रूद्रप्रयाग: बीते एक सप्ताह से लगातार बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम में दो से ढाई फीट बर्फ जमी हुई है। सोमवार को भी रुक-रुककर हल्की बर्फबारी होती रही। पैदल मार्ग के पांच किमी हिस्से में लिनचोली से केदारनाथ के बीच भी बर्फ जमी हुई है और भैरव गदेरा, लिनचोली व रुद्रा प्वाइंट में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। धाम के रास्ते में लगातार बर्फ टूटकर गिर रही है। बर्फबारी के चलते केदारपुरी में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे तक पहुंच रहा है। बावजूद इसके बाबा…
Blog
सीएम धामी ने गोल्ज्यू देवता से की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना
अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्याय के देवता गोल्ज्यू देवता मंदिर (चितई) में पहुंचकर पूजा अर्चना की| इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की मंगल कामनाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। उन्होंने चार धाम यात्रा के सफल एवं निर्विध्न रूप से संचालन के लिए न्याय प्रिय देवता गोल्ज्यू देवता से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की उन्नति एवं समृद्धि के लिए मंदिर में घंटी एवं पत्र भी चढ़ाया। इस दौरान सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष…
पानी को लेकर दो पक्षों में आपसी विवाद, चली गोलियां, तीन घायल
हरिद्वार: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बिच झड़प हो गयी| मामला इतना बड़ा की दोनों के बिच जमकर गोलियां चली| इस दौरान दो लोग घायल हो गए| घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया हैं| पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं| जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थितकी गांव की है। गांव के दो पक्षों के लोग अपने-अपने खेतों में पानी देने के लिए गए थे। एक पक्ष खेतों में निकलने वाले नाले से…
केदारनाथ यात्रा के लिए पुनः शुरू हुए रजिस्ट्रेशन
देहरादून: चारधाम यात्रियों के लिएअच्छी खबर है। मौसम साफ होते ही पुनः रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जिसके बाद यात्री रजिस्ट्रेशन कर आगे रवाना हो सकेंगे. डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि केदारनाथ धाम में अब मौसम में सुधार के कारण तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति दी जा रही हैI इधर कपाट खुलने के साथ ही मंगलवार से केदारनाथ धाम में हेली सेवा का संचालन शुरू हो गया है। केदारनाथ हेली सेवा की सात मई तक बुकिंग फुल हो चुकी है। जल्द ही आगे की यात्रा के लिए टिकटों की…
श्रद्धालुओं के लिए खुले बाबा केदारनाथ धाम के कपाट
– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की केदारनाथ पहुंच पूजा-अर्चना -श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा देहरादून: ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये गये हैं। रावल भीमाशंकर लिंग तथा पुजारी शिवलिंग एवं धर्माचार्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई। कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सेना के बैंड की धुनों के साथ भजन कीर्तन व जय श्री केदार के उदघोष से केदारनाथ धाम गुंजायमान रहा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर…
सीएम धामी ने किया चारधाम यात्रा मार्गो पर 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास से चारधाम यात्रा मार्गो पर एचपीई कम्पनी के सीएसआर के तहत प्रदान किये जाने वाले 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग तथा (हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज) एचपीई के मध्य मानसरोवर यात्रा हेतु कुमांऊ क्षेत्र में 25 हेल्थ एटीएम स्थापित करने के लिए एमओयू भी किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को सुलभ और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग कि ओर…
केदारनाथ धाम पहुंची बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली
रुद्रप्रयाग: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली आज गौरीकुंड से प्रस्थान कर केदारनाथ धाम पहुंच चुकी है। रास्ते में पंचमुखी उत्सव डोली का श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया तथा हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी बाबा के उत्सव डोली पर फूल वर्षा की गई । केदारनाथ धाम पहुंचने पर भक्तों ने बाबा की डोली का जयकारों के साथ भारी संख्या में स्वागत किया। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को 6:20 पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे जिसके लिए मंदिर को फूलों से सजाया जा…
सचिवों की एसीआर को लेकर बोले कैबिनेट मंत्री, ना दिया जाये मामले को तूल
देहरादून: प्रदेश में मंत्रियों की ओर से सचिवों की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) लिखने के मामले में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का नया बयान सामने आया है। बीते दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में धामी सरकार के मंत्रियों ने सचिवों की सीआर लिखने के अधिकार की मांग उठाई थी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यह मामला उठाया तो बाकी मंत्री भी उनके समर्थन में सामने आये। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु को कैबिनेट की अगली बैठक में इसका प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए…
एनआईए ने आतंकी सैयद सलाहुद्दीन के बेटे की संपत्ति को किया ज़ब्त
देहरादून: आतंकियों के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख आतंकी सैयद सलाहुद्दीन के बेटे की संपत्ति को कुर्क कर दिया है। नोटिस के अनुसार, नई दिल्ली में विशेष एनआईए कोर्ट के आदेश पर श्रीनगर के नर्सिंग गढ़ में अचल संपत्ति सर्वे नंबर 1917/1566, 1567 और 1568 को अटैच किया गया है। यह संपत्ति आतंकवादी सैयद सलाहुद्दीन के बेटे सैयद अहमद शकील के नाम पर है।
सीएम धामी ने नवनिर्मित एसडीआरएफ मुख्यालय और फायर स्टेशन का किया लोकार्पण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जौलीग्रान्ट में नवनिर्मित एसडीआरएफ मुख्यालय व फायर स्टेशन का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ के जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि एसडीआरएफ द्वारा 11 हजार फीट से अधिक ऊँचाई पर किये जाने वाले रेस्क्यू कार्यों के लिए अन्य अर्धसैनिक बलों की तर्ज पर एसडीआरएफ में कार्य करने वाले राजपत्रित अधिकारियों को 1500 रुपए एवं अराजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 1000 रुपए प्रतिदिन जोखिम भत्ता प्रदान किया जाएगा। आपदा प्रबन्धन…
