Blog

पुलवामा हमले की चौथी बरसी पर बलिदानियों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: पुलवामा आतंकी हमले को आज चार वर्ष पुरे हुए है I चौथी बरसी पर उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने बलिदानियों को नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा याद: गणेश जोशी मंगलवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने…

तेज रफ्तार एसयूवी ने महिलाओं को मारी टक्कर, 5 की मौत, 3 घायल

देहरादून: पुणे हाईवे पर एक तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क पार कर रहे महिलाओं के समूह को कुचल दिया। इस घटना में पांच महिलाओं की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं| पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात 10.45 बजे शिरोली गांव के करीब हुई। यहां 17 महिलाएं हाईवे पार करने की कोशिश कर रही थीं। ये सभी 50 किमी दूर पुणे शहर से आई थीं और हाईवे के दूसरी तरफ स्थित मैरिज…

बार एसोसिएशन चुनाव: अधिवक्ताओं ने भरा नामांकन पत्र

देहरादून: बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र भर लिए हैं। बता दें, सोमवार को कार्यक्रम में बदलाव किया गया था। पहले नामांकन 20 फरवरी को होना था। लेकिन फिर 14 फरवरी को भरा जाना तय किया गया। कल नाम वापसी और 27 फरवरी को चुनाव होंगे। 28 को मतगणना के बाद परिणाम आ जाएगा। इस बार 3474 अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि नाम वापसी 15 फरवरी को सुबह 10 से दो बजे तक होगी। दोपहर दो बजे से शाम…

सीएम धामी ने नए थाने और चौकियों का किया शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में 06 नए थाने और 20 चौकियों का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया| जिनमें जनपद टिहरी के 01 थाना और 03 पुलिस चौकियां भी शामिल हैं। बता दें, जनपद से जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित अन्य संबंधित अधिकारी नए पुलिस थाना छाम कंडीसौड से इस कार्यक्रम में जुड़े रहे। जनपद टिहरी में 01 थाना और 03 पुलिस चौकियों का शुभारंभ किया गया, जिनमें पुलिस थाना छाम, पुलिस चौकी कांडीखाल, चमियाला तथा गजा शामिल है। इस दौरान…

बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर विभाग का छापा, फोन जब्त कर कर्मचारियों को भेजा घर

देहरादून: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली दफ्तर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है I दफ्तर को सीज कर कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है। साथ ही बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी छापे की जानकारी दे दी गई है। बता दें कि दिल्ली के साथ ही बीबीसी के मुंबई स्थित दफ्तर पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है। बीबीसी के दफ्तर को सील कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 60-70 सदस्यों…

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं

देहरादून: टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार भी उपस्थित रहें| कार्यक्रम में 26 शिकायतें पत्र दर्ज किए गये| जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए समयसीमा निर्धारित करते हुये सबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जनता दरबार में क्षेत्र पंचायत सदस्य जानपुर गजेन्द्र रमोला ने अपनी शिकायत में ग्राम सेन्दूल में शमशान घाट व पैदल मार्ग की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी…

पीएम मोदी ने किया भारतीय पवेलियन का उद्घाटन

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरो इंडिया मेगा शो में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि एयरो इंडिया सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि यह भारत की ताकत है। बेंगलुरु में एयरो इंडिया के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि यह आयोजन एक वजह से बहुत खास है। यह कर्नाटक जैसे एक ऐसे राज्य में हो रहा है जिसे तकनीक की दुनिया में विशेष महारत हासिल है। इस आयोजन से एयरो स्पेस और डिफेंस के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे। कर्नाटक के…

पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा दोबारा हुई संपन्न, उम्मीदवारों की घटी संख्या

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों की संख्या घट गई है। आठ जनवरी को हुई परीक्षा के मुकाबले 6.5 प्रतिशत कम अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, आयोग का कहना है कि जल्द ही परीक्षा की आंसर की जारी की जाएगी। बीती आठ जनवरी को हुई पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा में 1,58,210 में से 1,14,139 (72.1 फीसदी) अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जबकि रविवार को दोबारा हुई परीक्षा में 1,03,730 (6.5 फीसदी) अभ्यर्थी शामिल हुए। पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद रविवार को दोबारा परीक्षा…

आज तक किस मुख्यमंत्री ने नकल माफिया को जेल में डाला: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर जमकर हमला बोला हैं। उन्होंने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि उत्तराखंड के 22 सालों के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री ने नकल माफिया को जेल में डाला क्या? नकल माफिया की गर्दन पर हाथ डालने का काम किसने किया? कहा कि मुझे मालूम था कि जो निर्णय ले रहा हूं उससे एक नहीं कई लोग जेल जाएंगे। जौनसार बावर के कालसी में रविवार को हुए कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने…

एक दिन के अंदर बम धमाके की दो धमकियां, जॉइंट कमिश्नर को आया कॉल

देहरादून: महाराष्ट्र में एक दिन के अंदर ही फोन पर बम विस्फोट की दो धमकियां मिली हैं। पहली धमकी गूगल दफ्तर को उड़ाने और दूसरी धमकी बम धमाके की है I इसको लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है I गूगल दफ्तर को उड़ाने की धमकी के बाद सोमवार को एक और फोन कॉल में एक कॉलर ने मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर को मीरा भयंडर इलाके में संभावित बम धमाके को लेकर सूचना दी। बताया गया है कि यह फोन रविवार देर रात दो बजे आया, जिसके बाद पुलिस को…