Blog

भारत जोड़ो यात्रा: खरगे ने अमित शाह से की यात्रा में शामिल यात्रियों को समुचित सुरक्षा देने की मांग

देहरादून: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने यात्रा में शामिल यात्रियों को समुचित सुरक्षा देने की मांग की हैं| देने की मांग को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से कई मांगें रखी हैं। खरगे ने इस मामले में अमित शाह से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील भी की है और संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए निर्देश जारी करने की मांग की…

लोक सेवा आयोग ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर

देहरादून: पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने और विभिन्न परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किए गए हैं| उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इन भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया। इसमें सहायक कुलसचिव मुख्य परीक्षा सात व आठ फरवरी को कराने के बाद 12 फरवरी को पटवारी-लेखपाल की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। 23 से 26 फरवरी के बीच पीसीएस मुख्य परीक्षा होगी। नौ अप्रैल को फॉरेस्ट गार्ड और उद्यान विभाग की भर्तियों की जगह…

जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं, सम्बंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के दिए निर्देश

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना I उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को मूलभूत समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश दिए I सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 02 किमी0 पैदल चलकर ग्राम मल्यासू तल्ला में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान मल्यासू तल्ला विमल चौहान ने जिलाधिकारी को गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिसमें उन्होंने…

जोशीमठ भू-धंसाव: प्रभावित भूस्वामियों को मिली 3 करोड़ रूपये की धनराशि

जोशीमठ: आपदा प्रबन्धन सचिव डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन को लेकर राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी| उन्होंने बताया कि जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.36 करोड़ रूपये की धनराशि 224 प्रभावित भूस्वामियों को वितरित कर दी गई है| 95 प्रभावित किरायेदारों को 47.50 लाख की धनराशि तत्काल राहत के रूप में वितरित की गई है | शुक्रवार को मीडिया सेंटर सचिवालय में मीडिया को जानकारी देते हुए आपदा प्रबन्धन सचिव ने बताया कि जोशीमठ…

विद्युत विभाग करेगा “आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन, सीएम धामी ने दिए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्युत विभाग पूरे प्रदेश मे विद्युत समस्या समाधान शिविर “आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इन शिविरों में बिजली के बिल, संयोजन, ट्रांसफार्मर आदि से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। विद्युत विभाग ने अब तक 278 कैम्पों का आयोजन किया है, जिसमें बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया है।

चारधाम यात्रा में सभी धामों के कपाट खुलने की तिथी तय

देहरादून : उत्तराखंड में इस साल 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज होने जा रहा है । जानकारी के मुताबिक बदरी-केदार मंदिर समिति के अनुसार, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षया तृतीया के पावन पर्व पर 22 अप्रैल को खोले जाएंगे।   श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल व पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि यमुना जयंती चैत्र शुक्ल की षष्ठी तिथि के दिन कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय किया जाएगा| वहीँ केदारनाथ मंदिर के कपाट 26 अप्रैल को खोले जाएंगे। जबकि गुरुवार को बदरीनाथ धाम…

सीएम धामी ने 320 हीरो मोटर साइकिल को दिखाई हरी झंडी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा राजस्व विभाग को उपलब्ध कराई गई 320 मोटर साइकिलों का फ्लैग ऑफ किया। बता दें, राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को आपदा कार्यों, कानून व्यवस्था में सहयोग के लिए क्षेत्रीय भ्रमण, राजस्व से सबंधित विभिन्न कार्यों के त्वरित निरस्तारण के लिए ये मोटर साइकिलें दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हीरो मोटोकॉर्प का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को इन मोटर साइकिल की सुविधा मिलने से जन समस्याओं के…

राजस्व पुलिस व्यवस्था के ग्रामों को नियमित पुलिस व्यवस्था के थाना व चौकियों में किया शामिल

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद रुद्रप्रयाग के राजस्व पुलिस व्यवस्था के अधीन वाले राजस्व ग्रामों को नियमित पुलिस व्यवस्था के अधीन थाना व चौकियों में सम्मिलित करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिन राजस्व ग्रामों को पुलिस व्यवस्था के अधीन थाना व चौकियों में सम्मिलित किया गया है उनमें रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चोपता, थाना ऊखीमठ के अतर्गत कुल 24 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है जिनमें राजस्व ग्राम तुंगनाथ, चोपता, बनियाकुंड, दुगलबिट्टा, पोथीबासा, पैलिंग, औरिंग, उथिंड, कुहेड़, उषाड़ा, हुड्डू, कांडा, सेमार, बंरगाली, भनकुण्ड, गुण्डाग्वाड़, चिनग्वाड़, गुज्जरग्वाड़, ढिलनाग्वाड़,…

जदयू नेता ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से किया इनकार

देहरादून: बिहार के सीएम और जदयू नेता नीतीश कुमार ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार को कांग्रेस की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजा गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया है। बता दें कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा का समापन होगा। इस दौरान विपक्षी एकता का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से 24 दलों…

मुख्यमंत्री ने बच्चों संग प्रधानमंत्री ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का सुना संवाद

देहरादून: बोर्ड परीक्षाओं में छात्र-छात्रों का तनाव कम करने और उनको मोटिवेट करने के उद्देश्य से ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया I उत्‍तराखंड में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में 5464 स्कूलों में पीएम नरेन्‍द्र मोदी की मास्टर क्लास का सजीव प्रसारण किया गया I प्रधानमंत्री से संवाद के लिए प्रदेश के दो बच्चों का नामांकन हुआ था। वहीं देहरादून के पथरीबाग स्थित श्रीगुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। यहां वह प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम…