Blog

सैन्‍यधाम के लिए उत्‍तरकाशी से भेजा गया गंगाजल

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के पांचवें धाम सैन्य धाम के लिए गंगाजल एकत्र करने का कार्य शुरू हो गया है। उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट से भी गंगाजल का कलश भरा गया, जिसे देहरादून के लिए रवाना किया गया है। उत्तराखंड की पवित्र नदियों के जल का उपयोग सैन्य धाम की अमर ज्योति के निर्माण के लिए किया जाना है। जानकारी के अनुसार राज्य की सभी प्रमुख नदियों से पवित्र जल एकत्र कर दो जुलाई को देहरादून में पहुंचाया जायेगा। सभी नदियों का पवित्र जल सैन्य धाम के निर्माण कार्य में उपयोग किया…

चलती बस में शिक्षिका पर स्प्रे छिड़कर किया बेहोश, फिर की अश्लील हरकत

देहरादून: यूपी के सहारनपुर जिले में एक विद्यालय में तैनात देहरादून की शिक्षिका के साथ बस में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 21 जून को सुबह करीब 7 बजे पति ने ड्यूटी जाने के लिए उन्हें बाइक से देहरादून आईएसबीटी बस अड्डे पर छोड़ा, जहां से वह सहारनपुर की बस में बैठकर ड्यूटी जाने के लिए निकली। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले जब वह पति के साथ आईएसबीटी आ रही थीं तो उन्हें लगा जैसे उनका कोई पीछा कर रहा है यह बात…

यूसीसी जनादेश का सम्मानः धामी

देहरादून: राजधानी में यूसीसी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने चुनाव से पूर्व प्रदेश की जनता के सामने यह प्रस्ताव रखा था जिस पर जनता ने हमें बहुमत के साथ जिता कर अपने समर्थन की मोहर लगाई थी। अब जनता जनार्दन की भावनाओं का सम्मान करते हुए हम इस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द राज्य में समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जब बाबा भीमराव अंबेडकर संविधान बना रहे थे तब उन्होंने देश में समान नागरिक और समान…

सभी जाति-धर्म के लिए हितकारी होगा यूसीसी: डॉ रंजना

देहरादून: उत्तराखंड के लिए यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। जिसे बहुत जल्द एक्सपर्ट कमेटी द्वारा सरकार को सौंप दिया जाएगा। ड्राफ्ट तैयार है तथा इसे छपने के लिए प्रेस को दिया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी आज यूसीसी की एक्सपर्ट कमेटी की अध्यक्षा जस्टिस डॉ. रंजना देसाई ने नई दिल्ली में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि आज उन्हें पत्रकार वार्ता की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि इसके बारे में तमाम तरह के समाचार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस ड्राफ्ट को तैयार…

भारी बरसात के कारण रिवर राफ्टिंग पर लगी रोक

देहरादून: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा सहित सभी नदियां उफान पर हैं। नदियों में बढ़ते जल प्रवाह को देखते हुए प्रशासन ने रिवर राफ्टिंग पर आगामी 31 अगस्त तक के लिए रोक लगा दी है। हालांकि अभी यह तिथि निर्धारित नहीं है, उम्मीद है कि अब 1 सितंबर से राफ्टिंग शुरू हो सकेगी। गंगा नदी रिवर राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भटृ ने बताया कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा में जलस्तर और पानी का बहाव बढ़ गया है। इसके कारण…

ईद की खरीदारी के लिए नही थे रूपए, स्मैक बेचने आया दून

देहरादून: ईद में खरीदारी के लिए एक व्यक्ति की जेब में रुपए नहीं थे तो उसने स्मैक बेचकर रुपए कमाने की योजना बनाई और हरिद्वार से स्मैक लेकर देहरादून पहुंचा। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी को 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मेहरबान (निवासी अलावलपुर पोस्ट सुभाष गढ़ थाना पथरी जिला हरिद्वार) के रूप में हुई। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि 28 जून की देर शाम को चेकिंग के दौरान एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 15…

हरीश रावत के घर नोटिस लेकर पहुंची सीबीआई

देहरादून: वर्ष 2016 में सामने आए चर्चित विधायक हॉर्स ट्रेडिंग मामले को लेकर गुरूवार सीबीआई की टीम नोटिस लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत के घर पहुंची। इस दौरान हरीश रावत घर पर नहीं थे। इस बात को लेकर उन्होंने फेसबुक पर अपनी बात साझा की। हरीश रावत ने लिखा कि दोस्तों नोटिस के संबंध में मैंने आपसे कहा था कि मैं पूरा सहयोग करूंगा! क्योंकि ज्यों-ज्यों जांच आगे बढ़ेगी, न्यायालय के विभिन्न स्तरों पर तर्क-वितर्क आएंगे, तो जो हमारे ऊपर आरोप लगे हैं और भाजपा ने जिस तरीके से उन…

गंगा में बहे कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक, तलाशी में जुटी एनडीआरएफ

देवप्रयाग: अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करने पहुचे हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक गुरुवार को पैर फिसलने से गंगा के तेज बहाव में बह गए| एनडीआरएफ की टीम सुबह से ही गंगा में उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उनका पता नही लग पाया है। बता दें कि हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे। यहां से बृहस्पतिवार को जगराज परिवार के साथ…

क्षत्रिय समाज ने घेरी कोतवाली, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

रुड़की: देवबंद में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर गोली चलने की घटना के बाद भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने क्षत्रिय समाज को लेकर एक विवादित बयान फेसबुक पर पोस्ट किया हैं। जिसे लेकर क्षत्रिय समाज में उबाल बना हुआ है। क्षत्रिय समाज ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में एकत्रित होकर लोग सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे। साथ ही कोतवाली का घेराव करते हुए महक सिंह पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की और धरने पर बैठ गए। साथ ही मुकदमा दर्ज ना होने तक…

बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, सड़कों पर गिरे बोल्डर

बागेश्वर: उत्तराखंड में मानसूनी वर्षा तेज होने लगी है। कपकोट, गरुड़, कौसानी, काफलीगैर, दुग नाकुरी और कांडा में बीते बुधवार की रात झमाझम वर्षा हुई। सुबह तक वर्षा होने से सरयू और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। चार मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा, बोल्डर और पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। नदियों में सिल्ट आने से नगर समेत गांव तक पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। अधिकतर नलों में गंदे पानी की सप्लाई हुई। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। वर्षा से सरयू और गोमती का जलस्तर लगातार…