Blog

सीएम धामी ने ‘‘पैच रिपोर्टिंग एप’’ का किया शुभारम्भ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘‘पैच रिपोर्टिंग एप’’ का शुभारम्भ किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस एप के माध्यम से प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने में काफी मदद मिलेगी। इसके लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एप के माध्यम से शिकायतकर्ता द्वारा की गयी शिकायत का समाधान एक सप्ताह के अन्दर ठीक कराए जाने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाने के निर्देश दिए। बता दें, यह मोबाइल एप लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए बनाया है।…

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष की घर की बालकनी से गिरकर संदिग्ध मौत

ऋषिकेश: भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की गुरुवार देर रात संदिग्ध हालत में घर की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। स्वजन उन्हें लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार गंगानगर गली नंबर आठ ऋषिकेश निवासी सिमरन गाबा (40 वर्ष) पत्नी मुकेश गाबा की गुरुवार की रात अपने घर की बालकनी से गिरकर संदिग्ध अवस्था…

कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री मेघावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना (जूनियर स्तर) को स्वीकृति

देहरादून : उत्तराखण्ड के सीएम धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश में एकल अभिभावकों को दो साल की चाइल्ड केयर लीव दिए जाने सहित कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। अभी तक केवल महिला कर्मचारी को यह सुविधा मिलती थी। अब एकल पुरुष अभिभावक को भी यह सुविधा मिलेगी। बैठक में सीएम मेधावी छात्रवृत्ति योजना मुहर लगी। कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। कक्षा 6 से कक्षा 10 तक छात्रवृत्ति परीक्षा के बाद अंकों के…

सीएम धामी ने किया 120 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

-प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 गरीबों को प्रदान किये आवास -क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी विकास योजनायें- मुख्यमंत्री हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिडकुल रोशनाबाद हरिद्वार में लगभग 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें 52.22 करोड़ की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 68 करोड़ से अधिक की 7 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 गरीब परिवारों को आवास भी प्रदान किये। इस दौरान उन्होंने…

सीएम धामी ने किया रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण

देहरादून/ ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रूपये की लागत से चारधाम यात्रियों के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ऋषिकेश क्षेत्र में चन्द्रभागा नदी के दायें तट पर ढ़ालवाला पुल से बस अड्डा तक  लगभग 4.71 करोड़ रूपये से निर्मित आस्था पथ के ऊपर सी.सी. मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प के लोकार्पण के अवसर पर चारधाम यात्रियों की सुविधा के…

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

हल्द्वानी : तिकोनिया के समीप वन विभाग परिसर की दीवार की एंगल से अपनी ही कमीज का गले में फंदा लगा कर एक युवक ने लटका कर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, मामले की पुलिस की जानकारी के अनुसार स्थानीय लागांे ने वन विभाग परिसर की दीवार की एंगल पर एक शव को लटकते देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी।…

गुरूवार तड़के आई तेज आंधी से बिजली पानी बाधित

हरिद्वार : गुरुवार तडके चलते तेज आंधी से बिजली और पेयजलापूर्ति बाधित हो गयी। जिससे सुबह-सवेरे स्कूली छात्रो और काम पर जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। हरिद्वार कुंभ 2021 में हरिद्वार शहर के बड़े इलाके में विद्युत आपूर्ति का काम अंडरग्राउंड कर दिया गया था। दावा किया गया था कि इससे आंधी पानी में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। लेकिन यहां ऐसा कुछ होता नजर नहीं आता है। अंडरग्राउंड वायरिंग के बावजूद जरा सी बरसात होने या फिर आंधी आने पर आपूर्ति बाधित हो जाती…

एक दवा कंपनी का एमआर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए चलाया सर्चिंग अभियान ऋषिकेश। एक दवा कंपनी में एमआर का काम करने वाला बरेली उप्र निवासी एक युवक 17 मई की शाम चीला शक्ति नहर के पास से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएम की टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया किन्तु उसका कुछ पता नही चल पाया। बुधवार को अंधेरा होने के बाद गुरूवार से फिर से नहर में उसकी तलाश जारी है। थाना लक्ष्मण झूला पुलिस के अनुसार बुधवार की शाम पुलिस…

बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने किया विद्युत कार्यालय का घेराव

हल्द्वानी: बिजली कटौती के विरोध में इंदिरा नगर निवासियों के साथ युवा कांग्रेस निर्वाचित जिला उपाध्यक्ष अरबाज खान के नेतृत्व में देर रात टी पी नगर विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव किया गया। अरबाज खान ने बताया कि एसडीओ महोदय नें कॉल रिसीव नहीं की विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता तिकोनिया कार्यालय नंबर स्विच ऑफ था। उन्होंने बताया कि वह लगातार 2019 से विभाग को जानकारी दे रहे है। इंद्रानगर की हाई टेंशन लाइन जिसकी वजह से कई मृत्यु हो गई है। वहां सेफ्टी वायर या सुरक्षा जाल लगाए जाए मगर…

बीड़ी उधार में न देने पर बेहरहमी से की महिला की हत्या

हल्द्वानी: विगत दिनों गोरापड़ाव में हुई महिला की हत्या का खुलासा हो गया है।  पुलिस ने इस मामले में  हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नगदी व अन्य सामान को भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को मृतका ने बीड़ी का बंडल उधार नही दिया था। जिससे कि अगली रात तहस में आकर उसने महिला की हत्या को अन्जाम दिया। आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। गौरतलब है कि बीती 5 मई को…