Blog

खत्म हुआ युवाओं का आंदोलन, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

देहरादून: बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज शनिवार सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की। वार्ता दोनों के लिए सकारात्मक साबित हुई I जिसके बाद बेरोजगार युवाओं ने आंदोलन खत्म कर दिया है I वार्ता के संबंध में सीएम ने बताया कि वार्ता सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार निष्पक्ष, नक़ल विहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। देश का सबसे कड़ा नक़ल विरोधी क़ानून उत्तराखंड राज्य में लागू हो गया है। कल होने वाली पटवारी/लेखपाल  भर्ती परीक्षा को शांति पूर्ण,निष्पक्ष और नकल विहीन कराने के लिए…

मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में बारिश होने की जताई संभावना

देहरादून: मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में अगले 24 घंटों में बारिश होने की संभावना जताई है| जिसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया हैं| इसके अलावा मौसम वैज्ञानिकों ने कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11…

सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने मौजूदा अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिये। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम को जन समस्याओं से सबंधित जो भी पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें सबंधित विभागों को भेजकर उस पर कृत कार्यवाही की नियमित अपडेट लिए जाने के निर्देश दिए| कहा कि भी जन समस्याओं…

स्‍कॉर्पियो ने बारातियों को मारी टक्कर, एक की मौत, 31 घायल

देहरादून: बारात के स्वागत के दौरान एक स्‍कॉर्पियो ने बारातियों को टक्कर मार दी I हादसे में एक की मौत हो गई है और 31 लोग घायल हो गए। हरिद्वार के बहादराबाद में धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलडा से आई बरात के स्वागत के समय स्कॉर्पियो कार ने बरातियों को टक्‍कर मार दी। स्कॉर्पियो बहादराबाद से धनोरी की तरफ जा रही थी। घटना में एक बैंड वाला जिसका नाम सागर निवासी रायसी थाना लक्सर की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में कुल 31 लोग घायल हो…

मिलेट्स मिशन योजना का ड्राफ्ट तैयार, कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार

देहरादून: मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में पहल की जा रही है I कृषि विभाग ने मिलेट्स मिशन योजना का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। आगामी कैबिनेट में इस योजना के प्रस्ताव पर मंजूरी मिल सकती है। ओडिशा की तर्ज पर उत्तराखंड के मोटे अनाजों को प्रोत्साहित करने और मार्केटिंग के लिए मिलेट्स मिशन योजना शुरू की जाएगी। इस योजना में सहकारी समितियों के माध्यम से मंडुवा खरीदने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए एक रिवाल्विंग फंड भी स्थापित किया जाएगा। अपर कृषि निदेशक केसी पाठक…

चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर आरोपी हुआ फरार

देहरादून: एक युवक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, युवक अंकुश अपने खेत पर काम करने के लिए गया था। वहां पास में ही एक दूसरे गांव की महिला अपने घर में काम कर रही थी। महिला की चार वर्ष की बेटी पास में ही खेल रही थी।  आरोप है कि अंकुश बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ जंगल में ले गया और वहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना…

सीएम अशोक गहलोत ने किया अंतिम बजट पेश, भाजपा ने किया जमकर हंगामा

8 मिनट तक पढ़ते रहे पुराना बजट, विपक्ष ने उड़ाई खिल्ली देहरादून: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने आज सरकार का अंतिम बजट पेश किया I इस दौरान विधानसभा में भाजपा ने जमकर हंगामा किया I गहलोत पर पिछला ही बजट पढ़ने के आरोप लगे हैं। जैसे ही गहलोत पर यह आरोप लगे सदन में हंगामा मच गया और सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी I सीएम ने बजट पढ़ना शुरू ही किया था कि भाजपा ने पुराना बजट पढ़ने का आरोप लगाया। भाजपा विधायक सदन…

शराब के नशे में 27 वर्षीय युवक ने 80 वर्षीय वृद्धा के साथ मारपीट कर किया दुष्कर्म

देहरादून: एक 27 वर्षीय युवक के 80 वर्षीय वृद्धा के घर में घुस कर मारपीट व दुष्कर्म का मामला सामने आया है I मुकदमा दर्ज होने पर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है I युवक का कहना है कि उसने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया है I पिथौरागढ़ जिले के एक गांव में एक 27 वर्षीय युवक ने 80 वर्षीय वृद्धा के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। वृद्धा के चिल्लाने पर उसके स्वजन और ग्रामीणों पहुंचे तो आरोपित फरार हो…

सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को किया ध्वस्त

देहरादून: सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मेंढर में सेना व पुलिस ने गुरसाई थाने के अंतर्गत कई क्षेत्रों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। दोपहर बाद नक्का मंजयाड़ी क्षेत्र में एक पुराना आतंकी ठिकाना मिला। सुरक्षाबलों ने इसे ध्वस्त कर दिया| उन्होंने वहा से चार एके 47 की मैगजीन, 52 गोलियां, दो हैंड ग्रेनेड, दो यूबीजीएल ग्रेनेड, पांच बारूदी सुरंगें और एक वायरलेस एंटीना व…

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, एक की मौत तीन घायल

देहरादून: देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बाइक में तीन लोग सवार थे I हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार कलियर थाना क्षेत्र के शिवदासपुर तेलीवाला निवासी तीन युवक देर रात गांव से कलियर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने रतमऊ नदी का पुल पार किया और कलियर की ओर मुड़ने लगे तो चालक ने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया। बाइक सड़क की ओर मुड़ने की बजाए…