देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और वह आज जो भी हैं, कार्यकर्ताओं के बूते ही कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी ने पहली बार हरिद्वार में निकायों में परचम लहराया। अब लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा जीत दोहराएगी। हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार ने नौ साल का कालखंड पूरा किया…
Blog
जिम कार्बेट से लाई बाघिन को सीएम धामी ने जंगल में छोड़ा
देहरादून :राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में जिम कार्बेट पार्क से लाई गयी बाघिन को सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बाड़े से जंगल में छोड़ा। इस दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सुबह करीब साढ़े छह बजे मुख्यमंत्री ने बाघिन को छोड़ने के लिए बाड़े का गेट खोला। इस बाघिन को सोमवार रात को कार्बेट पार्क से मोतीचूर रेंज लाया गया था। जहां उसे बाड़े में रखा गया। इस दौरान बाघिन के व्यवहार व स्वास्थ्य की निगरानी की गयी।…
22 मई को खुलेंगे श्री मद्महेश्वर जी के कपाट
रूद्रप्रयाग: श्री मद्महेश्वर की उत्सव डोली नये अनाज का भोग लगने के बाद विधि-विधान से पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में स्थापित हुई। आज यहां रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में पुजारी बागेश लिंग ने पूजा अर्चना संपन्न की। शनिवार प्रातः साढे सात बजे द्वितीय केदार बाबा मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली अन्य देवडोलियों के साथ श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री मद्महेश्वर धाम प्रस्थान किया। विभिन्न स्थानों पर भत्तफों को दर्शन देते हुए प्रथम पड़ाव रांसी पहुंचेगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय तथा मंदिर समिति…
गांजे और कच्ची शराब के साथ चार नशा तस्कर दबोचे
ऋषिकेश: कोतवाली पुलिस ने 1.5 किलोग्राम गांजा व 300 लीटर कच्ची शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी सीज कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए हैं। जिसके लिए संदिग्धों तथा वाहनों की जांच के साथ तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान गढ़ी तिराहा श्यामपुर…
स्वाधीनता संग्राम सेनानी राम सिंह का निधन
102 वर्ष की आयु में ली आखरी साँस बागेश्वर : आजाद हिंद फौज के एकमात्र स्वाधीनता सेनानी 102 वर्षीय राम सिंह चैहान जो कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वाधीनता सेनानी को जिला अस्पताल में भर्ती किया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह तीन बजे उनका जिला अस्पताल में निधन हो गया है। बागेश्वर गरुड़ ब्लाक के पासदेव वज्यूला निवासी स्वाधीनता सेनानी चैहान की तबीयत कुछ दिनों पहले अचानक खराब हो गई थी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आ गए थे। उन्हें बुखार के साथ ही…
आकाशीय बिजली गिरने से दो युवक झुलसे,हालत गम्भीर
रुद्रप्रयाग :विश्व के सबसे ऊंचाई वाले तुंगनाथ मंदिर से एक किमी की दूरी पर चंद्रशिला में बिजली गिरी है। जिससे 2 यात्री झूलसकर बेहोश हो गए हैं। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उनका उपचार जारी है। मौसम विभाग की भविष्यवाली कितनी सटीक साबित हो रही है। इसका ताजा मामला बीती रात तब देखने को मिला जब रुद्रप्रयाग जनपद में तुंगनाथ से ऊपर चंद्रशिला के पास 2 युवकों पर आकाशीय बिजली गिरने की सूचना सरकारी अमले को मिली, जिसके बाद…
धार्मिक परंपरानुसार विधि विधान से खुले रूद्रनाथ मंदिर के कपाट
गोपेश्वर : चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शनिवार को ब्रह्ममुहुर्त में धार्मिक परंपरानुसार विधि-विधान से खोल दिए गए हैं। इस दौरान मंदिर में पहुंचे करीब 500 श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने। अब छह माह तक भगवान शिव के मुख के दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। रुद्रनाथ मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है। समुद्र तल से 11808 मीटर की ऊंचाई पर रुद्रनाथ मंदिर स्थित है। सुबह पुजारी जनार्दन प्रसाद तिवारी की अगुवाई में श्रद्धालु नारद कुंड में स्नान कर भगवान रुद्रनाथ के जलाभिषेक के लिए जल लाए।…
विधि-विधान के साथ खुले सिखों के पवित्रधाम हेमकुंड साहिब के कपाट
चमोली :पूरे विधि-विधान के साथ शनिवार सुबह सिखों के पवित्रधाम हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए गए हैं। शनिवार सुबह कपाट खोलने के पावन अवसर के 1800 श्रद्धालू साक्षी बने। शुक्रवार सुबह आठ बजे गोविंदघाट गुरुद्वारे में पंजाब से आए मोगा सतनाम पूर्व फौजियों के बैंड बाजों की धुन के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ था। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने पंज प्यारों को पवित्र निशान सरोपा भेंट कर रवाना किया। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह दस…
गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किए जांय गैंरसैंण में अवस्थापना विकास कार्य: संधू
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में गैंरसैंण अवस्थापना विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य सचिव ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैंरसैंण में अवस्थापना विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किया जाय। साथ ही सीएस ने गैरसैण क्षेत्रार्न्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर अन्य विभागों समेत भराणीसैंण विधानसभा भवन के सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा कीI समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने गैंरसैण अवस्थापना विकास कार्यों के तहत नगर पंचायत गैंरसैंण के विभिन्न वार्डां में 12.5 मीटर ऊंचाई…
आम जनमानस तक किया जाए नई पर्यटन नीति का प्रचार प्रसार: सीएम धामी
-पर्यटन योजनायें बने रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम -राज्य की प्रमुख घाटियों की भी की जाय पर्यटन की दृष्टि से ब्रांडिंग देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त उत्तराखण्ड@25 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किये गये अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा कीI इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई पर्यटन नीति का आम जनमानस तक व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को…
