययोजना तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि जलश्रोतों को…

बरसात शुरू होते ही सब्जियों के दामों में भारी उछाल

देहरादून: बरसात का सीजन शुरू होते ही सब्जियों के दामों ने आसमान छूना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों पहले तक चालीस रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 80 से लेकर 100 रुपये किलो तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ रही महंगाई का सबसे बड़ा असर गरीब व सामान्य परिवारों पर पड़ रहा है। यही नहीं, कई सब्जियों के दामों में अभी और अधिक उछाल देखने को मिल सकता है। प्रदेश की राजधानी दून के बाजार में सब्जियां पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों से आती हैं, लेकिन पिछले एक सप्ताह से सब्जियों के…

प्रदेश में जल्द लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की सराहना की हैं| उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कुछ देश विरोध लोग जनता को भड़काने का काम कर रहे हैं। लेकिन ये लोग कामयाब नहीं हो पाएंगे। सीएम ने आगे लिखा कि जरा सोचिए एक परिवार के सदस्यों के घर में अलग-अलग कानून कैसे हो सकता है। फाइनल ड्राफ्ट आते ही हम उत्तराखंड में शीघ्र समान नागरिक संहिता लागू करने जा रहे हैं। बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री ने मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद…

तमंचे पर डिस्को करना युवक को पड़ा भारी, गिरफ्तार

हरिद्वार: डीजे की धुन के बीच तमंचे से हवाई फायर करने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती 25 जून को हरिद्वार के थाना पथरी क्षेत्र ग्राम रायपुर दरेड़ा में एक शादी समारोह था। जिसमें एक युवक जिसका नाम जातिराम पुत्र मांगेराम निवासी पीथपुर लक्सर बताया जा रहा है। उसने समारोह के दौरान डीजे की धुन के बीच डांस करते हुए तमंचा लहराया और फिर हवाई फायर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को…

चार जुलाई से शुरू होगा सावन का महीना

देहरादून:  इस वर्ष सावन माह चार जुलाई से शुरू होने जा रहा है। वहीं खास बात यह है कि इस बार सावन 59 दिन का होने वाला है, जिसमें आठ सोमवार पड़ेंगे। हर वर्ष सावन माह में भगवान भोले की आराधना की जाती है। इसी माह में कांवड़ यात्रा का आयोजन होता है और सुहागिन व युवतियां भगवान भोले को प्रसन्‍न करने के लिए सोमवार के व्रत करती हैं। प्रख्यात ज्योतिषी पं. शिवकुमार शास्त्री ने बताया कि ज्योतिष गणना के अनुसार एक चंद्रमास 354 व सौरमास 365 दिनों का होता…