Blog

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया श्रीअन्न का शुभारम्भ, सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल

-केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित कई अन्य देशों के कृषि मंत्री भी रहे उपस्थित। देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अर्न्तगत श्रीअन्न का विधिवत शुभारम्भ कियाI इस कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी सम्मिलित हुए। इस दौरान गणेश जोशी ने कृषि मंत्रियों के सम्मेलन को भी सम्बोधित कियाI गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन श्रीअन्न का उद्घाटन किया। इस मौके…

क्रीड़ा भारती ने किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई खेल नीति बनाई जाने व खिलाड़ियों के हित में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने खेल व खिलाडियों के हितों को लेकर सीएम को ज्ञापन भी सौंपाI शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रतिनिधि मंडल से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के बल पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं।…

उत्तराखंड के महापुरुषों के नाम पर रखा जाय जौली ग्रांट एयरपोर्ट का नाम: उक्रांद

देहरादून: जौली ग्रांट एयरपोर्ट का नाम अटल बिहारी के नाम किये जाने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने सख्त एतराज जताया हैI उनका कहना है कि उत्तराखंड के महापुरुषों के नाम पर ही जौली ग्रांट एयरपोर्ट का नाम रखा जाना चाहिएI दल ने मांग की है कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पहाड़ के गाँधी इंद्रमणि बडोनी के नाम पर रखा जाय। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी ने बयान जारी कर कहा है कि जौली ग्रांट एयरपोर्ट का नाम अटल बिहारी के नाम किये जाने पर दल सहमत नहीं…

कबाड की दुकान में लगी आग, आस-पास की झोपडियों और वाहन झुलसे

रुद्रपुर: किच्छा रोड पर शनिवार तड़के एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। इस दौरान पास में बनी झोपड़ियां और कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए। आग इतनी विकराल थी कि सबकुछ जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी तीन वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, दुकान में आग लगने के दौरान वहां पास में बनी दो झोपड़ियां भी जल गईं। साथ ही वहां पर…

जिलाधिकारी ने ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के दिए निर्देश

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में आम जनमानस को जागरुक कराने के निर्देश दिए| उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालान करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने परिवहन, राजस्व व पुलिस के अधिकारियों को समय-समय पर संयुक्त निरीक्षण करते हुए चैकिंग अभियान चलाया जाने व शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार,…

महिला सहित तीन बच्चों की मौत, सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा

बागेश्वर: जोशीगांव में महिला सहित तीन बच्चों की मौत का राज 14 वर्ष की अंजिल के सुसाइड नोट ने खोल दिया है। आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर एक महिला के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है। लोकल पुलिस से मदद नहीं मिलने की बात पर एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। भूपाल राम को बीती रात एक गांव से पुलिस ले आई है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। सुसाइड नोट मिलने के…

अंकिता हत्याकांडः आरोपियों को एडीजे कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस

पौड़ी: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भण्डारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार एडीजे कोर्ट में तीनों आरोपियों की शनिवार को पेशी हुई। पुलिस आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर पहुंची। इस दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा कोर्ट परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प होने के कारण कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी गिरफ्तार किए। कोर्ट ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए है। वहीं, तीनों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार नहीं किया और कोर्ट ट्रायल की प्रार्थना की। जिसके बाद कोर्ट ने…

केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालकों एवं होटल एसोशिएन के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने श्री केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यात्रा व्यवस्था को ठीक ढंग से संचालित कराने के लिए घोड़ा-खच्चरों का संचालन शासन के निर्देशानुसार किया जाएगा| यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को कोई परेशानी व असुविधा न हो इसके लिए घोड़ा-खच्चर के…

जिलाधिकारी ने ऑल इण्डिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप का किया उद्घाटन

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम रूड़की में ऑल इण्डिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर खिलाड़ियों के उत्साहवर्द्धन हेतु विजेता टीम को 51 हजार तथा सेकिण्ड विनर अप टीम को 25 हजार रूपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप अनटाइड फण्ड से देने की घोषणा की । जिलाधिकारी ने उत्तराखण्ड टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन एवं मिनिस्ट्री ऑफ यूथ एफेयर एण्ड स्पोर्ट्स भारत सरकार द्वारा 17 से 19 मार्च,2023 तक आयोजित तीन दिवसीय ऑल इण्डिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप का, उत्तराखण्ड व तमिलनाडु…

जिलाधिकारी ने जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र को सीआरएस पोर्टल से निर्गत किए जाने के दिए निर्देश

देहरादून: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए जन्म-मृत्यु पंजीकरण के अंतर्गत जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र सीआरएस पोर्टल से निर्गत किए जाने की बात कही| इस संबंध में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारीयों को ठीक ढंग से जानकारी प्राप्त कर जारी गाइडलाइन का भी अध्ययन करने के निर्देश दिए| इसको लेकर कोई परेशानी न हो इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को ईमेल एड्रेस अपडेट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने…