Blog

रुद्रप्रयाग जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज

रुद्रप्रयाग: जनपद के किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने एवं अतिक्रमण होने की स्थिति मेें त्वरित गति से उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार उखीमठ दीवान सिंह राणा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व टीम व सम्बंधित अधिकारियों के साथ केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गुप्तकाशी से गौरीकुंड के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग मे किये जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया तथा कई…

सीएम धामी ने किया जे.पी. नड्डा को चार धाम यात्रा के लिए आमंत्रित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट कीI इस दौरान सीएम ने उन्हे अप्रैल माह से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया।

जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने यमुनोत्री धाम यात्रा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

यमुनोत्री/ उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल भी उपस्थित रहे।अप्रैल माह से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा में पिछले साल की अपेक्षा इस साल अधिक तीर्थ यात्रियों की आने की संभावना है। जिसे देखते हुए यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने को लेकर जिलाधिकारी ने सभी गतिमान कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि…

एलोपैथी और आयुर्वेद को एक दूसरे के पूरक के रूप में देखना चाहिए: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव ने आयुष विभाग द्वारा एलोपैथिक चिकित्सकों को आयुर्वेद का प्रशिक्षण दिए जाने के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारीयों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि एलोपैथी और आयुर्वेद को एक दूसरे के विरोधाभाषी के तौर पर न देख कर एक दूसरे के पूरक के रूप में देखना चाहिए। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य यह होना चाहिए कि एलोपैथिक चिकित्सकों के मन में जो आयुर्वेद को लेकर विरोधी मानसिकता और शंकाएं…

सीएम धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को राज्य में 300 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत दिए जाने को लेकर किया धन्यवाद

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से मुलाकात की| इस दौरान उन्होंने मार्च महीने के लिए उत्तराखण्ड राज्य को केन्द्रीय पूल से 300 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत दिए जाने को लेकर धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरणीय कारणों से राज्य में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में विलम्ब व इनके माननीय न्यायालयों में विचाराधीन होने के के कारण विद्युत मांग के सापेक्ष विद्युत उपलब्धता में कमी है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में बेस लोड के लिए तापीय विद्युत गृह का उपलब्ध न होने,…

केदार धाम यात्रा को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यात्रा के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को त्वरित गति से किया जा रहा है। वहीं केदारनाथ पैदल…

कार दुर्घटनाग्रस्त में सात लोग हुए घायल

देहरादून: मसूरी के पास भट्टा गांव के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सात लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाला गया और फिर पुलिस सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

होमगार्ड की महिला जवान अब बनेंगी कमांडों जैसी तेज तर्रार

देहरादून: प्रदेश में होमगार्ड जवानों को भी पुलिस की तर्ज पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से पुरुष व महिला जवानों को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग में पहले जवानों को थ्री नाट थ्री का प्रशिक्षण दिया जाता था, लेकिन अब थ्री नाट थ्री को विभाग से हटाते हुए एसएलआर को शामिल किया गया है। होमगार्ड की महिला जवान भी अब कमांडों जैसी तेज तर्रार बनेंगी। भविष्य में इन महिला जवानों को कमांडो की तर्ज पर फील्ड समेत अन्य प्रशिक्षण देने की भी योजना है।…

केजरीवाल ने खेला इशारों में खेल, केंद्र सरकार को बताया हिरण्यकश्यप

देहरादून: शराब घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया को लेकर भाजपा और आप एक दुसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं गवा रहे है I जिसके चलते पलटवार करते हुए केजरीवाल ने केंद्र सरकार को हिरण्यकश्यप ही कह डाला I केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट में लिखा कि, ‘हिरण्यकश्यप अपने आपको भगवान मान बैठा था। उसने प्रह्लाद को ईश्वर की राह से रोकने के अनेक प्रयत्न किए, ज़ुल्म किए आज भी कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे हैं। देश और बच्चों की सेवा करने वाले प्रह्लाद को कारागृह में…

इन्फ्लुएंजा वायरस से एक व्यक्ति की हुई मौत

देहरादून: देश में इन्फ्लुएंजा वायरस एच3एन2 से पहली मौत का मामला सामने आया है। कर्नाटक के एक 82 वर्षीय व्यक्ति की इस वायरस से मौत हो गयी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, मृत का नाम हीरा गौड़ा है। उसकी एक मार्च को मौत हुई थी। अब टेस्टिंग में पता चला है कि वह एच3एन2 वायरस से संक्रमित था।  अधिकारी ने बताया कि हीरा गौड़ा डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित था। उसे 24 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और एक मार्च को उसकी मौत हो गई। छह…