देहरादून: आपदा से निपटने व आपदा आने पर बचाव और राहत कार्य के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने पूर्वाभ्यास किया I जिसमे सॉंग नदी में बाढ़ और ऋषिकेश में बस अड्डे पर भगदड़ मचने की स्थिति का सामना किया गया I सौंग नदी में बाढ आने से पांच लोग घायल हो गये तथा ऋषिकेश में बस अड्डे पर भगदड मचने से दस लोग घायल हो गये जिनको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सोनिका व अन्य…
Blog
सीएम धामी ने केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इन सेवादारों द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 21 से 25 अप्रैल तक श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के नाम पर भंडारे का आयोजन किया जायेगा। बाबा केदार की डोली के गुप्तकाशी से केदारनाथ पहुंचने तक यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 24 और 25 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि…
बंदरों के पिजरें में फसा गुलदार, एक और गुलदार को देख लोगों के छूटे पसीने
पौड़ी: नागदेंव रेंज के अणेथ गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए लगाये गए पिंजरे में गुलदार फंस गया। जबकि एक अन्य गुलदार मौके से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार का मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। मेडिकल जांच में गुलदार स्वस्थ मिला। ग्रामीण विष्णु प्रसाद ने बताया कि गांवों में बंदरों का उत्पात बना है। उन्होंने नरेंद्र लाल, कालिका प्रसाद, शकुंतला देवी सहित अन्य लोगों को काटकर घायल किया हैं। बंदर घरों में घुसकर खाद्य पदार्थों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।…
पोंजी स्कीम चलाने वाली 10 कंपनियों पर होगा एक्शन
देहरादून: करोड़ो रुपये की ठगी करने वाली पोंजी स्कीम कंपनियों के खिलाफ एडीजी कानून व्यवस्था ने शिकंजा कसने के निर्देश जारी किए है I जिसके चलते 10 कंपनियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सख्त बड्स एक्ट की धाराएं जोड़ी जाएंगी। इसके अलावा किट्टी कमेटी में धोखाधड़ी के मामलों में भी बड्स एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि इस तरह की धोखाधड़ी में पहले आईपीसी की धाराओं में ही मुकदमा दर्ज होता था। इनमें ज्यादातर धाराएं गिरफ्तारी वाली नहीं हैं। ऐसे में धोखेबाज डायरेक्टर…
भारी बारिश व ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी
देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेश में बृहस्पतिवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। साथ ही उन्होंने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़कें बंद होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, विभाग ने कुछ इलाकों में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 अप्रैल तक उत्तराखंड में मौसम खराब…
चारधाम यात्रा के लिए हेलीसेवा टिकट बुकिंग कराने वाले सावधान
देहरादून: अगर आप भी चारधाम यात्रा के लिए टिकट बुकिंग का विचार कर रहे है, तो सावधान हो जाइये I एसटीएफ ने हेलीसेवा टिकट बुकिंग के नाम पर इस्तेमाल की जा रही आठ वेबसाइट को बैंड कर दिया है I साथ ही पुलिस ने यह भी अपील की है कि यात्री बिना वेबसाइट का सत्यापन करे हेलीसेवा टिकट बुक न कराएं। आईआरसीटीसी की ओर से अपनी वेबसाइट को चारधाम हेलीसेवा की बुकिंग के लिए अधिकृत किया गया है। केवल इस लिंक पर क्लिक करें। www.heliyatra.irctc.co.in इन वेबसाइट्स को किया गया…
लक्ष्य को पाने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ना बहुत जरूरी: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडो डच हार्टिकल्चर व कोका कोला इंडिया द्वारा आयोजित “संकल्प से परिवर्तन की ओर“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने सेब उत्पादन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उन्नति एप्पल योजना के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए इंडो डच हार्टिकल्चर व कोका कोला इंडिया द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। बुधवार को जीएमएस रोड स्थित वाडिया भू विज्ञान संस्थान में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जीवन में किसी लक्ष्य…
विषाक्त पदार्थ खाने से युवक युवती बेहोश
भीमताल: उत्तराखंड में भीमताल के एक बोट संचालक के होश उस वक्त उड़ गए, जब उसकी नौका पर सवार एक युवक-युवती की हालत बिगड़ने लगी। युवक के मुंह से जहां झाग निकल रहा था तो वहीं युवती बेहोश हो गई थी। आनन फानन में उन्हें किनारे पर लाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से जब दोनों को अस्पाल पहुंचाया तो डॉक्टर ने बताया कि इन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जांच करने पर दोनों की पहचान विकासखंड धारी के एक गांव की मिली। प्रारंभिक जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों…
व्यापारियों का इंडियन बैंक पर प्रदर्शन, मैनेजर का किया घेराव
रुद्रपुर: व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में शहर के आर आर क्वाटर में स्थित इंडियन बैंक पहुंच प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदर्शन के बाद मैनेजर का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने बैंक पर व्यापारी के खाते से अलग-अलग तरीको से रुपये काटने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने बैंक से खाता धारकों के काटे गए रुपये को वापस करने की मांग भी की I बुधवार को व्यपार मंडलश अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में शहर के व्यापारी और मेडिकल स्टोर संचालक इंडियन बैंक पहुचें। व्यापारियों ने बैंक पर…
मां की डांट से खफा युवती ने लगाई फांसी, हालत गंभीर
नैनीताल: मल्लीताल क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय किशोरी देर शाम स्कूल से भाई के साथ घर पहुंची। इसी बीच किसी बात को लेकर मां ने किशोरी को डांट लगा दी। कुछ देर बाद जब स्वजन कमरे में पहुंचे तो किशोरी को छत से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ देखा। आनन-फानन में उसे नीचे उतार कर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। वरिष्ठ फिजीशियन डा. एमएस दुग्ताल ने बताया कि किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
