देहरादून: बोर्ड के परिणामों में अटल उत्कृष्ट स्कूलों के खराब परिणाम पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अफसरों की जमकर क्लास लगाई। छुट्टी के बावजूद महानिदेशक ने निदेशालय में अफसरों के साथ बैठक कर परिणाम की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश जारी करे। जानकारी के अनुसार, बैठक में डीजी ने स्पष्ट कहा कि मास्टर अखबारों में बयानबाजी के बजाय पठन-पाठन पर अपना ध्यान केंद्रित करें। तिवारी ने कहा कि जिन विद्यालय में 50 प्रतिशत से भी कम रिजल्ट रहा है उनके प्रिंसिपल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। बैठक में यह भी…
Blog
बदरी-केदार यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्री की मौत
ऋषिकेश: बदरी-केदार यात्रा से लौट रहे एक यात्री की ऋषिकेश में हृदय गति रूकने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि यात्री अपने परिवार के साथ अहमदाबाद से आया था। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार नारणपुरा, अहमदाबाद गुजरात निवासी सुनील कुटमल (63 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण भाई कुटमाल अपने परिवार के साथ छह मई को अहमदाबाद से बदरीनाथ व केदारनाथ की यात्रा पर गए थे। सभी यात्रा कर अहमदाबाद जाने के लिए शुक्रवार की रात को ऋषिकेश पहुंचे और तपोवन…
मजारों के मुद्दे पर सियासतः साधु-संतों ने की कांग्रेस विधायक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
देहरादून : उत्तराखंड में एक तरफ अवैध मजारों पर हर रोज बुलडोजर चलाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर अब इस मुद्दे पर सियासी माहौल भी गर्म होता दिख रहा है। हरिद्वार से फूटी यह विरोध की चिंगारी अब माहौल खराब करने तथा शांति भंग करने तक आ पहुंची है। हरिद्वार के कुछ साधु संतों ने कांग्रेस के ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अर्जी पुलिस को दी गई है।उल्लेखनीय है कि अभी बीते दिनों खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के नेतृत्व में कुछ…
सड़क हादसें में घायल की उपचार के दौरान मौत
देहरादून : सड़क हादसे में घायल सुरक्षा कर्मी की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रेमनगर थाना इंचार्ज पीडी भट्ट ने बताया कि बीते गुरुवार शाम को मनोज ढौंढियाल निवासी पौड़ी गड़वाल उम्र 48 वर्ष पौंधा में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता था। वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के छात्र शशांक ने तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मनोज ढौंढियाल को गहरी चोट आई, उसे…
मुख्य सचिव ने मांगी हेमकुंड यात्रा की तैयारियों की रिपोर्ट
देहरादून: हेमकुंड साहिब में बर्फ की मोटी चादर परेशानी का सबब बन सकती है। राज्य के मुख्य सचिव ने प्रशासन से हेमकुंड यात्रा तैयारियों की रिपोर्ट मांगी है।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हेमकुंड साहिब की यात्रा तैयारियों को लेकर हेमकुंड गए हैं। मुख्य सचिव ने हेमकुंड में अत्यधिक बर्फ होने के कारण प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन से यात्रा की तैयारियों को लेकर फीड बैक मांग है। यात्रा का संचालन करने वाली गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रशासन को…
उद्धव ठाकरे सरकार प्रकरंणः कांग्रेसियों ने बोला भाजपा पर बड़ा हमला
देहरादून :महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार को अपदस्थ करने के मामले में बीते रोज आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि इस फैसले से भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा सब कुछ बेनकाब हो गया है। कांग्रेस आज अगर देश में संवैधानिक संकट बता रही है तो वह बेवजह नहीं है। यह फैसला इस खतरे की पुष्टि करता है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि…
उत्तराखंड में ध्वस्त हुईं 294 अवैध मजारें, 31 मंदिर
खाली हुई जंगलात की 72 हेक्टेयर जमीन देहरादून : सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के चलते वन विभाग ने 20 अप्रैल से अब तक जंगलात की लगभग 72 हेक्टेयर जमीन को मुक्त करा लिया है। जंगलात की जमीन पर 325 धर्मस्थल बने हुए थे जिसमें 294 मजारें थी और इन्हें ध्वस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वन विभाग ने अब तक 325 अवैध धर्म स्थलों को ध्वस्त कर लगभग 72 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। इन अवैध…
सूबे के मैदानी क्षेत्रों में पारा 35 डिग्री के पार
देहरादून : उत्तराखंड में मई के महीने में भी लगातार मौसम करवट बदल रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों चटख धूप खिल रही है। जिससे पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि, पहाड़ों में ज्यादातर स्थानों पर तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ के शनिवार को प्रदेश में दस्तक देने के चलते रविवार से मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है।…
आठ दरोगाओं के तबादले
देहरादून :पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुंवर ने आठ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर उनको तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार सम्भालने के आदेश दिये। आज यहां डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आठ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए पुलिस लाईन में तैनात सत्येद्र भाटी को कोतवाली पटेल नगर, उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह कुमाई को कोतवाली डोईवाला, उप निरीक्षक सुनील नेगी को थाना वसंत विहार, उप निरीक्षक विनोद गोला को थाना रायपुर, उप निरीक्षक बलवीर सिंह को थाना राजपुर, उप निरीक्षक विकसित पंवार को कोतवाली पटेल नगर , उप निरीक्षक…
प्रदेश का विद्या समीक्षा केन्द्र बनकर तैयारः डॉ धन सिंह रावत
देहरादून : शिक्षा मंत्री डा धनसिंह रावत ने बताया कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाने व निरंतर के लिए विघा समीक्षा केन्द्र बनकर तैयार हो गया। शुक्रवार को यहां विघालयी शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाने एवं निरंतर अनुश्रवण व मूल्यांकन करने दृष्टिगत स्वीकृत विघा समीक्षा केन्द्र बनकर तैयार हो गया है। जिसका शुभारम्भ शीघ्र ही केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के द्वारा किया जायेगा। विघा समीक्षा केन्द्र की स्थापना से विघालयी शिक्षा के…
