देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा सरकार ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें विवादों की आंधी बताया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी विवादों की आंधी बन गए हैं। विदेशी दोस्त, विदेशी एजेंसी या फिर विदशी चैनल हो किसी का भी दुरुपयोग करके भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा अपनी नाकामी को छिपाने के लिए विदेशी जमीन से राहुल ने भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल…
Blog
सितंबर तक लौटानी होगी उधार ली बिजली: नियामक आयोग
देहरादून: ऊर्जा संकट के समय पिछले साल नवंबर से इस साल फरवरी के बीच यूपीसीएल ने दूसरे राज्यों से जो बिजली उधार ली थी, वह अब जून से सितंबर माह के बीच लौटानी है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इसकी अनुमति दे दी है। यूपीसीएल को इसके लिए एनर्जी बैंकिंग एग्रीमेंट (ईबीए) 15 दिन के भीतर नियामक आयोग में जमा कराना होगा। यूपीसीएल प्रबंधन ने नियामक आयोग में एक याचिका दायर की थी। जिसमे उन्होंने कहा था कि कोविड के बाद से प्रदेश में बिजली की मांग में पांच से…
एसपी सिटी क्राइम ने की लोगों से होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील
हल्द्वानी: होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए नैनीताल पुलिस ने कमर कस ली है। एसपी सिटी क्राइम और ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने लोगों से होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही हैं। उन्होंने प्रदेश वासियों से होली के दौरान किसी भी प्रकार का नशा न करने, नशे में वाहन न चलाने व हुड़दंग नही करने की अपील की हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि होली के दौरान अगर हुडदंग मचाई तो हुड़दंगियों…
जिलाधिकारी ने प्रदेश वासियों को दी होली की बधाई
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रदेश व जनपद वासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का यह पर्व सभी के जीवन में हर्षोल्लास लाए तथा रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन को खुशियों के रंग से भर दे यही कामना बाबा केदारनाथ से करते हैं। उन्होंने कहा कि होली का यह पर्व बुराई पर विजय का प्रतीक है। हमें अपने जीवन से बुराई को त्यागकर सच्चाई एवं अच्छाई के मार्ग पर अग्रसर होकर समाज के विकास एवं उत्थान के लिए कार्य करना है जिससे…
आम जनता व विशेषज्ञों के सुझाव बनेंगे राज्य के विकास के आधार: मुख्यमंत्री
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिये कृषि, बागवानी, उद्योग, व्यापार आदि समूह के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनके सुझाव एवं विचारों से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने सबको मिलकर उत्तराखण्ड को सशक्त राज्य बनाने का संकल्प लेने की बात कही। रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि इस संवाद से प्राप्त होने वाले सुझावों को आगामी बजट में समावेश करने के प्रयास किये जायेंगे। सुझाव देने वालों को अपने अपने…
कनिष्ठ सहायक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
टिहरी: लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा आयोजित कनिष्ठ सहायक परीक्षा जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी बारह परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जनपद में परीक्षा के लिए बारह परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों में कुल दो हजार एक सौ उन्नीस अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि पांच सौ उन्सठ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु एक नोडल अधिकारी, एक जोनल मजिस्ट्रेट तथा बारह सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों में पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक परीक्षा आयोजित…
अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी, वॉलीबॉल टेबल टेनिस आदी खेलों का आगाज़
टिहरी: जनपद में समस्त विभागों के इच्छुक अधिकारीयों व कर्मचारियों के लिए अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी, वॉलीबॉल टेबल टेनिस आदी खेलों का आयोजन किया जा रहा हैI वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस के लिए महारणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर, रायपुर देहरादून तथा हॉकी के लिए वंदना कटारिया स्पोर्टस स्टेडियम, रोशनाबाद हरिद्वार में दिनांक दस एवं ग्यारह मार्च को प्रातः साड़े आठ बजे से आयोजन किया जा रहा है। जिला क्रिड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रदर्शन के आधार पर ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेज प्रतियागिता…
धामी सरकार बजट पेश करने से पूर्व आम जनता से करेगी संवाद
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट पेश करने से पूर्व वर्ष कि तरह इस बार भी जनता के सुझाव मांगे हैंI जिसको लेकर प्रदेश के वित्तमंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सभी जिलाधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया थाI निर्देशों का पालन करते हुए जनपद स्तर पर इस बाबत बैठकों का भी आयोजन किया गयाI इसी कड़ी में बजट पेश करने से पूर्व पांच मार्च को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बजट पर संवाद कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में किसानों, व्यापारियों, जन प्रतिनिधियों और अन्य हित धारकों से चर्चा…
होली मिलन समारोह में जमकर झूमे सीएम धामी
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चंपावत के बनबसा एवं टनकपुर में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने होली को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व बताया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की होली अपने आप में विशिष्ट पहचान रखती है। होली में बड़े-छोटे का भेद नहीं रहता। सब एक समान रंगों में सराबोर होकर खुशी व आनंद से होली मनाते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए सभी की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि होली…
निर्विवाद बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन ने किया प्लान तैयार
बागेश्वर: आगामी सोलह मार्च से प्रारंभ होनी वाली उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए जनपद में कुल इक्कावन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के पर्यवेक्षण के लिए सभी परीक्षा केंद्रो को चार जोन व बारह सैक्टर में बाटा गया है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने परीक्षाओं को सुचारू निर्विवाद संपन्न कराने हेतु चार जोनल व बारह सैक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। सभी परगना मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सुचारू निर्विवाद परीक्षा संपन्न कराने हेतु जोनल मजिस्ट्रेट होंगे, जबकि…
