देहरादून: सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने प्रदेश में अगले छह माह तक हड़ताल पर रोक लगाने के आदेश जारी किए है। चारधाम यात्रा व आपदा सीजन के चलते प्रदेश में एस्मा लागू की गई हैं। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि प्रदेश में संचालित चारधाम यात्रा व मानसून में संभावित आपदाओं को लेकर यह निर्णय लिया गया है।
Blog
पुरोला से धारा 144 हटी, पूर्व में 19 जून तक लागू थी धरा
उत्तरकाशी: विगत दिनों लैंड जिहाद व लव जिहाद के खिलाफ होने वाली महापंचायत को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुरोला तहसील के अंतर्गत धारा 144 लगा दी थीI जिसे अब स्थिति सामान्य होने पर हटा दिया गया हैI इससे पूर्व 14 जून से 19 जून तक धारा 144 प्रभावी रूप से लागू की गई थीI पुरोला में लैंड जिहाद व लव जिहाद के विरोध में महापंचायत होने के ऐलान के बाद ला इन आर्डर कि स्थिति न बिगड़ जाने को लेकर प्रशासन ने पुरोला में 14 जून से 19 जून…
जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र शुरू होगा सिंगटाली मोटर पुल का निर्माण: महाराज
-114 करोड़ है सिंगटाली मोटर पुल की अनुमानित लागत देहरादून: सिंगटाली पुल को लेकर काबीना मंत्री सतपाल महाराज से “सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति” के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कीI इस दौरा प्रतिनिधिमंडल ने मांग की थी कि सिंगटाली पुल का निर्माण पूर्व निर्धारित स्थान पर ही किया जायI जिसको लेकर मंत्री सतपाल महाराज ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वाशन दिया कि जन भावनाओं के अनुरूप ही सिंगटाली पुल का निर्माण किया जायेगाI प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज…
सीएम धामी ने किया ‘‘खंड-खंड से अखंड उत्तराखंड’’ पुस्तक का विमोचन
-सिक्स सिग्मा टीम को दी बधाई देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में सिक्स सिग्मा के सीईओ डॉ. प्रदीप भारद्वाज द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘खंड-खंड से अखंड उत्तराखंड’’ पुस्तक का विमोचन किया। डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने इस पुस्तक के माध्यम से 2013 केदारनाथ त्रासदी की जानकारी तथा 10 सालों तक हुए बदलावों, प्राकृतिक संसाधनों की रूपरेखा की गहराइयों को इस पुस्तक में समेटने का प्रयास किया है। यह पुस्तक सिक्स सिग्मा के समर्पण भाव, मेहनत, सेवा, सत्य और सच्चे साहस को दर्शाती है। उन्होंने केदारनाथ में सिक्स…
मुख्यमंत्री धामी ने किया छटवें विश्व कांग्रेस सम्मेलन की विवरणिका का विमोचन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में होने जा रहे आपदा प्रबंधन पर विश्व कांग्रेस का आयोजन के छटवें वैश्विक सम्मेलन की विवरणिका का विमोचन किया। आयोजन 28 नवम्बर से एक दिसम्बर तक देहरादून में होगी। उत्तराखण्ड में होने वाली इस आपदा प्रबंधन कांग्रेस का विषय ‘ STERNGTHENING CLIMATE ACTION & DISATER RESILIENCE’ है। आपदा प्रबंधन को लेकर नवाचार, सहयोग एवं संचार पर इस विश्व कांग्रेस में प्रमुखता से चिंतन एवं मंथन होगा। इस दौरान पर्वतीय पारिस्थितिकी एवं संचार पर विशेष रूप से फोकस किया जायेगा। शुक्रवार को आयोजित…
इमरान से ईश्वर भारती बने साधू की सिम कार्ड ने खोली पोल
हरिद्वार: दस वर्ष पूर्व इमरान से ईश्वर भारती बने साधु की एक सिम कार्ड ने पोल खोल दी। जिसके बाद उसके गुरु को हरिद्वार से बुलाकर उसकी पहचान करायी गई, जिसके बाद पुलिस द्वारा उसे छोड़ दिया गया है। जानकारी के अनुसार गत देर शाम हरिद्वार से यमुनोत्री जाते समय नैनबाग में चैहान कम्युनिकेशन की दुकान से एक साधु सिम लेने पहुंचा। जहां पर दुकानदार ने सिम कार्ड के लिए साधु से उसकी आईडी मांगी। आइडी नहीं देने पर फिंगर फ्रिट के माध्यम से साधु का नाम इमरान पुत्र इफरान…
दो दशक पूर्व पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार
पिथौरागढ़: हत्या के आरोप में पिछले 25 वर्षो से फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस लाकअप से फरार हुआ था जिसके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही भी की गयी थी। जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल 1998 को उमेद सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी आदिचैरा, डीडीहाट द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि उनके चचेरे भाई तारा सिंह पुत्र मदन सिंह की मोहन सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी हुनेरा पटृी आदिचैरा तहसील डीडीहाट जनपद पिथौरागढ़ द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी…
अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे स्कूटी सवार व्यक्तियों को बस ने रौंदा
रामनगर: किसी परिचित की अंत्येष्टि मे शामिल होने जा रहे दो व्यक्तियों की प्राइवेट बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बस की चपेट में एक कार भी आ गई। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि दोनों स्कूटी समेत बस के नीचे घुस गए। मौके पर पहूंची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मोहल्ला भरतपुरी निवासी गिरीश चंद्र पांडे उर्फ गोरी पांडे 40 पुत्र दयाकिशन व विक्रम नेगी 42 पुत्र भरत सिंह नेगी एक ही…
पर्यटक गंगा में डूबा तलाश जारी
ऋषिकेश: शुक्रवार सुबह मुनिकीरेती के तपोवन सच्चा धाम घाट के समीप दिल्ली का एक पर्यटक नहाते वक्त गंगा में डूब गया। उसका कहीं पता नहीं चल पाया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर उसे तलाश रही है। जानकारी के अनुसार सच्चा धाम घाट के समीप दिल्ली से आए कुछ पर्यटक नहा रहे थे। इनमें शामिल एक व्यक्ति गंगा के तेज बहाव में डूब गया। साथियों ने मदद के लिए आवाज लगाई। बाद में जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण…
केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों के निरीक्षण को पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। वहां उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों के स्थलीय निरीक्षण किया। सीएम ने बताया कि बाबा केदार के दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों को आवासीय सुविधा पर 148 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारियों के आवास, बेस कैंप स्थित हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दशक पहले केदारनाथ में जल प्रलय के बाद पुनर्निर्माण कार्यों से केदारपुरी सज और संवर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट…
