Blog

चारधाम यात्रा: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, नई गाइडलाइन के आधार पर दोबारा होगा मॉकड्रिल

देहरादून: स्वास्थ्य विभाग ने चारधाम यात्रा के दौरान लगातार दो दिन से हो रहीं घटनाओं को लेकर अलर्ट जारी किया हैं| विभाग ने अस्पतालों में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के इलाज को लेकर उचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं। सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि यमुनोत्री जाते समय एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के पंखे से एक अधिकारी की मौत हो गई। ऐसे में अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग हर तरह की घटना और मुश्किल हालात…

ऑक्सीजन लेवल कम होने पर बिगड़ी धाम में दो लोगों की तबीयत

देहरादून: केदारनाथ में तबीयत बिगड़ने पर दो लोगों को पवनहंस के हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट कर फाटा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुप्तकाशी अस्पताल भेजा गया। रविवार को राजेश स्वामी व नरेश रावत की अचानक तबीयत खराब हो गई। दोनों का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि धाम में पिछले कई दिनों से दोपहर बाद हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। ये दोनों लोग भी एक अन्य प्रकाश रावत के साथ अपने…

गहरी खाई में गिरी कार, दो सगे भाईयों मौत

देहरादून:  नेशनल हाईवे-58 पर सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल 108 वाहन की मदद से एम्स ऋषिकेश भेजा. वाहन करीब 200 फीट गहरी खाई में गिरने से ये हादसा हुआ। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से एक किमी आगे पावकीदेवी की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ…

गढ़वाल के तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड लगातार मौसम करवट बदल रहा है। जिससे पहाड़ी जनपदों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। एक अनुमान के अनुसार अगले छह-सात दिन उत्तराखण्ड में मौसम खराब रहेगा। इसबीच डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से गढ़वाल के तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है। चेतावानी को देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा का कहना है कि डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से मिले इनपुट के आधार…

हिमस्खलन और बर्फबारी की चेतावनी के चलते ऐक्शन में डीजीपी

एसडीआरएफ को दिए अलर्ट रहने के निर्देश देहरादून: उत्तराखण्ड में हिमस्खलन और बर्फबारी की चेतावनी के चलते डीजीपी अशोक कुमार ने प्री- ऐक्शन लेते हुए पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। एसडीआरएफ और इमरजेंसी सेवाओं को सतर्क रखते हुए पुलिस को अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। इस संबंध में डीजीपी ने आईजी गढ़वाल और जिला पुलिस कप्तानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग भी की। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि केदारनाथ धाम में अगले छह से सात दिन तक बर्फबारी की संभावना…

गुप्ताकाशी-केदारनाथ मार्ग पर पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब

रूद्रप्रयाग: चैकिंग के दौरान रूद्रप्रयाग पुलिस ने गुप्तकाशी-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक कार से 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद पुलिस संधिग्धों की तलाश में लगातार चैकिंग अभियान चला रही है। चैकिंग के दौरान पुलिस ने भैंसाडी, गुप्तकाशी-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक काले रंग की सेंट्रो कार संख्या- यूके 13-1124 से…

हेलीकाॅप्टर के पंखे से टकराने से यूकाडा के अधिकारी की मौत

रूद्रप्रयाग:  केदारनाथ हेलीपैड में हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से एक यूकाडा अधिकारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यूकाडा के वित्त महाप्रबंधक की इस हादसे के शिकार हुए हैं। घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन अधिकारी ने दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर केदारनाथ धाम में निरिक्षण करने पहुंचे यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण के लिए गए थे। रुद्रप्रयाग…

सीएम धामी ने किया सरखेत आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

-प्रभावितों को वितरित किए राहत राशि के चैक देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सरखेत (मालदेवता) प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य लाने के लिए कार्यों में और तेजी लाई जाए। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए। आपदा प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान…

खराब मौसम के चलते केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के पंजीकरण पर रोक

देहरादून: केदारनाथ में मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए धाम के लिए यात्रा पंजीकरण रोक दिया गया है। चार धाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय के आदेश पर रविवार सुबह  केदारनाथ जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण रोका गया है। जबकि अन्य तीन धामों के लिए पंजीकरण जारी है। जब आदेश मिलेंगे तब ही केदारनाथ के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा। केदारनाथ और यमुनोत्री दोनों धामों में बर्फबारी होने से व्यवस्थाओं के काम बाधित हो रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहा तो…

कंपनी के भीतर सुरक्षा गार्ड ने लगाई फांसी

रुद्रपुर: सिडकुल की एक कंपनी के अंदर सुरक्षा गार्ड का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से कंपनी में हडकंप मच गया। कंपनी के अधिकारी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।  जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से 35 पन्ने का  लिखा नोट मिला।  जिसमे गार्ड रोज की दिनचर्या लिखता था। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह जिला अस्पताल से मैमो पुलिस चैकी पहुंचा। चैकी…